BU में अब CBSE पैटर्न पर होगा कॉपियों का डिजिटल मूल्यांकन, 20 दिन में आएगा रिजल्ट
Anjali Dwivedi | Jun 11, 2026, 13:01 IST
bu में कॉपियों का डिजिटल मूल्यांकन
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी भोपाल 2026-27 सत्र से CBSE मॉडल पर डिजिटल मूल्यांकन शुरू करेगी। कॉपियां स्कैन होंगी, ऑनलाइन जांची जाएंगी और 20 दिन में रिजल्ट आएगा।
समझें क्या है पूरा मामला
- BU में अब सीबीएसई की तर्ज पर डिजिटल कॉपियां जांची जाएंगी।
- परीक्षा के बाद छात्रों की सभी आंसर शीट्स को स्कैन किया जाएगा।
- शिक्षक अब घर या दफ्तर कहीं से भी से ऑनलाइन ही मूल्यांकन कर सकेंगे।
- अंकों का जोड़ सॉफ्टवेयर खुद करेगा, जिससे गलती की गुंजाइश नहीं होगी।
- इस नई व्यवस्था से परीक्षा खत्म होने के मात्र 20 दिन में रिजल्ट आ जाएगा।
पुरानी व्यवस्था में क्या थी दिक्कत
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी से हर साल करीब 25 लाख उत्तर पुस्तिकाएं (Answer sheets) जांची जाती हैं। इतनी बड़ी संख्या में कागजी कॉपियों को संभालना आसान नहीं था। अब यूनिवर्सिटी ने इस पूरी समस्या का एक ही हल निकाला है, डिजिटल वैल्यूएशन (Digital Evaluation)।
CBSE मॉडल क्या होता है
इस सिस्टम में सबसे पहले कॉपियों को हाई क्वालिटी स्कैनर से स्कैन किया जाता है। फिर उन्हें एक सुरक्षित क्लाउड सर्वर पर अपलोड किया जाता है। शिक्षक अपनी आईडी और पासवर्ड से लॉगइन करके स्क्रीन पर कॉपी जांचते हैं। हर पेज देखना जरूरी होता है, बिना देखे अगले सवाल पर जाना ही नहीं होता है। नंबर भी सॉफ्टवेयर खुद जोड़ता है।
7.5 करोड़ का बजट तैयार
इसके अलावा बड़े सर्वर, डेटा स्टोरेज और तकनीकी जानकारों की भी जरूरत होगी। इन सबके लिए भी अलग से बजट तैयार किया जा रहा है। भोज मुक्त विश्वविद्यालय ने भी अपनी बजट बैठक में डिजिटल मूल्यांकन के लिए 2 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है।
छात्रों को क्या मिलेगा फायदा
- रिजल्ट जल्दी आएगा: परीक्षा खत्म होने के सिर्फ 20 दिन में रिजल्ट हाथ में होगा। पहले यही काम तीन-चार महीने में होता था। इससे नया सत्र समय पर शुरू हो पाएगा।
- एक भी पन्ना नहीं छूटेगा: नई प्रणाली में शिक्षक जब तक हर पेज खोलकर नहीं देखते, तब तक सिस्टम आगे बढ़ने नहीं देता। अब मेरी कॉपी चेक नहीं हुई" वाली शिकायत खत्म होगी।
- नंबरों में गलती नहीं होगी: सॉफ्टवेयर खुद नंबर जोड़ता है। इसलिए जोड़ गलत होने से फेल होने का डर नहीं रहेगा। पारदर्शिता बढ़ेगी और छात्रों का भरोसा बनेगा।
- रिवैल्यूएशन होगा आसान: अगर कोई छात्र दोबारा जांच करवाना चाहे तो उसे हफ्तों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कॉपी डिजिटल है, इसलिए तुरंत दिखाई जा सकती है।
चुनौतियां भी हैं सामने
- हर बड़े बदलाव की तरह इसमें भी कुछ अड़चनें हैं।
- लाखों छात्रों का डेटा सुरक्षित रखना सबसे बड़ी चुनौती होगी।
- साइबर हमलों से बचाव के लिए मजबूत इंतजाम करने होंगे।
- शिक्षकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करना सिखाना होगा।
- ग्रामीण इलाकों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर हाई-स्पीड इंटरनेट की भी जरूरत होगी।
MP में डिजिटल शिक्षा की दिशा में एक कदम
डिजिटल इंडिया के दौर में जब स्कूल स्तर पर सीबीएसई पहले से यह काम कर रहा है, तो विश्वविद्यालय स्तर पर भी यह जरूरी था। BU भोपाल का यह कदम मध्यप्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों के लिए भी एक उदाहरण बन सकता है।
FAQ
- बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में डिजिटल मूल्यांकन कब से शुरू होगा?
BU भोपाल में डिजिटल वैल्यूएशन 2026-27 सत्र से लागू होने की योजना है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और बजट भी तय किया जा रहा है। - डिजिटल मूल्यांकन से छात्रों को क्या फायदा होगा?
डिजिटल मूल्यांकन से रिजल्ट परीक्षा के 20 दिन के अंदर आ जाएगा। नंबरों में जोड़ की गलती नहीं होगी और हर पन्ना चेक होना जरूरी होगा। रिवैल्यूएशन भी तेज और आसान होगा। - CBSE मॉडल और BU के नए सिस्टम में क्या समानता है?
CBSE भी कॉपियां स्कैन करके क्लाउड पर अपलोड करता है और शिक्षक ऑनलाइन जांचते हैं। BU भोपाल भी यही तरीका अपनाने जा रहा है जिसमें ऑन-स्क्रीन मार्किंग और ऑटो-कैलकुलेशन शामिल है।
MPESB ADDET 2026: परीक्षा नियमों में बदलाव, गड़बड़ी पर निरस्त होगी उम्मीदवारी
MP में बढ़ता स्कूल का खर्च: फीस से ज्यादा भारी पड़ रहा किताब और यूनिफॉर्म का दाम
CBSE 12th Revaluation Refund: पोर्टल क्रैश से कटे एक्स्ट्रा पैसे होंगे वापस
CBSE री-इवैल्यूएशन डेडलाइन बढ़ी: अब 7 जून तक कर सकते हैं आवेदन Education news
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava