कॉमन एडमिशन टेस्ट का नोटिफिकेशन जारी, 1 अगस्त से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
Dolly patil | Jul 30, 2024, 15:12 IST
cw43
जो उम्मीदवार कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024(CAT) का नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे थे उन सभी के लिए एक खुशखबरी है। भारतीय प्रबंधन संस्थान ( आईआईएम ), कलकत्ता ने कॉमन एडमिशन टेस्ट ( कैट )2024 की अधिसूचना जारी कर दी है।
कैट की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल भारतीय प्रबंधन संस्थान आईआईएम कलकत्ता (IIM Calcutta )ने कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर ( CAT Notification ) दिया है। नोटिफिकेशन के साथ ही CAT 2024 परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक CAT 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 अगस्त 2024 को शुरू होगी। एप्लीकेशन प्रोसेस आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर शुरू होगा। आपको बता दें कि CAT फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 13 सितंबर है।
न्यूनतम 50% कुल अंकों और आरक्षित श्रेणी के लिए 45% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री वाले छात्र CAT 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
भारतीय प्रबंधन संस्थान ( आईआईएम ) कलकत्ता की ओर से की गई घोषणा के अनुसार CAT 2024 परीक्षा को 170 शहरों में आयोजित किया जाएगा। प्राधिकरण तीन शिफ्ट में CAT परीक्षा आयोजित करेगा।
शिफ्ट 1 सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक है। इसी के साथ शिफ्ट 2 दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक है और शिफ्ट 3 शाम 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 2 हजार 400 रुपए से बढ़ाकर 2 हजार 500 रुपए और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1200 रुपए से बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक पिछले साल परीक्षा कैलेंडर 2 अगस्त को जारी किया गया था और परीक्षा 26 नवंबर को आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 3.28 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से लगभग 2.88 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।
कब से कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
पात्र
जानें कब है परीक्षा
शिफ्ट 1 सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक है। इसी के साथ शिफ्ट 2 दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक है और शिफ्ट 3 शाम 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक है।
आवेदन शुल्क
जानकारी के मुताबिक पिछले साल परीक्षा कैलेंडर 2 अगस्त को जारी किया गया था और परीक्षा 26 नवंबर को आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 3.28 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से लगभग 2.88 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman