एग्जाम गाइडलाइंस और ऑन-स्क्रीन मार्किंग पर CBSE 13 फरवरी को करेगा लाइव, जानें कब और कहां देखें

Aman Vaishnav | Feb 12, 2026, 15:42 IST
Share
cbse conduct live webcast new exam guidelines on screen marking
cbse conduct live webcast new exam guidelines on screen marking

सीबीएसई ने 2026 से कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लागू करने का फैसला किया है। यह डिजिटल सिस्टम छात्रों की आंसर शीट को स्कैन कर के कंप्यूटर पर चेक करने की सुविधा प्रदान करेगा। CBSE ने इसके लिए 13 फरवरी को लाइव वेबकास्ट आयोजित किया है।

News In Short

  • सीबीएसई ने 2026 से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में OSM लागू करने का फैसला लिया है।
  • OSM में छात्रों की स्कैन की गई आंसर शीट को कंप्यूटर पर चेक किया जाएगा।
  • 13 फरवरी को सीबीएसई ने सभी स्कूलों के प्रिंसिपल्स के लिए लाइव वेबकास्ट आयोजित किया।
  • सीबीएसई का कहना है कि यह प्रणाली असेसमेंट को ज्यादा एफिशिएंट और एक्यूरेट बनाएगी।
  • इस साल 46 लाख स्टूडेंट्स 2026 के बोर्ड एग्जाम में बैठने वाले हैं।

News IN Detail

सीबीएसई ने 2026 से क्लास 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) को फिर से लागू करने का फैसला किया है। इसका मकसद असेसमेंट प्रोसेस को और ज्यादा एफिशिएंट, ट्रांसपेरेंट और एक्यूरेट बनाना है। OSM एक डिजिटल सिस्टम है। इसमें छात्रों की स्कैन की गई आंसर शीट को टीचर्स कंप्यूटर पर चेक करते हैं।

साथ ही मार्क्स सॉफ्टवेयर से ऑटोमैटिकली कैलकुलेट हो जाते हैं। इस सिस्टम से जुड़ी जरूरी गाइडलाइंस देने के लिए सीबीएसई ने 13 फरवरी को सभी स्कूलों के प्रिंसिपल्स के लिए एक लाइव वेबकास्ट आयोजित किया है।

CBSE ने जारी किया नोटिस

CBSE ने एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में बताया गया है कि बोर्ड एग्जाम 2026 के तरीकों पर एक लाइव वेबकास्ट होगा। इसमें सभी स्कूलों के प्रिंसिपल को शामिल होने के लिए बुलाया गया है। इस वेबकास्ट का मकसद एग्जाम के नए तरीके और ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम के बारे में गाइडलाइंस देना है।

CBSE ने कहा कि एग्जाम बड़े स्तर पर होते हैं, इसलिए एग्जाम और इवैल्यूएशन सेंटर पर पूरी तरह से ध्यान देना जरूरी होता है। इसलिए हर साल CBSE एक वेबकास्ट करता है ताकि सभी लोग बदलती पॉलिसी और नए तरीके समझ सकें।

11 बजे शुरु होगा वेबकास्ट

वेबकास्ट 13 फरवरी को सुबह 11 बजे शुरू होगा और दो घंटे तक चलेगा। इसे CBSE का ऑफिशियल YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। स्कूल इस लिंक से या फिर YouTube पर BoardExams@CBSE सर्च करके जुड़ सकते हैं। वेबकास्ट की शुरुआत CBSE के चेयरपर्सन राहुल सिंह (IAS) के कीनोट एड्रेस से होगी। बोर्ड ने कहा है कि यह सेशन आने वाले CBSE बोर्ड एग्जाम 2026 को आसानी से आयोजित करने के लिए स्टेकहोल्डर्स को तैयार करेगा।

46 लाख स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम

17 फरवरी से CBSE बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इस बार लगभग 46 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठने वाले हैं। भारत और विदेश में कुल 26 देशों के 31 हजार से ज्यादा एफिलिएटेड स्कूलों के स्टूडेंट्स इस परीक्षा में भाग लेंगे। इसके लिए भारत और विदेश में 8,074 से ज्यादा सेंटर्स पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

ये खबरें भी पढ़िए... CBSE Board Exam 2026 : पूरी क्लास में करेंगे टॉप, बस इन तरीकों से लिखें अपनी कॉपी CBSE Board 2026 10वीं और 12वीं की परीक्षा तारीखें बदलीं, यहां देखें लिस्ट एजुकेशन न्यूज: फ्री एजुकेशन देने वाला देश का पहला राज्य बना केरल, अब फ्री में होगा ग्रेजुएशन देश की आधी शिक्षा ठेके पर, इंडियन एजुकेशन क्राइसिस रिपोर्ट मे उजागर की सच्चाई
Tags:
  • cbse
  • एजुकेशन न्यूज
  • CBSE Board Exam
  • राहुल सिंह
  • बोर्ड परीक्षाएं
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग