CBSE Board Exam 2027: बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का टाइमटेबल, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम
Amresh Kushwaha | Nov 06, 2026, 19:33 IST
CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का अस्थायी टाइमटेबल जारी कर दिया है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइमटेबल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षा 9 मार्च तक चलेगी, जबकि 12वीं के विद्यार्थियों के पेपर 9 अप्रैल तक होंगे। अब छात्र अपनी डेटशीट के हिसाब से विषयवार तैयारी कर सकते हैं।
बोर्ड के मुताबिक, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी। विषय के अनुसार परीक्षा की अवधि दो या तीन घंटे होगी। ज्यादातर मुख्य विषयों के पेपर तीन घंटे के होंगे।
CBSE 10वीं की परीक्षा में इस बार 83 विषय शामिल किए गए हैं। परीक्षा की शुरुआत 16 फरवरी को पेंटिंग के पेपर से होगी। इसके बाद 17 फरवरी को गणित स्टैंडर्ड और गणित बेसिक की परीक्षा होगी।
विज्ञान का पेपर 22 फरवरी, अंग्रेजी का 26 फरवरी, हिंदी का 3 मार्च और सामाजिक विज्ञान का पेपर 8 मार्च को होगा। परीक्षा का आखिरी दिन 9 मार्च रहेगा। इस दिन कुछ भाषाओं और अन्य विषयों के पेपर होंगे।
12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 121 विषय शामिल हैं। इसकी शुरुआत 16 फरवरी को भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) के पेपर से होगी।
परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी।
CBSE के अनुसार, 10वीं और 12वीं की नियमित प्रैक्टिकल परीक्षाएं, प्रोजेक्ट वर्क और इंटरनल असेसमेंट 1 जनवरी 2027 से शुरू होंगे।
वहीं, सर्दियों वाले स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा और इंटरनल असेसमेंट 9 नवंबर से 19 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित किए जाएंगे।
छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी कक्षा की डेटशीट PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके लिए ये स्टेप्स अपनाएं:
अपनी कक्षा के अनुसार 10वीं या 12वीं का विकल्प चुनें।
स्क्रीन पर डेटशीट की PDF खुल जाएगी।
इसे डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।
विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि डेटशीट डाउनलोड करने के बाद अपने विषयों की तारीख और विषय कोड अच्छी तरह जांच लें। परीक्षा की तैयारी के लिए एक टाइम टेबल बनाएं और कठिन विषयों को ज्यादा समय दें। इससे आखिरी समय में पढ़ाई का दबाव कम होगा और रिवीजन भी बेहतर तरीके से हो सकेगा।
10वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 9 मार्च तक
विज्ञान का पेपर 22 फरवरी, अंग्रेजी का 26 फरवरी, हिंदी का 3 मार्च और सामाजिक विज्ञान का पेपर 8 मार्च को होगा। परीक्षा का आखिरी दिन 9 मार्च रहेगा। इस दिन कुछ भाषाओं और अन्य विषयों के पेपर होंगे।
12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 9 अप्रैल तक
| तारीख | विषय | परीक्षा का समय |
|---|---|---|
| 16 फरवरी 2027 | फिजिक्स | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 17 फरवरी 2027 | इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, ब्यूटी एंड वेलनेस, हॉर्टिकल्चर, कॉस्ट अकाउंटिंग | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 17 फरवरी 2027 | भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, ओडिसी, मणिपुरी डांस, कथकली | 10:30 AM – 12:30 PM |
| 18 फरवरी 2027 | फिजिकल एजुकेशन | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 19 फरवरी 2027 | बायोटेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप, शॉर्टहैंड इंग्लिश, शॉर्टहैंड हिंदी | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 19 फरवरी 2027 | लैंड ट्रांसपोर्टेशन एसोसिएट | 10:30 AM – 12:30 PM |
| 20 फरवरी 2027 | इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी, मास मीडिया स्टडीज | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 20 फरवरी 2027 | डिज़ाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन | 10:30 AM – 12:30 PM |
| 22 फरवरी 2027 | एनसीसी, ऑटोमोटिव, फैशन स्टडीज | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 23 फरवरी 2027 | अकाउंटेंसी | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 24 फरवरी 2027 | पेंटिंग, ग्राफिक्स, स्कल्पचर, एप्लाइड आर्ट | 10:30 AM – 12:30 PM |
| 25 फरवरी 2027 | भूगोल | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 26 फरवरी 2027 | ऑफिस प्रोसीजर्स एंड प्रैक्टिसेज, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 26 फरवरी 2027 | अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन | 10:30 AM – 12:30 PM |
| 27 फरवरी 2027 | केमिस्ट्री | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 1 मार्च 2027 | उर्दू इलेक्टिव, संस्कृत इलेक्टिव, उर्दू कोर, इंश्योरेंस, जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी, फूड न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 1 मार्च 2027 | कर्नाटक संगीत वोकल, मेल इंस्ट्रूमेंट, पर्कशन इंस्ट्रूमेंट मृदंगम | 10:30 AM – 12:30 PM |
| 2 मार्च 2027 | साइकोलॉजी | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 3 मार्च 2027 | पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, सिंधी, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, मलयालम, ओडिया, असमिया, कन्नड़, अरबी, तिब्बती, फ्रेंच, जर्मन, रूसी, फारसी, नेपाली, लिम्बू, लेपचा, तेलुगु तेलंगाना, बोडो, तंगखुल, जापानी, भूटिया, स्पेनिश, कश्मीरी, मिज़ो | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 4 मार्च 2027 | फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 4 मार्च 2027 | योगा | 10:30 AM – 12:30 PM |
| 5 मार्च 2027 | इंग्लिश इलेक्टिव, इंग्लिश कोर | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 6 मार्च 2027 | फूड प्रोडक्शन, हेल्थ केयर | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 6 मार्च 2027 | डिज़ाइन | 10:30 AM – 12:30 PM |
| 8 मार्च 2027 | टूरिज्म, एयर-कंडीशनिंग एंड रेफ्रिजरेशन | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 9 मार्च 2027 | मैथमेटिक्स, एप्लाइड मैथमेटिक्स | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 11 मार्च 2027 | गृह विज्ञान | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 12 मार्च 2027 | टाइपोग्राफी एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 13 मार्च 2027 | हिंदी इलेक्टिव, हिंदी कोर | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 15 मार्च 2027 | हिंदुस्तानी संगीत वोकल, मेल इंस्ट्रूमेंट, पर्कशन इंस्ट्रूमेंट | 10:30 AM – 12:30 PM |
| 16 मार्च 2027 | इकोनॉमिक्स | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 17 मार्च 2027 | फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर | 10:30 AM – 12:30 PM |
| 18 मार्च 2027 | मार्केटिंग | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 19 मार्च 2027 | पॉलिटिकल साइंस | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 20 मार्च 2027 | आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस | 10:30 AM – 12:30 PM |
| 22 मार्च 2027 | नॉलेज ट्रेडिशन एंड प्रैक्टिसेज ऑफ इंडिया, भोटी, कोकबोरोक, बैंकिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 24 मार्च 2027 | कथक डांस | 10:30 AM – 12:30 PM |
| 25 मार्च 2027 | बायोलॉजी | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 27 मार्च 2027 | हिस्ट्री | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 29 मार्च 2027 | फाइनेंशियल मार्केट मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, मेडिकल डायग्नोस्टिक्स, सेल्समैनशिप | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 30 मार्च 2027 | सोशियोलॉजी | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 31 मार्च 2027 | इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज, कंप्यूटर साइंस, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 1 अप्रैल 2027 | बिज़नेस स्टडीज, बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 6 अप्रैल 2027 | संस्कृत कोर, टैक्सेशन | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 7 अप्रैल 2027 | मल्टी-मीडिया, डाटा साइंस | 10:30 AM – 12:30 PM |
| 7 अप्रैल 2027 | टेक्सटाइल डिज़ाइन | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 8 अप्रैल 2027 | लीगल स्टडीज | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 9 अप्रैल 2027 | रिटेल, वेब एप्लीकेशन | 10:30 AM – 1:30 PM |
10वीं की पूरी डेटशीट: विषयवार शेड्यूल
| तारीख | विषय | परीक्षा का समय |
|---|---|---|
| 16 फरवरी 2027 | चित्रकला | 10:30 AM – 12:30 PM |
| 17 फरवरी 2027 | गणित मानक, गणित बेसिक | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 18 फरवरी 2027 | ऑटोमोटिव, इंट्रोडक्शन टू फिन. मार्केट्स, ब्यूटी एंड वेलनेस, फूड प्रोडक्शन, मल्टी-मीडिया, मल्टी स्किल फाउंडेशन कोर्स, डेटा साइंस | 10:30 AM – 12:30 PM |
| 19 फरवरी 2027 | गृह विज्ञान | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 20 फरवरी 2027 | एलिमेंट्स ऑफ बिजनेस, उर्दू कोर्स-B | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 22 फरवरी 2027 | विज्ञान | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 23 फरवरी 2027 | इंट्रोडक्शन टू टूरिज्म | 10:30 AM – 12:30 PM |
| 24 फरवरी 2027 | कंप्यूटर एप्लीकेशन्स, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस | 10:30 AM – 12:30 PM |
| 25 फरवरी 2027 | रिटेल, सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन्स, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, मार्केटिंग एंड सेल्स, हेल्थ केयर, अपैरल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, फाउंडेशन स्किल फॉर साइंसेज, डिज़ाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन | 10:30 AM – 12:30 PM |
| 26 फरवरी 2027 | इंग्लिश (कम्युनिकेटिव), इंग्लिश (लैंग्वेज एंड लिटरेचर) | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 27 फरवरी 2027 | सिंधी, मलयालम, ओडिया, असमिया, कन्नड़, नेपाली, कोकबोरोक | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 1 मार्च 2027 | अरबी, संस्कृत कम्युनिकेटिव, संस्कृत, राय, गुरुंग, तमांग, शेरपा | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 2 मार्च 2027 | फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर | 10:30 AM – 12:30 PM |
| 3 मार्च 2027 | हिंदी कोर्स-A, हिंदी कोर्स-B | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 4 मार्च 2027 | उर्दू कोर्स-A, पंजाबी, बंगाली, तमिल, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, तेलुगु-तेलंगाना | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 5 मार्च 2027 | तेलुगु, रूसी, फारसी, लिम्बू, लेपचा | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 5 मार्च 2027 | कर्नाटक संगीत (वोकल), कर्नाटक संगीत (मेलोडिक इंस्ट्रूमेंट), कर्नाटक संगीत (पर्कशन इंस्ट्रूमेंट), हिंदुस्तानी संगीत (वोकल), हिंदुस्तानी संगीत (मेलोडिक इंस्ट्रूमेंट), हिंदुस्तानी संगीत (पर्कशन इंस्ट्रूमेंट) | 10:30 AM – 12:30 PM |
| 6 मार्च 2027 | फ्रेंच | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 8 मार्च 2027 | सोशल साइंस | 10:30 AM – 1:30 PM |
| 9 मार्च 2027 | तिब्बती, जर्मन, एनसीसी, भोटी, बोडो, तंगखुल, जापानी, भूटिया, स्पेनिश, कश्मीरी, मिज़ो, बहासा मेलायु, थाई, एलिमेंट्स ऑफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी | 10:30 AM – 1:30 PM |
1 जनवरी से शुरू होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं
वहीं, सर्दियों वाले स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा और इंटरनल असेसमेंट 9 नवंबर से 19 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित किए जाएंगे।
कहां से डाउनलोड करें CBSE डेटशीट 2027?
इसके लिए ये स्टेप्स अपनाएं:
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
अपनी कक्षा के अनुसार 10वीं या 12वीं का विकल्प चुनें।
स्क्रीन पर डेटशीट की PDF खुल जाएगी।
इसे डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ीं PG की 33 सीटें, रायपुर में सबसे ज्यादा 19 का इजाफा, अब 298 सीटों पर मिलेगा दाखिला
By VINAY VERMA
फीस में बीमा के 100 रुपए तय, लेकिन क्लेम का हिसाब अधूरा, राजस्थान यूनिवर्सिटी के 24,900 छात्रों की सुरक्षा की पड़ताल
By Raghvendra Singh Rathore
बिना TET अब नहीं चलेगी शिक्षक की नौकरी, छत्तीसगढ़ में 5 साल से ज्यादा सेवा बाकी तो परीक्षा पास करना जरूरी
By VINAY VERMA
अखिलेश ने किया बागेश्वर धाम की कथा का विरोध तो भड़के राजा भैया के समर्थक, बोले- मां का दूध पिया है तो रोककर दिखाओ
By Sandeep Kumar
विधानसभा में अब कागजों की जगह चलेगा डिजिटल सिस्टम, सवाल-जवाब से लेकर समितियों का काम होगा ऑनलाइन
By VINAY VERMA
RPSC का बड़ा फैसला:असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 में संगीत वाद्य के पद वापस, बाकी विषयों की प्रक्रिया जारी
By Jageshwar Prasad
द सूत्र पड़ताल: एमपी में ROAMS पोर्टल के नाम पर क्यों मचा बवाल? क्यों बनाया गया था पोर्टल?
By Atul Dwivedi