इस दिन से होंगे 10वीं-12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम, CBSE ने बताई तारीख
Raj Singh | Oct 24, 2024, 13:46 IST
CBSE_BOARD
सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं को लेकर डेट का ऐलान कर दिया है। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं और आंतरिक मूल्यांकन 1 जनवरी 2025 से शुरू होंगे।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन ( CBSE ) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं को लेकर अधिसूचना जारी की है। बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं और इंटरनल असेसमेंट 1 जनवरी 2025 से शुरू होंगे। जबकि थ्योरी पेपर 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगे।
सीबीएसई की ओर से जारी एक सर्कुलर में इन तारीखों का जिक्र किया गया है। इसमें बोर्ड परीक्षा के पेपर के लिए विषयवार अंकों का ब्योरा भी साझा किया गया है। अगर आप भी 10वीं और 12वीं बोर्ड में पढ़ने वाले छात्र हैं तो बोर्ड परीक्षा के अंकों को लेकर सीबीएसई का सर्कुलर cbse.gov.in पर देख सकते हैं।
शीतकालीन सत्र वाले स्कूलों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 नवंबर से 5 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित होने वाली हैं। सर्दियों के दौरान स्कूल बंद होने के कारण ये परीक्षाएं पहले आयोजित की जा रही हैं।
CBSE ने बताया- इतनी अटेंडेंस नहीं हुई तो छात्र नहीं दे पाएंगे परीक्षा
सीबीएसई थ्योरी एग्जाम के टाइमटेबल को दिसंबर 2024 में जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2025 में करीब 44 लाख छात्र कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं।
हाल ही में सीबीएसई ने बताया था कि बोर्ड केवल उन्हीं छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति देगा, जिनकी कक्षा में उपस्थिति 75% होगी। कुछ विशेष परिस्थितियों में 25% की छूट दी जा सकती है, बशर्ते छात्रों को आवश्यक दस्तावेज जमा कराने होंगे।
स्कूलों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 नवंबर से 5 दिसंबर
शीतकालीन सत्र वाले स्कूलों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 नवंबर से 5 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित होने वाली हैं। सर्दियों के दौरान स्कूल बंद होने के कारण ये परीक्षाएं पहले आयोजित की जा रही हैं।
CBSE ने बताया- इतनी अटेंडेंस नहीं हुई तो छात्र नहीं दे पाएंगे परीक्षा
बोर्ड एग्जाम की डेटशीट
सीबीएसई का सख्त निर्देश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA