वैज्ञानिक बनने का सपना? BARC Research fellowship में करें अप्लाई, ५० हजार तक स्टाइपेंड

Manya Jain | Mar 28, 2026, 20:55 IST
Share
BARC Research fellowship
BARC Research fellowship

BARC मुंबई ने रिसर्च एसोसिएट (RA) के पदों पर भर्ती निकाली है। परमाणु विज्ञान, इंजीनियरिंग और कृषि में रिसर्च करने वाले फैलोशिप के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशन न्यूज. भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), मुंबई ने रिसर्च एसोसिएट (Research Associate - RA) फैलोशिप के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस फैलोशिप में न्यूक्लियर साइंस, केमिकल इंजीनियरिंग, लेजर तकनीक, कृषि और रेडियोकेमिकल्स जैसे विभिन्न अनुसंधान एवं विकास (R&D) प्रोजेक्टस में काम करने का शानदार मौका है।

फैलोशिप की जानकारी

फैलोशिप का नाम- बीएआरसी रिसर्च एसोसिएट (RA) फैलोशिप भर्ती 2026

विभाग- भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), मुंबई

फैलोशिप लेवल- RA-I / RA-II / RA-III

आवेदन मोड- ऑफलाइन (डाक द्वारा)

आखिरी तारीख- 24 अप्रैल 2026

आधिकारिक वेबसाइट- www.barc.gov.in

पदों की जानकारी

BARC (Bhabha Atomic Research Center) ने कुल 25 रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए साइंटिस्ट फैलोशिप निकली है।

परमाणु कृषि और खाद्य संरक्षण (Nuclear Agriculture): 15 पद

दुर्लभ मृदा ऑक्साइड और यूरेनियम रिकवरी (Rare Earth Recovery): 04 पद

रेडियोकेमिकल्स और रेडियोफार्मास्युटिकल्स: 04 पद

लेजर, प्लाज्मा और इलेक्ट्रॉन बीम तकनीक: विभिन्न प्रोजेक्टस में 10+ पद

केमिकल इंजीनियरिंग (न्यूक्लियर फ्यूल साइकिल): विभिन्न कैटेगरी में 10+ पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

बीएआरसी आरए फैलोशिप भर्ती 2026 (BARC Fellowship Recruitment 2026) के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा।

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

पीएच.डी. धारक: अधिकांश प्रोजेक्टस के लिए संबंधित विषय (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवन विज्ञान, कृषि, सामग्री विज्ञान आदि) में पीएच.डी. होना अनिवार्य है।

इंजीनियरिंग स्नातक (B.Tech/M.Tech): प्रोजेक्ट नंबर 21 (म्यूऑन टोमोग्राफी) के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस या आईटी में बी.टेक/एम.टेक के साथ काम का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण नोट: वे उम्मीदवार जिन्होंने पीएच.डी. थीसिस जमा कर दी है लेकिन अभी मूल्यांकन का इंतजार कर रहे हैं, वे एलिजिबल नहीं हैं।

2. आयु सीमा (Age Limit)

आवेदकों की आयु सीमा बीएआरसी (BARC) और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के मानदंडों के अनुसार होगी। आमतौर पर, रिसर्च एसोसिएट्स के लिए कोई सख्त ऊपरी आयु सीमा नहीं दी गई है, लेकिन सरकारी नियमों का पालन किया जाएगा।

फैलोशिप के फायदे

चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर तीन स्तरों में रखा जाएगा।

RA-I: 58 हजार प्रतिमाह + 60 हजार सालाना आकस्मिक अनुदान (Contingency Grant) + HRA

RA-II: ₹61 हजार हर महीने + आकस्मिक अनुदान + HRA

RA-III: ₹67 हजार हर महीने + आकस्मिक अनुदान + HRA

बीएआरसी द्वारा रिसर्च एसोसिएट्स को हॉस्टल की सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी, इसलिए वे नियमानुसार मकान किराया भत्ता (HRA) प्राप्त करने के हकदार होंगे।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

बीएआरसी रिसर्च एसोसिएट चयन प्रक्रिया (Junior Research Fellowship) दो चरणों में पूरी होगी।

स्क्रीनिंग (Screening): प्राप्त आवेदनों की उनकी शैक्षणिक योग्यता, शोध अनुभव और प्रोजेक्ट की प्रासंगिकता के आधार पर छंटनी की जाएगी।

साक्षात्कार (Interview): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। फेलोशिप का स्तर (RA-I, II, या III) इंटरव्यू समिति द्वारा पीएच.डी. थीसिस की गुणवत्ता और प्रकाशनों के आधार पर तय किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply Offline)

चूंकि आवेदन प्रक्रिया केवल ऑफलाइन (Offline) है, इसलिए उम्मीदवारों को इन चरणों का पालन करना होगा:

  • फॉर्म डाउनलोड करें: आधिकारिक वेबसाइट www.barc.gov.in से आवेदन डाउनलोड करें।
  • जानकारी भरें: अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक रिकॉर्ड, पीएच.डी. विषय, शोध अनुभव और प्रकाशनों की सूची ध्यानपूर्वक भरें।
  • डॉक्यूमेंट अटैच करें: एसएससी से लेकर पीएच.डी. तक की मार्कशीट, डिग्री प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और कार्य अनुभव प्रमाण पत्रों की स्व-सत्यापित प्रतियां संलग्न करें।
  • लिफाफा तैयार करें: लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से "Research Project Number" लिखें। प्रत्येक प्रोजेक्ट के लिए अलग से आवेदन करना होगा।
  • डाक द्वारा भेजें: आवेदन पत्र को इस पते पर भेजें:
Deputy Establishment Officer, Recruitment-V, Central Complex, BARC, Trombay, Mumbai - 400085

ये भी पढ़ें...

SBI Youth Fellowship से एसबीआई में मिल सकती है एंट्री, जानें आवेदन प्रक्रिया

प्लान करें अपनी ट्रिप, अप्रैल में पड़ रहीं इतनी छुट्टियां, देखें April Holiday List

SC छात्रों के लिए सस्ती एजुकेशन लोन योजना, NSFDC Education Loan के लिए करें अप्लाई

बिना गारंटी मिलेगा 10 लाख तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन





Tags:
  • एजुकेशन न्यूज
  • Bhabha Atomic Research Center
  • साइंटिस्ट
  • Junior Research Fellowship
  • fellowship
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज