मौथ के सवाल हों या साइंस के मॉडल, पढ़ाई का तरीका बदल देंगे ये फ्री डिजिटल टूल्स, ग्राफ बनाने से लेकर रिसर्च तक में करेंगे मदद

Kaushiki | Nov 10, 2026, 09:39 IST
Share
गणित के सवाल हों या साइंस के डायग्राम, स्टूडेंट्स की हर मुश्किल आसान करेंगे ये 5 टूल्स
गणित के सवाल हों या साइंस के डायग्राम, स्टूडेंट्स की हर मुश्किल आसान करेंगे ये 5 टूल्स

Digital Study Tools: आज के समय में पढ़ाई के तरीके तेजी से बदल रहे हैं। अब छात्र केवल किताबों और कॉपियों के सहारे ही पढ़ाई नहीं करते, बल्कि इंटरनेट और डिजिटल टूल्स की मदद भी लेते हैं। खासकर मैथ और साइंस जैसे विषयों में कई बार कठिन सवालों, ग्राफ और डायग्राम को समझना मुश्किल हो जाता है।

ऐसे में कुछ डिजिटल टूल्स छात्रों की परेशानी कम कर सकते हैं। इनकी मदद से पढ़ाई को आसान और ज्यादा दिलचस्प बनाया जा सकता है। स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए इंटरनेट पर कई ऐसे डिजिटल टूल्स मौजूद हैं, जो पढ़ाई के दौरान काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।

इनकी मदद से छात्र गणित के ग्राफ बना सकते हैं, विज्ञान के मॉडल देख सकते हैं, रिसर्च पेपर तैयार कर सकते हैं और जरूरी जानकारी को आसानी से याद रख सकते हैं। खास बात यह है कि इन टूल्स से छात्रों को डिफिकल्ट सब्जेक्ट्स को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलती है।

अगर किसी छात्र को गणित के सवाल समझने में दिक्कत होती है या विज्ञान के किसी विषय को केवल किताब में पढ़कर समझना मुश्किल लगता है, तो ये टूल्स उसके काम आ सकते हैं। तो औसे में आइए Smart Learning के लिए यूजफुल पांच डिजिटल टूल्स के बारे में जानें।

10वीं के बाद क्या करें? जानें डिप्लोमा कोर्स के बेहतरीन विकल्प और करियर के मौके | What to do after 10th? Know the best diploma course options and career opportunities
Diploma courses after 10th: पॉलिटेक्निक से एनिमेशन तक, अपने इंटरेस्ट के हिसाब से कौन सा करियर ऑप्शन चुनें
24 Oct 2026 ,
By Kaushiki
10वीं के बाद क्या करें? सिर्फ 11वीं ही विकल्प नहीं है। प्रोफेशनल कोर्स से स्किल निखारें, तो 10वीं के बाद डिप्लोमा कोर्स बेहतर रास्ता है। पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, फैशन डिजाइनिंग, एनिमेशन और होटल मैनेजमेंट के ऑप्शन हैं। इनमें थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी मिलती है। आइए जानें कौन सा कोर्स कितने साल का है।

Zotero: रिसर्च पेपर और जरूरी जानकारी संभालने में मदद

जो छात्र रिसर्च पेपर, प्रोजेक्ट या किसी विषय पर रिपोर्ट तैयार करते हैं, उनके लिए Zotero एक उपयोगी डिजिटल टूल है। इसकी मदद से रिसर्च से जुड़ी जानकारी और जरूरी डाक्यूमेंट्स को एक जगह व्यवस्थित रखा जा सकता है।

कई बार छात्रों को किसी प्रोजेक्ट के लिए अलग-अलग वेबसाइटों और किताबों से जानकारी जुटानी पड़ती है। बाद में यह याद रखना मुश्किल हो जाता है कि कौन-सी जानकारी कहां से ली गई थी। Zotero ऐसी परेशानी को कम करने में मदद करता है।

इस टूल से छात्र अपने रिसर्च से जुड़े सोर्सेज को संभाल सकते हैं और रिपोर्ट लिखते समय उनका इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑनलाइन आर्टिकल और दूसरी जरूरी सामग्री को व्यवस्थित रखने में भी यह काम आता है। रिसर्च पेपर तैयार करने वाले छात्रों के लिए यह काफी मददगार हो सकता है।

Desmos: गणित के ग्राफ समझना होगा आसान

गणित में ग्राफ बनाना कई छात्रों को मुश्किल लगता है। खासकर जब किसी सवाल में अलग-अलग lines, इक्वेशन और उनके संबंध को समझना हो। ऐसे छात्रों के लिए Desmos एक उपयोगी टूल है।

Desmos एक ग्राफिंग कैलकुलेटर है। इसकी मदद से छात्र मैथमेटिकल इक्वेशन डालकर उनका ग्राफ देख सकते हैं। इससे उन्हें यह समझने में आसानी होती है कि किसी समीकरण का ग्राफ कैसा दिखाई देता है।

इसके जरिए अलजेब्रा और कैलकुलस जैसे विषयों की कई कॉन्सेप्ट को समझा जा सकता है। केवल किताब में ग्राफ देखने के बजाय छात्र खुद ग्राफ बनाकर गणित का अभ्यास कर सकते हैं। गणित की पढ़ाई में Graph Visualization काफी मददगार हो सकता है। इससे सवालों को समझने और उनका अभ्यास करने में आसानी होती है।

भोपाल में खुलेगा देश का 8वां स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर: विदेश नौकरी के सपने होंगे साकार | Bhopal to Open 8th Skill India International Center in the Country: Dreams of Foreign Jobs Will Come True
MP में खुलेगा देश का 8वां स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, विदेश जाने वाले युवाओं को मिलेगी खास सुविधा
01 Nov 2026 ,
By Kaushiki
मध्य प्रदेश के उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है, जो विदेश में नौकरी करने का सपना देखते हैं। अब उन्हें विदेश में रोजगार की तैयारी और इंटरव्यू के लिए दिल्ली या मुंबई जैसे बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे राजधानी भोपाल में देश का आठवां स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर खोला जाएगा। इस सेंटर में युवाओं को विदेशी कंपनियों की जरूरत के हिसाब से ट्रेनिंग दी जाएगी।

Anki: पढ़ी हुई बातें याद रखने में करेगा मदद

कई छात्रों की शिकायत होती है कि वे पढ़ाई तो कर लेते हैं, लेकिन कुछ समय बाद पढ़ी हुई बातें भूल जाते हैं। खासकर डेफिनिशंस ऑफ साइंस, जरूरी शब्द और दूसरे विषयों की जरूरी जानकारी याद रखना मुश्किल हो सकता है। ऐसे छात्रों के लिए Anki एक उपयोगी फ्लैशकार्ड ऐप है। इसमें छात्र छोटे-छोटे कार्ड बनाकर जानकारी याद रखने का अभ्यास कर सकते हैं।

Anki में स्पेस्ड रिपिटिशन तकनीक का इस्तेमाल होता है। इस तकनीक के तहत पढ़ी हुई जानकारी को अलग-अलग समय पर दोहराया जाता है। इससे लंबे समय तक जानकारी याद रखने में मदद मिल सकती है।

परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी यह टूल काम आ सकता है। जो छात्र जरूरी परिभाषाएं, शब्द या छोटे सवाल-जवाब याद करना चाहते हैं, वे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Excalidraw: डायग्राम और माइंड मैप बनाने में उपयोगी

पढ़ाई के दौरान कई बार किसी विषय को समझने के लिए उसका चित्र या डायग्राम बनाना जरूरी होता है। विज्ञान और दूसरे विषयों में भी डायग्राम की मदद से जानकारी को आसानी से समझा जा सकता है।

Excalidraw एक ऑनलाइन डिजिटल व्हाइटबोर्ड है। इसकी मदद से छात्र हाथ से बनाए गए चित्रों जैसे डायग्राम, फ्लोचार्ट और माइंड मैप तैयार कर सकते हैं। अगर किसी छात्र को अपने प्रोजेक्ट में किसी प्रक्रिया को चित्र के जरिए समझाना है, तो यह टूल उपयोगी हो सकता है।

इसके अलावा छात्र अपनी पढ़ाई से जुड़ी जानकारी को माइंड मैप के रूप में भी व्यवस्थित कर सकते हैं। क्लास नोट्स और प्रेजेंटेशन तैयार करने में भी Excalidraw मदद कर सकता है। इससे किसी विषय की जानकारी को चित्रों के जरिए समझाना आसान हो जाता है।

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन: नया NGO शुरू करने के लिए पाएं 2 साल की ग्रांट, ऐसे करें अप्लाई | Azim Premji Foundation: Get 2 Years Grant to Start New NGO, Apply Here
सोशल स्टार्टअप प्रोग्राम: अजीम प्रेमजी फाउंडेशन दे रहा नया एनजीओ बनाने के लिए ग्रांट, ऐसे करें एप्लाई
03 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
अगर आप भी अपना NGO बनाकर सामाजिक क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं तो अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एक बड़ा मौका दे रहा है। इसके तहत आप विकास क्षेत्र में पेशेवर ढंग से नया संगठन बना सकते हैं। पहले 8 महीने सीडिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके बाद संगठन को 2 साल तक ग्रांट मिल सकती है।

NASA Eyes: अंतरिक्ष को 3D में देखने का मौका

Science and Space में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए NASA Eyes एक दिलचस्प डिजिटल टूल है। यह नासा का इंटरैक्टिव 3D विजुअलाइजेशन टूल है, जिसकी मदद से अंतरिक्ष से जुड़ी कई चीजों को तीन डाइमेंशन्स में देखा जा सकता है।

इस टूल के जरिए छात्र The solar system, planets, moons और space missions से जुड़ी डिजिटल जानकारी देख सकते हैं। इससे अंतरिक्ष से जुड़े विषयों को समझने में मदद मिलती है।

किताबों में ग्रहों और अंतरिक्ष की तस्वीरें देखने के साथ-साथ छात्र NASA Eyes के जरिए उनके 3D मॉडल भी देख सकते हैं। इसका इस्तेमाल विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़ी पढ़ाई में किया जा सकता है। अंतरिक्ष के बारे में जानने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए यह एक यूजफुल मीडियम हो सकता है।

डिजिटल टूल्स से पढ़ाई को बनाया जा सकता है आसान

गणित और विज्ञान जैसे विषयों को समझने के लिए केवल किताबें पढ़ना ही काफी नहीं होता। कई बार ग्राफ, चित्र और मॉडल देखने से किसी विषय की जानकारी ज्यादा आसानी से समझ में आती है।

Zotero, Desmos, Anki, Excalidraw और NASA Eyes जैसे डिजिटल टूल्स इसी काम में छात्रों की मदद कर सकते हैं। कोई टूल रिसर्च पेपर और जानकारी व्यवस्थित करने में काम आता है, तो कोई गणित के ग्राफ बनाने या पढ़ी हुई बातें याद रखने में मदद करता है।

छात्र अपनी जरूरत के मुताबिक इन टूल्स का यूज कर सकते हैं। हालांकि ये किताबों और शिक्षकों का विकल्प नहीं हैं, बल्कि पढ़ाई को बेहतर ढंग से समझने में मदद करने वाले एडिशनल रिसोर्सेज हैं।

82% भारतीय कर्मचारी AI को मान रहे करियर का सुनहरा मौका, 68% बदलना चाहते हैं नौकरी | 82% Indian Employees Consider AI a Golden Career Opportunity, 68% Want to Change Jobs
82% भारतीय कर्मचारी AI को मान रहे करियर का सुनहरा मौका, 68% बदलना चाहते हैं नौकरी
05 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
भारत में नौकरी करने वाले कर्मचारियों की सोच तेजी से बदल रही है। अब लोग सिर्फ नौकरी मिलने से संतुष्ट नहीं हैं। वे बेहतर सैलरी और अच्छे पद की तलाश में हैं। इसके साथ ही वे काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन भी चाहते हैं। इसी वजह से बड़ी संख्या में कर्मचारी नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे हैं।

FAQs:

  1. Zotero क्या है और यह छात्रों के लिए कैसे फायदेमंद है?
    Zotero एक डिजिटल टूल है जो छात्रों को रिसर्च पेपर, प्रोजेक्ट या विषय पर रिपोर्ट तैयार करने में मदद करता है। यह छात्रों को उनकी रिसर्च से जुड़ी जानकारी और डाक्यूमेंट्स को व्यवस्थित रखने का अवसर प्रदान करता है।
  2. Desmos टूल का उपयोग कैसे किया जा सकता है?
    Desmos एक ग्राफिंग कैलकुलेटर है जो छात्रों को गणित की समस्याओं में ग्राफ बनाने में मदद करता है। इससे छात्र मैथमेटिकल इक्वेशन डालकर उनका ग्राफ देख सकते हैं, जिससे उन्हें अलजेब्रा और कैलकुलस जैसे विषयों को समझने में आसानी होती है।
  3. Anki ऐप कैसे काम करता है और यह किस प्रकार सहायक है?
    Anki एक फ्लैशकार्ड ऐप है जो छात्रों को जानकारी याद रखने में मदद करता है। यह स्पेस्ड रिपिटिशन तकनीक का उपयोग करता है, जिससे छात्र छोटे-छोटे कार्ड बना कर लंबे समय तक जानकारी याद रख सकते हैं, जो परीक्षा की तैयारी में भी सहायक हो सकता है।
Tags:
  • Digital Study Tools
  • स्टूडेंट्स के लिए फ्री टूल्स
  • Math Learning
  • Science Education
  • Zotero
  • NASA Eyes 3D
  • Online Study Tools
  • Student Learning Tips
  • Research Paper Tools
  • Digital Education
शिक्षक संगठनों के विरोध के बीच एमपी में 20 दिसंबर को होगी TET परीक्षा, डेढ़ लाख में से सिर्फ 34 हजार ने भरा फॉर्म!

By Aman Vaishnav

शिक्षक संगठनों के विरोध के बीच एमपी में 20 दिसंबर को होगी TET परीक्षा, डेढ़ लाख में से सिर्फ 34 हजार ने भरा फॉर्म!
CM साय का आज रायपुर दौरा, पहले सिंचाई परियोजना का निरीक्षण, फिर NIT में शिलान्यास समारोह, जानिए मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

By Umeshwari Baghel

CM साय का आज रायपुर दौरा, पहले सिंचाई परियोजना का निरीक्षण, फिर NIT में शिलान्यास समारोह, जानिए मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
आज वाराणसी दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, गोवर्धन पूजनोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

आज वाराणसी दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, गोवर्धन पूजनोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर होंगे शामिल
वाजपेयी नगर हत्याकांड में खुलासा, आरोपी बोली-जब तक सांसें नहीं थमीं, तब तक नाक और मुंह दबाए रखा

By Aman Vaishnav

वाजपेयी नगर हत्याकांड में खुलासा, आरोपी बोली-जब तक सांसें नहीं थमीं, तब तक नाक और मुंह दबाए रखा
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की रेस से भोपाल बाहर, आदमपुर छावनी का पुराना कचरा बना सबसे बड़ी रुकावट

By Aman Vaishnav

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की रेस से भोपाल बाहर, आदमपुर छावनी का पुराना कचरा बना सबसे बड़ी रुकावट
इंदौर की हवा में फेफड़ों में जाने वाले घातक कण अधिकतम स्तर पर, महापौर ने सनातन धर्म का दिया वास्ता

By Sanjay Gupta

इंदौर की हवा में फेफड़ों में जाने वाले घातक कण अधिकतम स्तर पर, महापौर ने सनातन धर्म का दिया वास्ता
इंदौर की सबसे बड़ी गौशाला पर खर्च हुए 24 करोड़, जानिए विनोद अग्रवाल, कॉलोनी सेल और स्मार्ट सिटी ने कितने दिए

By Sanjay Gupta

इंदौर की सबसे बड़ी गौशाला पर खर्च हुए 24 करोड़, जानिए विनोद अग्रवाल, कॉलोनी सेल और स्मार्ट सिटी ने कितने दिए