सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम के नतीजे, इस लिंक से करें चेक

Dolly patil | Aug 03, 2024, 10:57 IST
Share
12th compartment result
12th compartment result

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई ) ने 2 अगस्त 2024 को कक्षा 12 की कंपार्टमेंट या सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो भी स्टूडेंट ने 12वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम दिए थे, वो नीचे दी लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

सीबीएसई कक्षा 12वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम के परिणाम 2 अगस्त को घोषित किए गए हैं। इस परीक्षा में कुल 37,957 छात्रों को पास घोषित किया गया है। लड़कियों ने लड़कों से 5.57% बेहतर प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि इस बार का पास प्रतिशत 29.78% रहा। जो भी स्टूडेंट ने 12वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम दिए थे। वो अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं।

इतने स्टूडेंट ने किया था रजिस्ट्रेशन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE ) कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 15 हजार 397 स्कूलों के कुल 1 लाख 31 हजार 396 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमे से कुल 37 हजार 957 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। सीबीएसई सप्लीमेंट्री नतीजे 2024 के मुताबिक 33.47% छात्राएं व 27.90% छात्र पास घोषित हुए हैं। परीक्षा का कुल पास फीसदी 29.78% रहा है।

कहा चेक कर सकते हैं रिजल्ट

परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार को सीबीएसई क्लास 12 कंपार्टमेंट रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड नंबर और सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा। सीबीएसई बोर्ड की तरफ से कम्पार्टमेंट एग्जाम रिजल्ट एसएमएस, आईवीआरएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है।

कैसे करें रिजल्ट चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • अब उम्मीदवार होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर उम्मीदवार 'सीबीएसई कक्षा 12 कंपार्टमेंट रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार इसके बाद अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड नंबर और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
  • फिर उम्मीदवार क्रेडेंशियल दर्ज कर 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार क्लास 12वीं के सीबीएसई कंपार्टमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

dolly patil
dolly patil

Tags:
  • सीबीएसई
  • सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2024
  • सीबीएसई बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम रिजल्ट
  • CBSE Board 12th Compartment Exam Result
  • CBSE 12th Compartment Result
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच