अब नहीं लगेंगे इंग्लिश सीखने के पैसे, ये फ्री कोर्सेस करने के बाद फर्राटे भरेगी अंग्रेजी
Free English Course आज के समय में इंग्लिश भाषा की अच्छी पकड़ होना बहुत जरूरी हो गया है। चाहे आप स्टूडेंट हों, टीचर हों या फिर किसी भी प्रोफेशन से जुड़े हों, इंग्लिश का नॉलेज आपके करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। लेकिन कई लोग को सही कोर्स और रिसोर्सेज की कमी के कारण इंग्लिश सुधारने का मौका नहीं मिल पाता।
तो ऐसे में अगर आप भी अपनी इंग्लिश लैंग्वेज को बेहतर बनाना चाहते हैं तो ब्रिटिश काउंसिल आपके लिए ये 6 फ्री इंग्लिश कोर्स लेकर आया है। ये कोर्स खासतौर पर स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं, जिससे वे अपनी भाषा की कुशलता को सुधार सकें और एक बेहतर करियर बना सकें।
ये खबर भी पढे़ं...
किनके लिए ये कोर्स जरूरी
इंग्लिश फॉर योर वर्कप्लेस (English for your workplace)
यह कोर्स खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अपने करियर और वर्कप्लेस में इंग्लिश सुधारना चाहते हैं। कई बार लोग अपनी जॉब में बेहतरीन स्किल्स के बावजूद इंग्लिश में कमजोर होने के कारण पीछे रह जाते हैं। इस कोर्स की मदद से वे प्रोफेशनल कम्युनिकेशन को सुधार सकते हैं और आत्मविश्वास के साथ अपने विचारों को एक्सप्रेस कर सकते हैं।
कोर्स टर्म: 4 सप्ताह
वीकली क्लास: 2 घंटे
ये खबर भी पढे़ं..
एक्सप्लोरिंग इंग्लिश: लैंग्वेज एंड कल्चर (Exploring English: Language and Culture)
यह कोर्स स्टूडेंट्स के लिए बनाया गया है, जिसमें उन्हें अंग्रेजी भाषा और संस्कृति के बारे में गहराई से जानकारी दी जाती है। इस कोर्स में छात्रों को यूके की संस्कृति, पॉपुलर म्यूजिक, लिटरेचर और इंग्लिश को ग्लोबल लैंग्वेज के रूप में समझने का मौका मिलेगा।
कोर्स टर्म: 4 सप्ताह
वीकली क्लास: 2 घंटे
टीचिंग फॉर सक्सेस: द क्लासरूम एंड द वर्ल्ड (Teaching for Success: The Classroom and the World)
यह कोर्स उन टीचर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो अपने छात्रों को बेहतर तरीके से इंग्लिश सिखाना चाहते हैं। इसमें टीचर्स को यह सिखाया जाता है कि वे English as a Foreign Language (EFL) को अपनी क्लासरूम टीचिंग का हिस्सा कैसे बना सकते हैं।
कोर्स टर्म: 4 सप्ताह
वीकली क्लास: 3 घंटे
ये खबर भी पढे़ं..
टीचिंग फॉर सक्सेस: लेसन्स एंड टीचिंग (Teaching for Success: Lessons and Teaching)
जो इंग्लिश टीचर्स अपने लेसन प्लानिंग, टीचिंग टेक्निक्स और रिसोर्सेज को बेहतर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह कोर्स बहुत उपयोगी है। इस कोर्स में टीचर्स को प्रभावी तरीके से पढ़ाने के लिए नई-नई रणनीतियां और तरीके सिखाए जाते हैं, जिससे वे अपने छात्रों को बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें।
कोर्स टर्म: 4 सप्ताह
वीकली क्लास: 3 घंटे
लैंग्वेज असेसमेंट इन क्लासरूम (Language Assessment in the Classroom)
यह कोर्स उन टीचर्स के लिए बनाया गया है जो सेकेंडरी और हाई स्कूल में पढ़ाते हैं। इसमें उन्हें साउंड लैंग्वेज असेसमेंट टेक्निक्स सिखाई जाती हैं, जिससे वे अपने छात्रों की भाषा दक्षता को सही तरीके से माप सकें और उन्हें सुधारने में मदद कर सकें।
कोर्स टर्म: 4 सप्ताह
वीकली क्लास: 3 घंटे
ये खबर भी पढे़ं..
कैसे करें इन कोर्स में रजिस्ट्रेशन
- अगर आप इन फ्री इंग्लिश कोर्स में रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आपको ब्रिटिश काउंसिल की ऑफिसियल वेबसाइट englishonline.britishcouncil.org पर जाना होगा।
- यहां आपको अपनी पसंद के कोर्स को चुनकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको कोर्स की पूरी जानकारी और स्टडी मटेरियल मिल जाएगा।
FAQ
- क्या ये सभी कोर्स फ्री हैं?
हां, ब्रिटिश काउंसिल द्वारा प्रदान किए गए ये सभी कोर्स पूरी तरह से फ्री हैं। - क्या इन कोर्स को करने के बाद सर्टिफिकेट मिलेगा?
कुछ कोर्स में सर्टिफिकेट की सुविधा हो सकती है, लेकिन इसके लिए आपको ब्रिटिश काउंसिल की शर्तें पढ़नी होंगी। - क्या यह कोर्स केवल स्टूडेंट्स के लिए है?
नहीं, कुछ कोर्स स्टूडेंट्स के लिए हैं, जबकि अन्य टीचर्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए भी उपलब्ध हैं। - इन कोर्स की अवधि कितनी है?
प्रत्येक कोर्स की अवधि 4 सप्ताह की होती है, जिसमें हर सप्ताह 2 से 3 घंटे की क्लास होती है। - क्या यह ऑनलाइन कोर्स है?
हां, यह सभी कोर्स ऑनलाइन उपलब्ध हैं और आप इन्हें घर बैठे कर सकते हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक