/sootr/media/media_files/2026/02/12/cbse-conduct-live-webcast-new-exam-guidelines-on-screen-marking-2026-02-12-14-26-07.jpg)
News In Short
सीबीएसई ने 2026 से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में OSM लागू करने का फैसला लिया है।
OSM में छात्रों की स्कैन की गई आंसर शीट को कंप्यूटर पर चेक किया जाएगा।
13 फरवरी को सीबीएसई ने सभी स्कूलों के प्रिंसिपल्स के लिए लाइव वेबकास्ट आयोजित किया।
सीबीएसई का कहना है कि यह प्रणाली असेसमेंट को ज्यादा एफिशिएंट और एक्यूरेट बनाएगी।
इस साल 46 लाख स्टूडेंट्स 2026 के बोर्ड एग्जाम में बैठने वाले हैं।
News IN Detail
सीबीएसई ने 2026 से क्लास 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) को फिर से लागू करने का फैसला किया है। इसका मकसद असेसमेंट प्रोसेस को और ज्यादा एफिशिएंट, ट्रांसपेरेंट और एक्यूरेट बनाना है। OSM एक डिजिटल सिस्टम है। इसमें छात्रों की स्कैन की गई आंसर शीट को टीचर्स कंप्यूटर पर चेक करते हैं।
साथ ही मार्क्स सॉफ्टवेयर से ऑटोमैटिकली कैलकुलेट हो जाते हैं। इस सिस्टम से जुड़ी जरूरी गाइडलाइंस देने के लिए सीबीएसई ने 13 फरवरी को सभी स्कूलों के प्रिंसिपल्स के लिए एक लाइव वेबकास्ट आयोजित किया है।
CBSE ने जारी किया नोटिस
CBSE ने एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में बताया गया है कि बोर्ड एग्जाम 2026 के तरीकों पर एक लाइव वेबकास्ट होगा। इसमें सभी स्कूलों के प्रिंसिपल को शामिल होने के लिए बुलाया गया है। इस वेबकास्ट का मकसद एग्जाम के नए तरीके और ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम के बारे में गाइडलाइंस देना है।
CBSE ने कहा कि एग्जाम बड़े स्तर पर होते हैं, इसलिए एग्जाम और इवैल्यूएशन सेंटर पर पूरी तरह से ध्यान देना जरूरी होता है। इसलिए हर साल CBSE एक वेबकास्ट करता है ताकि सभी लोग बदलती पॉलिसी और नए तरीके समझ सकें।
11 बजे शुरु होगा वेबकास्ट
46 लाख स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम
17 फरवरी से CBSE बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इस बार लगभग 46 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठने वाले हैं। भारत और विदेश में कुल 26 देशों के 31 हजार से ज्यादा एफिलिएटेड स्कूलों के स्टूडेंट्स इस परीक्षा में भाग लेंगे। इसके लिए भारत और विदेश में 8,074 से ज्यादा सेंटर्स पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us