सीबीएसई ने रिलीज किए दसवीं और बारहवीं के सैंपल पेपर, इस लिंक से करें डाउनलोड

Dolly patil | Sept 02, 2024, 12:14 IST
Share
सैंपल पेपर
सैंपल पेपर

आपको बता दें कि सीबीएसई ने केवल दसवीं और बारहवीं के सैंपल पेपर ही रिलीज नहीं किए हैं, बल्कि 9वीं और 11वीं के सैंपल पेपर भी जारी किए हैं। इन्हें डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाल ही में सीबीएसई (CBSE) दसवीं और बारहवीं की परीक्षा 2025 के सैंपल पेपर (sample paper) रिलीज कर दिए हैं। हालांकि अभी ये सैंपल पेपर केवल स्किल्ड विषयों के लिए जारी हुए हैं। कुछ समय में मुख्य विषयों के सैंपल पेपर भी रिलीज कर दिए जाएंगे। इन्हें डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइटcbseacademic.nic.in. पर जाना होगा।

9वीं और 11वीं के सैंपल पेपर

आपको बता दें कि सीबीएसई ने केवल दसवीं और बारहवीं के सैंपल पेपर ही रिलीज नहीं किए हैं, बल्कि 9वीं और 11वीं के सैंपल पेपर भी जारी किए हैं। इस प्रकार क्लास 9 से लेकर 12 तक के सैंपल पेपर सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

परीक्षा में मिलेगी मदद

सभी कैंडिडेट्स को इन सैम्पल पेपर्स की मदद से परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी। इससे वे देख सकते हैं कि एग्जाम का पैटर्न क्या रहेगा, किस तरह के सवाल आएंगे, किन सवालों के क्या अंक रहने वाले है।

कब है परीक्षा

जानकारी के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से किया जाएगा। इन्हीं के लिए सैंपल पेपर रिलीज किए गए हैं।

ऐसे करें डाउनलोड

  • दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबासइट cbseacademic.nic.in पर जाएं
  • यहां आपको होमपेज पर CBSE Skill Education नाम की टैब दिखेगी, इस पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा। इस पेज से आप सैम्पल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
  • यहां लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करने के बाद सैंपल पेपर डाउनलोड किए जा सकता है।
  • इन्हें डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें। ये आगे आपके काम आएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • cbse
  • सीबीएसई
  • Central Board of Secondary Education
  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
  • दसवीं और बारहवीं परीक्षा के सैंपल पेपर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच