CBSE ने थ्री लैंग्वेज पॉलिसी पर नई गाइडलाइन जारी, जानें क्या
Manya Jain | Jun 29, 2026, 18:10 IST
cbse three language policy new guideline
CBSE ने तीसरी भाषा को लेकर नया नियम जारी किया है। वर्तमान में 7वीं से 9वीं के छात्रों को 10वीं बोर्ड में थर्ड लैंग्वेज का पेपर नहीं देना होगा। सत्र 2026-27 के छठी के छात्रों पर यह अनिवार्य होगा।
समझें क्या है पूरा मामला
- CBSE ने NEP 2020 के तहत थ्री लैंग्वेज पॉलिसी पर नई गाइडलाइन जारी की है।
- 7वीं, 8वीं और 9वीं के छात्रों को 10वीं बोर्ड में तीसरी भाषा का पेपर नहीं देना होगा।
- यह नियम वर्तमान में 10वीं में पढ़ रहे छात्रों पर लागू नहीं होगा।
- नई व्यवस्था 2026-27 सत्र में 6वीं में प्रवेश लेने वाले छात्रों से लागू होगी।
- इन छात्रों को 10वीं बोर्ड परीक्षा में तीसरी भाषा का पेपर देना अनिवार्य होगा।
7वीं से 9वीं के छात्रों को क्या राहत मिली
तीसरी भाषा पढ़नी तो होगी, लेकिन उसका मूल्यांकन स्कूल करेगा। बोर्ड परीक्षा में उसका अलग पेपर नहीं होगा।
9वीं में पढ़ रहे छात्रों के लिए एक बार की छूट
ऐसे छात्र दो विदेशी यानी गैर-भारतीय भाषाएं पढ़ना जारी रख सकते हैं। लेकिन उन्हें तीसरी भाषा के रूप में एक भारतीय भाषा जोड़नी होगी। इस भाषा का पेपर बोर्ड परीक्षा में नहीं होगा, सिर्फ स्कूल उसका आकलन करेगा।
6वीं के नए बैच से बदलेंगे नियम
यही छात्र जब 10वीं में पहुंचेंगे, तब तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा भी देंगे। इस व्यवस्था के तहत पहली 10वीं बोर्ड परीक्षा 2028 में होगी।
विदेशी भाषा चुनने पर नया नियम
किन्हें मिली है विशेष छूट
किताबें और शिक्षक की व्यवस्था
शिक्षकों की कमी से निपटने के लिए CBSE ने स्कूलों को मौजूदा शिक्षकों के अलावा सेवानिवृत्त शिक्षकों और हाइब्रिड टीचिंग जैसी व्यवस्थाएं अपनाने की सलाह दी है।
क्या है NEP 2020
इसका मकसद छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान और जरूरी कौशल देना है। केंद्र ने इसे 2030 तक लागू करने का लक्ष्य रखा है।
FAQ
- CBSE की थ्री लैंग्वेज पॉलिसी क्या है?
इस नीति के तहत छात्रों को तीन भाषाएं पढ़नी होंगी जिनमें दो भारतीय भाषाएं अनिवार्य होंगी। यह नियम 2026-27 में 6वीं में दाखिल होने वाले छात्रों पर लागू होगा। NEP 2020 के तहत इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। - क्या मौजूदा 10वीं के छात्रों पर यह नियम लागू होगा?
नहीं। CBSE ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा 10वीं के छात्रों पर थ्री लैंग्वेज पॉलिसी लागू नहीं होगी। 7वीं, 8वीं और 9वीं के छात्रों को भी 10वीं बोर्ड में तीसरी भाषा का पेपर नहीं देना होगा। - क्या छात्र विदेशी भाषा पढ़ सकते हैं?
हां, लेकिन शर्त है कि पहले दो भारतीय भाषाएं पढ़नी होंगी। या फिर विदेशी भाषा को चौथी अतिरिक्त भाषा के रूप में लिया जा सकता है। विदेश में पढ़ने वाले छात्रों और भारत लौटने वाले विदेशी छात्रों को इससे छूट दी गई है।
12 वीं के बाद ये विभाग देते हैं सीधे Sarkari Naukri, जानें पूरी प्रोसेस
फ्री कोचिंग योजना: मुफ्त में करें UPPSC, NEET जैसी परीक्षा की तैयारी
UPSC ने AI से पकड़े 569 संदिग्ध आवेदन, CGPSC और व्यापम पर उठे सवाल
इन्वेस्टमेंट बैंकर बनकर कमा सकते हैं करोड़ों, जानें कोर्स, स्किल और सैलरी रोडमैप
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA