मध्यप्रदेश में शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान के बाद अब मध्यप्रदेश में भी BA-B.Ed और BSc-B.Ed जैसे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स (Integrated Courses) को बंद करने का फैसला लिया गया है।
राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (National Council for Teacher Education - NCTE) के निर्देश के मुताबिक, अब इन कोर्स में एडमिशन नहीं होगा। अब केवल ITEP (Integrated Teacher Education Programme) को अपनाया जाएगा, जिसे 2030 से अनिवार्य किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... UPSC 2024 में चयनित पुलिसकर्मियों के बच्चों को डीजीपी मकवाना ने किया सम्मानित
क्या है ITEP कोर्स
ITEP (Integrated Teacher Education Programme) एक चार वर्षीय ड्यूल डिग्री कोर्स (dual degree course) है, जिसमें छात्र एक साथ ग्रेजुएशन और बीएड की पढ़ाई पूरी करते हैं। यह कोर्स नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के तहत शुरू किया गया है और इसका उद्देश्य शिक्षकों को शुरु से ही क्वालिटी के साथ ट्रेन करना है।
ITEP की विशेषताएं
- चार साल में दो डिग्री (Graduation + B.Ed)
- एक साल की बचत (पारंपरिक मॉडल में 5 साल लगते हैं)
- 2030 से शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य योग्यता
क्यों बंद हुए ये कोर्स
बता दें कि, NCTE ने 2024-25 सत्र से BA-B.Ed और BSc-B.Ed कोर्सेज पर रोक लगा दी है। इन कोर्सेज की जगह ITEP को लागू किया जा रहा है, ताकि शिक्षक तैयार करने की प्रक्रिया को गुणवत्ता आधारित और एकरूप बनाया जा सके।
उच्च शिक्षा विभाग के OSD डॉ. तुलसीराम दहायत ने बताया कि, फिलहाल कॉलेजों द्वारा पोर्टल पर जानकारी अपडेट नहीं की गई है। यह स्पष्ट नहीं है कि कितने संस्थानों ने ITEP कोर्स शुरू किया है।
खबर भी पढ़ें...अब हर PG छात्र को पढ़ना होगा भारतीय संविधान, MP शिक्षा विभाग का आदेश जारी
किसे मिलेगा फायदा
ITEP कोर्स से उन छात्रों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा जो 12वीं के बाद शिक्षक बनना चाहते हैं।
अब उन्हें 3 साल का ग्रेजुएशन और फिर 2 साल की B.Ed करने की आवश्यकता नहीं होगी। सिर्फ एक कोर्स के माध्यम से वे सीधे शिक्षक पद के लिए पात्र होंगे।
कब से लागू होंगे ये बदलाव
- 2024-25 से BA-B.Ed और BSc-B.Ed में एडमिशन बंद
- 2030 से ITEP अनिवार्य योग्यता होगी
- स्कूलों में भर्ती के लिए केवल ITEP पास छात्रों को प्राथमिकता
खबर भी पढ़ें...
MP दिव्यांग शिक्षा योजना: दिव्यांग बच्चों को पढ़ाई के लिए मिलती है मदद, जानिए कैसे करें आवेदन
स्कूल शिक्षा की कमान एरिया एज्युकेशन ऑफिसर को सौंपने की तैयारी
B.Ed course | B.Ed Admission | B.ED course admission | B.Ed Teacher | मध्यप्रदेश न्यूज | MP News | Madhya Pradesh