अगले साल से CBSE बदल देगा तीसरी और 6वीं का सिलेबस

Rahul Garhwal | Mar 24, 2024, 19:52 IST
Share
CBSE will change the syllabus of class 3rd and 6th from next year
CBSE will change the syllabus of class 3rd and 6th from next year

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन अगले साल से सिलेबस में बदलाव करने जा रहा है। तीसरी और 6वीं क्लास का सिलेबस बदल जाएगा। NCERT नए सिलेबस के हिसाब से किताबें जारी करेगा।

CBSE Syllabus Change

NEW DELHI. अगले साल से सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ( CBSE ) तीसरी और 6वीं क्लास के सिलेबस में बदलाव करने जा रहा है। किताबों का पैटर्न भी बदल जाएगा। 1 अप्रैल से नया सेशन शुरू होने से पहले NCERT नए सिलेबस के हिसाब से किताबें जारी कर देगा।

6वीं क्लास के लिए शुरू होगा ब्रिज कोर्स

NCERT नए सिलेबस के हिसाब से किताबें तैयार कर रहा है। जल्द ही सभी स्कूलों को किताबें मिल जाएंगी। 6वीं क्लास के लिए अलग से ब्रिज कोर्स और तीसरी क्लास के लिए गाइडलाइन बनाई जाएगी। तीसरी क्लास स्कूलों में प्रिपरेटरी स्टेज का पहला साल होता है। वहीं 6वीं क्लास से मिडिल स्कूल की शुरुआत होती है। ये दोनों स्टेज बच्चों की पढ़ाई के फाउंडेशन को मजबूत करते हैं।

टीचर्स को मिलेगी ट्रेनिंग

CBSE के मुताबिक सिलेबस में बदलाव करने से न्यू करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF, 2023) को बेहतर तौर पर समझने और टीचिंग-लर्निंग प्रोसेस में ढलने में बच्चों को आसानी होगी। न्यू एजुकेशन पॉलिसी (NEP,2020) के मुताबिक स्कूलों के हेड और टीचर्स को भी नए सिलेबस से इंट्रोड्यूस कराया जाएगा और टीचिंग प्रोसेस की ट्रेनिंग दी जाएगी।

नई शिक्षा नीति के हिसाब से बदला है सिलेबस

CBSE ने नई शिक्षा नीति के हिसाब से सिलेबस बदला है। तीसरी और 6वीं क्लास में नई शिक्षा नीति और NCF को देखते हुए बदलाव किए गए हैं। NCF न्यू एजुकेशन पॉलिसी का हिस्सा है। 2023 में NCF यानी नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क में 5वीं बार बदलाव किया गया। पिछले साल शिक्षा मंत्रालय ने NCF, 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया था। दिया था। 1975, 1988, 2000 और 2005 में NCF में बदलाव हुए थे।

ये खबर भी पढ़िए..

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में निकली भर्ती, 5 अप्रैल आवेदन की लास्ट डेट

CBSE के निर्देश

CBSE ने NCF-SE के हिसाब से नई भाषाओं को सीखने, आर्ट इंटीग्रेटेड एजुकेशन, एक्सपेरिमेंट्स के साथ सीखने पर जोर देने के निर्देश जारी किए हैं। फाउंडेशनल स्टेज यानी पहली से तीसरी क्लास के लिए खिलौने, पोस्टर, कठपुतली, पजल, फ्लैश कार्ड्स, स्टोरीबुक्स और वर्कशीट की मदद से पढ़ाई को मजेदार बनाने की कोशिश की जाए। इससे बच्चे मजे से पढ़ें और सीखें।

CBSE syllabus will change | Syllabus of class 3rd and 6th will change | सिलेबस बदलेगा सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन | तीसरी और चौथी क्लास का सिलेबस बदलेगा | New Education Policy

Tags:
  • cbse
  • New Education Policy
  • नई शिक्षा नीति
  • CBSE syllabus will change
  • Syllabus of class 3rd and 6th will change
  • सिलेबस बदलेगा सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन
  • तीसरी और चौथी क्लास का सिलेबस बदलेगा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज