Competitive Exam Tips : स्मार्ट टिप्स अपनाएं, लैंग्वेज सब्जेक्ट में हाई स्कोर लाएं
Manya Jain | Mar 08, 2025, 15:55 IST
language subject tips
भाषा विषय (हिंदी या अंग्रेजी) में अच्छे अंक प्राप्त करना कई छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण लग सकता है, लेकिन सही रणनीति अपनाने से यह आसान हो सकता है। साथ ही कुछ टिप्स से आप अपनी तैयारी को मजबूत बना सकते हैं।
Competitive Exam Tips : परीक्षा में पास होने के लिए लैंग्वेज सबजेक्ट (हिंदी या अंग्रेजी) में अच्छे मार्क्स लाना जरूरी होता है, क्योंकि यह न केवल हमारे कुल अंकों को बढ़ाता है बल्कि कम्युनिकेशन को भी मजबूत करता है। कई छात्रों को लैंग्वेज सबजेक्ट में कठिनाई होती है, लेकिन कुछ आसान टिप्स को अपनाकर आप इसमें बेहतर कर सकते हैं। आज हम आपको लैंग्वेज सबजेक्ट में शानदार मार्क्स लाने की कुछ बढ़िया टिप्स बताएंगे।
किसी भी लैंग्वेजमें अच्छा स्कोर करने के लिए पढ़ने की आदत डालना बहुत जरूरी है। हिंदी के लिए अखबार, कहानी की किताबें, उपन्यास आदि पढ़ें। अंग्रेजी में सुधार के लिए अंग्रेजी समाचार पत्र, मैगज़ीन, और किताबें पढ़ें। इससे आपकी शब्दावली (Vocabulary) और समझने की क्षमता बेहतर होगी।
ये खबर भी पढ़ें... KVS Admission 2025-26 : एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें पूरी डिटेल्स
हिंदी और अंग्रेजी, दोनों लैंग्वेज में व्याकरण का सही ज्ञान होना बहुत आवश्यक है। व्याकरण के नियमों को समझें और नियमित अभ्यास करें। हिंदी में संधि, समास, अलंकार, मुहावरे और वाक्य संरचना को अच्छी तरह पढ़ें। अंग्रेजी के लिए टेंस (Tense), वाक्य संरचना (Sentence Structure), प्रिपोजिशन (Prepositions), और समानार्थी शब्द (Synonyms) पर ध्यान दें।
ये खबर भी पढ़ें...CUET PG 2025 City Slip Out : सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड
लिखने का अभ्यास जितना अधिक करेंगे, उतना ही लैंग्वेज में सुधार होगा। निबंध, लैटर, अनुच्छेद, नोट्स, और सारांश राइटिंग का प्रैक्टिस करें। इससे आपके लिखने की स्पीड और क्वालिटीदोनों बेहतर होगी।
हर दिन नए शब्द सीखें और उनका उपयोग वाक्यों में करें। कठिन शब्दों को लिखकर याद करें और उन्हें अपनी लैंग्वेज में शामिल करने की कोशिश करें। हिंदी और अंग्रेजी दोनोंलैंग्वेज के लिए एक शब्दकोष (Dictionary) अपने पास रखें।
ये खबर भी पढ़ें...MP Board Exam Tips : नहीं याद होती हिस्ट्री, तो STORY METHOD का करें इस्तेमाल
किसी भी लैंग्वेज को सीखने के लिए उसे सुनना और बोलना बहुत जरूरी होता है। हिंदी में धारावाहिक, समाचार, और पॉडकास्ट सुनें। अंग्रेजी सुधारने के लिए अंग्रेजी गाने, इंटरव्यू, और ऑडियोबुक सुनें। रोजमर्रा की बातचीत में सीखी गई लैंग्वेज का उपयोग करें।
परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें। इससे परीक्षा पैटर्न समझने में मदद मिलेगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
परीक्षा में लैंग्वेज के उत्तर लिखने के लिए सही टाइम मैनेजमेंट करें। पहले आसान प्रश्नों का उत्तर दें और फिर कठिन प्रश्नों पर ध्यान दें। उत्तर को व्यवस्थित और साफ-सुथरा लिखें ताकि परीक्षक को समझने में आसानी हो।
ये खबर भी पढ़ें...Board Exam Tips: परीक्षा की स्मार्ट तैयारी के लिए मॉक टेस्ट का करें सही तरीके से इस्तेमाल
पढ़ने की आदत डालें
ये खबर भी पढ़ें... KVS Admission 2025-26 : एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें पूरी डिटेल्स
व्याकरण (Grammar) पर ध्यान दें
ये खबर भी पढ़ें...CUET PG 2025 City Slip Out : सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड
राइटिंग की प्रैक्टिस करें
कठिन शब्दों पर ज्यादा ध्यान दें
ये खबर भी पढ़ें...MP Board Exam Tips : नहीं याद होती हिस्ट्री, तो STORY METHOD का करें इस्तेमाल
सुनने और बोलने की आदत डालें
पुराने क्वेश्चन पेपर हल करें
टाइम मैनेजमेंट करें
ये खबर भी पढ़ें...Board Exam Tips: परीक्षा की स्मार्ट तैयारी के लिए मॉक टेस्ट का करें सही तरीके से इस्तेमाल
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, कठिन विषयों की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास
By Harrison Masih
31 साल का साथ, फिर शादी पर उठे सवाल, ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिलाया पत्नी होने का हक
By Sanjay Dhiman