इस दिन होगी बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं भर्ती परीक्षा, 1929 पदों पर की जाएगी भर्ती

Dolly patil | Sept 21, 2024, 12:16 IST
Share
BPSC CCE 70th Vacancy
BPSC CCE 70th Vacancy

बीपीएससी 70वीं भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। बिहार लोक सेवा आयोग 70वीं भर्ती के जरिए सिविल सर्विसेज की अब तक की सबसे भर्ती करने जा रहा है।

बिहार लोक सेवा आयोग ( BPSC ) ने 70वीं बीपीएससी कंबाइंड परीक्षा को लेकर एक अहम जानकारी दी है।बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) 70वीं भर्ती के जरिए सिविल सर्विसेज (civil services) की अब तक की सबसे भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए 17 विभागों से 1929 पदों के लिए अधिसूचना प्राप्त हो गई है। । हालांकि अभी दो विभागों से पद आना बाकी है। इसके साथ ही बीपीएससी 70वीं भर्ती की प्रीलिम्स की तारीख भी सामने आ गई है।

कब होगी परीक्षा

बता दें कि बीपीएससी की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एक महीने का समय दिया जाएगा। वहीं प्रारंभिक परीक्षा नवंबर के दूसरे हफ्ते में आयोजित की जाएगी। जानकारी के मुताबिक प्रीलिम्स परीक्षा 150 अंकों की मल्टीचॉइस प्रश्नों में ली जाएगी। जिसमें एक तिहाई 1/3 की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।

कितने पदों पर होगी भर्ती

पद/विभाग का नाम

वैकेंसी

अनुमंडल पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता (लेवल-9)

200

पुलिस उपाधीक्षक (लेवल-9)

136

राज्य कर आयुक्त (लेवल-9)

168

विभिन्न विभागों में (लेवल-9)

174

ग्रामीण विकास पदाधिकारी (लेवल-7)

393

राजस्व अधिकारी (लेवल-7)

287

आपूर्ति निरीक्षक (लेवल-7)

233

प्रखण्ड अनुसूचित जाति एंव जनजाति कल्याण पदाधिकारी (लेवल-7)

125

विभिन्न विभागों में (लेवल-7)

213

कब से कर सकते हैं आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोग ( BPSC ) Combined Competitive Examination ( CCE ) की इस वैकेंसी की घोषणा होने के बाद नोटिफिकेशन जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जारी किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी इसी लिंक पर जाकर आवेदन फॉर्म भी ऑनलाइन भर सकेंगे। बता दें कि इस भर्ती में आवेदन के दौरान अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 600 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसी के साथ अन्य वर्गों के लिए यह 150 रुपए तय किए गए हैं।वहीं आयोग के मुताबिक बीपीएससी सरकारी नौकरी की इस भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण लागू होगा।

इस दिन होगा एग्जाम

बीपीएससी 70 वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा (BPSC 70th CCE Prelims Exam) की संभावित तारीख 17 नवंबर 2024 है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bihar
  • बिहार लोक सेवा आयोग
  • bpsc
  • BPSC 70th recruitment exam
  • Combined Competitive Examination
  • BPSC 70th CCE Prelims Exam
  • बीपीएससी 70 वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा
  • बीपीएससी 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच