CUET UG Result : कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी, 24 घंटे के भीतर करना होगी आपत्ति दर्ज

Dolly patil | Jul 29, 2024, 09:12 IST
Share
dfy
dfy

सीयूईटी यूजी के नतीजों का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों की प्रतीक्षा आखिरकार पूरी हुई। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी ( CUET UG ) का परिणाम घोषित कर दिया है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ( NTA ) ने आखिरकार सीयूईटी यूजी यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट (Common University Entrance Test) जारी कर दिया।

इसी के साथ लंबे इंतजार के बाद जारी इस रिजल्ट को परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी करने के साथ ही एनटीए ने इसपर आपत्ति दर्ज करने का भी मौका दिया है।

एनटीए ने क्या कहा

रिजल्ट जारी करने के साथ ही एनटीए ( NTA ) ने कहा है कि यदि किसी परीक्षार्थी को कोई आपत्ति है तो वह रिजल्ट जारी होने के 24 घंटे के भीतर उसे दर्ज करा सकता है। परीक्षार्थियों को अपनी शिकायत एप्लीकेशन नंबर, नाम, विषय कोड/विषय नाम और परीक्षा तिथि की डिटेल के साथ ईमेल आईडीrescuet@nta.ac.in पर ईमेल करना होगा।

रिजल्ट कैसे करें चेक

  • सीयूईटी यूजी परीक्षा 2024 के नतीजे चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी exams.nta.ac.in पर या nta.ac.in पर।
  • यहां आपको CUET UG Result 2024 नाम का लिंक होमपेज पर दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा, जिस पर आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालने होंगे, जैसे एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ।
  • डिटेल डालें और सबमिट कर दें। इतना करते ही आपके नतीजे कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे।
  • यहां से इन्हें चेक कर लें, डाउनलोड कर लें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें।

सीयूईटी यूजी की आंसर-की

आपको बता दें कि फाइनल रिजल्ट जारी करने से पहले एनटीए ने गुरुवार को सीयूईटी यूजी की आंसर-की भी जारी की थी। इसके बाद एनटीए को आंसर-की पर 9 हजार 512 आपत्तियां मिली थी। इसमें से 1 हजार 782 यूनिक थीं। इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल रिजल्ट तैयार किया गया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

dolly patil
dolly patil

Tags:
  • सीयूईटी यूजी रिजल्ट
  • Common University Entrance Test
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज