CBSE का नया नियम, बेसिक मैथ्स पढ़ने वाले छात्र अब स्टैंडर्ड मैथ्स भी चुन सकेंगे

Kaushiki | May 31, 2025, 15:43 IST
Share
CBSE NEW RULE 2025
CBSE NEW RULE 2025

सीबीएसई ने 10वीं बेसिक मैथ्स छात्रों को 11वीं में स्टैंडर्ड मैथ्स पढ़ने की अनुमति दी है, जिससे इंजीनियरिंग और मेडिकल करियर आसान होंगे। स्कूलों को छात्रों की क्षमता का सही आकलन करना अनिवार्य होगा।

गणित की पढ़ाई को लेकर कई छात्रों में हमेशा से डर और कन्फ्यूजन रहा है। खासकर वे छात्र जिन्होंने 10वीं में बेसिक मैथ्स चुना था, वे अक्सर सोचते थे कि आगे 11वीं में स्टैंडर्ड मैथ्स पढ़ना उनके लिए मुश्किल होगा। ऐसे में अब सीबीएसई ने इस सोच को बदल दिया है।

2025-26 सत्र से, बेसिक मैथ्स पढ़ने वाले छात्र भी 11वीं में स्टैंडर्ड मैथ्स चुन सकते हैं। यह बदलाव खासकर उन छात्रों के लिए राहत भरा है जो इंजीनियरिंग, मेडिकल या गणित आधारित करियर बनाना चाहते हैं। आइए जानते हैं इस नए नियम के बारे में विस्तार से और समझते हैं कि इससे छात्रों को कैसे फायदा होगा।

ये खबर भी पढ़ें... CBSE ने जारी की नई गाइडलाइन... प्राइमरी स्कूल के बच्चों की पढ़ाई मातृभाषा में होगी

नया नियम क्या कहता है

पहले CBSE ने बेसिक मैथ्स छात्रों को केवल अप्लाइड मैथ्स ही चुनने दिया था। अब बोर्ड ने नियम में बदलाव करते हुए 10वीं बेसिक मैथ्स वाले छात्रों को 11वीं में स्टैंडर्ड मैथ्स चुनने की छूट दे दी है। हालांकि, स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि छात्र की गणित पढ़ने की क्षमता और रुचि हो। इसके लिए प्रिंसिपल को छात्र की योग्यता का आकलन करना अनिवार्य होगा। ये रही ऑफिसियल नोटिफिकेशन 👇...

बदलाव की वजह

यह बदलाव कोविड-19 महामारी के बाद मिली टेम्पररी छूट को स्थायी बनाने के लिए किया गया है। महामारी के दौरान छात्रों को पढ़ाई में बाधाएं आई थीं, जिसके कारण यह छूट दी गई थी।

अब इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप छात्रों को विषय चयन की अधिक स्वतंत्रता देने के लिए स्थायी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... CBSE टॉपर को हांगकांग यूनिवर्सिटी दे रही फ्री में पढ़ाई करने का मौका, जानें कैसे करें अप्लाई

छात्रों और अभिभावकों के लिए फायदे

  • करियर के बेहतर अवसर: स्टैंडर्ड मैथ्स पढ़ने से इंजीनियरिंग, मेडिकल, डेटा साइंस जैसे क्षेत्रों में एडमिशन के अवसर बढ़ेंगे।
  • अधिक विकल्प: छात्र अपनी इंटरेस्ट और एबिलिटी के मुताबिक विषय चुन सकते हैं।
  • सेल्फ-कॉन्फिडेंस में वृद्धि: गणित में कमजोर छात्रों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
ये खबर भी पढ़ें... 15 जुलाई से शुरू होगी CBSE compartment exam 2025, यहां जानें जरूरी निर्देश

स्कूलों की जिम्मेदारी

स्कूलों को छात्रों और अभिभावकों को इस नए नियम के बारे में सही जानकारी देनी जरूरी होगी। साथ ही छात्रों की क्षमता जांचने के लिए टेस्ट या काउंसलिंग का आयोजन करना होगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि छात्र 11वीं का स्टैंडर्ड मैथ्स का पाठ्यक्रम समझ सके।

ये खबर भी पढ़ें...CBSE का नया नियम, अब पहली-दूसरी क्लास में नहीं होगी ABCD की पढ़ाई

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Big decision of CBSE | CBSE Board | CBSE Board 10TH-12TH | सीबीएसई नई योजना | सीबीएसई गाइडलाइन | सीबीएसई का नया पाठ्यक्रम

Tags:
  • cbse
  • सीबीएसई
  • Big decision of CBSE
  • CBSE Board
  • सीबीएसई का नया पाठ्यक्रम
  • CBSE Board 10TH-12TH
  • सीबीएसई नई योजना
  • सीबीएसई गाइडलाइन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती