Google Jobs: दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी में ऐसे मिलेगी नौकरी, यहां जानिए सारी डिटेल
Kaushiki | Mar 04, 2025, 16:28 IST
google jobs.
गूगल में नौकरी पाना आसान नहीं, लेकिन सही स्किल्स और अप्रोच से आपका सपना हकीकत बन सकता है! आखिर कौन-सा सीक्रेट फैक्टर आपकी जॉब एप्लीकेशन को दूसरों से अलग बनाएगा?
गूगल दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक है, जहां काम करने का सपना लाखों लोग देखते हैं। गूगल न केवल अपनी बेहतरीन वर्क कल्चर और हाई-पेइंग सैलरी के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां करियर ग्रोथ के बेहतरीन मौके भी मिलते हैं।
हालांकि, गूगल में नौकरी पाना आसान नहीं है, क्योंकि कंपनी का सिलेक्शन प्रोसेस काफी कठिन होता है। तो ऐसे में अगर आप भी गूगल में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपको सही स्किल्स, सही योग्यता और सही अप्रोच अपनानी होगी।
चाहे आप टेक्निकल जॉब्स (सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, प्रोडक्ट मैनेजर) के लिए अप्लाई कर रहे हों या नॉन-टेक्निकल जॉब्स (सेल्स, मार्केटिंग, HR, ऑपरेशन्स) के लिए, यह आर्टिकल आपको गूगल में नौकरी पाने के लिए गाइड करेगा।
ये खबर भी पढ़ें...
March Top Sarkari Job : ये रहीं मार्च की टॉप सरकारी जॉब्स, आज ही करें आवेदन
गूगल में नौकरी पाने के लिए डिग्री से ज्यादा स्किल्स मायने रखती हैं। अगर आपके पास सही स्किल्स हैं, तो आप बिना डिग्री के भी गूगल में नौकरी पा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको सही तैयारी करनी होगी।
टेक्निकल जॉब्स (Google Technical Jobs) के लिए स्किल्स
क्या आपको भी चाहिए हाई सैलरी जॉब्स, ये नौकरियां दे सकती हैं लाखों का पैकेज
गूगल में कुछ स्पेसिफिक एलिजिबिलिटी की जरूरत होती है, लेकिन अगर आपके पास सही स्किल्स हैं, तो डिग्री का उतना महत्व नहीं है।
टेक्निकल जॉब्स के लिए:
गूगल में अप्लाई करने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा...
गूगल का इंटरव्यू काफी कठिन होता है और यह कई राउंड में पूरा किया जाता है। जैसे...
गूगल में सैलरी आपकी भूमिका और अनुभव पर निर्भर करती है।
एजुकेशन न्यूज | latest news | internship opportunity | google jobs
हालांकि, गूगल में नौकरी पाना आसान नहीं है, क्योंकि कंपनी का सिलेक्शन प्रोसेस काफी कठिन होता है। तो ऐसे में अगर आप भी गूगल में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपको सही स्किल्स, सही योग्यता और सही अप्रोच अपनानी होगी।
चाहे आप टेक्निकल जॉब्स (सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, प्रोडक्ट मैनेजर) के लिए अप्लाई कर रहे हों या नॉन-टेक्निकल जॉब्स (सेल्स, मार्केटिंग, HR, ऑपरेशन्स) के लिए, यह आर्टिकल आपको गूगल में नौकरी पाने के लिए गाइड करेगा।
ये खबर भी पढ़ें...
March Top Sarkari Job : ये रहीं मार्च की टॉप सरकारी जॉब्स, आज ही करें आवेदन
गूगल में नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स
टेक्निकल जॉब्स (Google Technical Jobs) के लिए स्किल्स
- प्रोग्रामिंग लैंग्वेज: Python, Java, C++ और JavaScript जैसी लैंग्वेज सीखें।
- डेटा स्ट्रक्चर और एल्गोरिदम: गूगल के इंटरव्यू में सबसे महत्वपूर्ण होता है।
- प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स: LeetCode और HackerRank जैसी वेबसाइट पर प्रैक्टिस करें।
- सिस्टम डिजाइन: अगर आप एक्सपीरियंस्ड कैंडिडेट हैं, तो सिस्टम डिजाइन और आर्किटेक्चर को समझना जरूरी है।
- कम्युनिकेशन स्किल्स: अच्छी अंग्रेजी और प्रभावी संवाद करने की क्षमता।
- बिजनेस और मार्केटिंग की समझ: MBA या बिजनेस की बेसिक नॉलेज होना फायदेमंद रहेगा।
- डाटा एनालिसिस: मार्केटिंग और सेल्स प्रोफाइल के लिए जरूरी।
क्या आपको भी चाहिए हाई सैलरी जॉब्स, ये नौकरियां दे सकती हैं लाखों का पैकेज
गूगल में नौकरी के लिए योग्यता
टेक्निकल जॉब्स के लिए:
- B.Tech, M.Tech, MCA जैसी डिग्री फायदेमंद होती है।
- लेकिन अगर आपके पास बिना डिग्री के भी अच्छे स्किल्स हैं, तो भी मौका मिल सकता है।
नॉन-टेक्निकल जॉब्स के लिए - BA, BBA, MBA जैसी डिग्री होनी चाहिए।
- अच्छे कम्युनिकेशन स्किल्स, मार्केटिंग और बिजनेस की समझ होना जरूरी है।
सर्टिफिकेशन से भी मिलेगी मदद - गूगल कई तरह के फ्री ऑनलाइन कोर्सेस ऑफर करता है, जिनसे आप अपनी स्किल्स को और बेहतर बना सकते हैं।
गूगल करियर सर्टिफिकेट्स - Coursera या Udemy पर Cloud Computing, Data Analytics जैसे कोर्स कर सकते हैं।
गूगल में नौकरी कैसे ढूंढें
- अगर आप गूगल में नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपको इन तरीकों से अपनी जॉब सर्च करनी होगी।
- गूगल के करियर पोर्टल careers.google.com पर जाएं और अपनी स्किल्स के मुताबिक जॉब सर्च करें।
- लोकेशन फिल्टर का इस्तेमाल करें (भारत में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद में गूगल के ऑफिस हैं)।
- लिंक्डइन पर गूगल के कर्मचारियों से कनेक्ट हों, ताकि आपको वैकेंसी की जानकारी मिल सके।
- गूगल के कर्मचारियों से रेफरल (Referral) लें ताकि आपकी जॉब एप्लीकेशन पर जल्दी ध्यान दिया जाए।
नौकरी के लिए आवेदन कैसे करें
- रिज्यूमे तैयार करें - आपका रिज्यूमे 1 पेज का होना चाहिए, जिसमें आपकी स्किल्स, प्रोजेक्ट्स और अचीवमेंट्स हाईलाइट हों।
- कवर लेटर लिखें - इसमें बताएं कि आप गूगल में क्यों काम करना चाहते हैं और आप कंपनी के मिशन से कैसे जुड़े हुए हैं।
- पोर्टफोलियो बनाएं - अगर आप डेवलपर हैं, तो GitHub पर अपना वर्क अपलोड करें।
ये खबर भी पढ़ें... ये है देश कि हाई पेइंग जॉब्स, 70 लाख रुपए सालाना मिल सकती है सैलरी
गूगल का इंटरव्यू कैसा होता है
- स्क्रीनिंग राउंड - पहले फोन या वीडियो कॉल पर बेसिक सवाल पूछे जाते हैं।
- टेक्निकल टेस्ट - अगर आप टेक्निकल रोल के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो कोडिंग टेस्ट देना होगा।
- ऑनसाइट इंटरव्यू - इसमें कई राउंड होते हैं:
- कोडिंग प्रॉब्लम्स
- बिहेवियरल सवाल (टीमवर्क और लीडरशिप स्किल्स पर आधारित)
- सिस्टम डिजाइन (सीनियर रोल्स के लिए)
गूगल में सैलरी कितनी होती है
- फ्रेशर्स: 15-40 लाख रुपए प्रति वर्ष (इंटर्न को भी 50,000-1 लाख रुपए महीना मिल सकता है)।
- अनुभवी कैंडिडेट: 50 लाख से 2 करोड़+ रुपए तक, लोकेशन और रोल के आधार पर।
गूगल में इंटर्नशिप कैसे मिलेगी
- अगर आप स्टूडेंट हैं, तो गूगल इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- हर साल Google Summer Internship के लिए आवेदन मांगे जाते हैं।
- इंटर्नशिप के दौरान बेहतरीन परफॉर्मेंस देने पर फुल-टाइम जॉब का ऑफर भी मिल सकता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
एजुकेशन न्यूज | latest news | internship opportunity | google jobs
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari