ये इंटर्नशिप आपको दिलाएगी टॉप कंपनियों में जॉब, 31 मार्च तक करें आवेदन

Kaushiki | Mar 22, 2025, 12:14 IST
Share
internshala internship
internshala internship

Internshala GSIF 2025 ने 35 हजार इंटर्नशिप के अवसर दिए हैं, जहां छात्र टॉप कंपनियों से जुड़ सकते हैं। इस फेयर से करियर को नई दिशा मिल सकती है, तो क्या आप तैयार हैं?

Internshala GSIF 2025: देश के लीडिंग करियर-टेक प्लेटफॉर्म इंटर्नशाला ने ग्रैंड समर इंटर्नशिप फेयर 2025 (GSIF 2025) का आयोजन किया है। यह इंटर्नशिप फेयर छात्रों के लिए 35 हजार से अधिक इंटर्नशिप के मौके दिए जा रहे हैं। इस मौके का पर्पस छात्रों को टॉप कंपनियों के साथ प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस सीखने करने का मौका देना है।

इसमें टॉप ब्रांड्स, स्टार्टअप्स, एसएमई (Small and Medium Enterprises) और बड़े इंटरप्राइजेज से जुड़ी इंटर्नशिप के मौके शामिल हैं। इनमें ब्लिंकिट, फोनपे, कल्टफिट, कार्स24, वेकफिट, ऑडी, ओयो, पैसाबाजार, रेडियो मिर्ची, बिगबास्केट जैसे नाम शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें... Google Internship 2025: गूगल दे रहा इंटर्नशिप का शानदार मौका, जल्दी करें अप्लाई

क्या है इंटर्नशाला ग्रैंड समर इंटर्नशिप फेयर

इंटर्नशाला द्वारा आयोजित यह फेयर छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में इंटर्नशिप का मौका देता है जो मार्केटिंग, लॉ, अकाउंटिंग, डिजिटल मार्केटिंग, वेब डेवलपमेंट, पायथन डेवलपमेंट, कंटेंट राइटिंग, सेल्स, ह्यूमन रिसोर्स, बिजनेस डेवलपमेंट, सोशल मीडिया मार्केटिंग, डेटा एनालिटिक्स, ऑपरेशन, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, ग्राफिक डिजाइन, वीडियो एडिटिंग, प्रोग्रामिंग और फाइनेंस सहित कई एरियाज में हैं। छात्रों को अपनी स्किल्स और इंटरेस्ट के आधार पर इन इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा।

स्टाइपेंड और सर्टिफिकेट

इस इंटर्नशिप फेयर के माध्यम से चयनित उम्मीदवार प्रति माह 60 हजार रुपए तक का स्टाइपेंड ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त, सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरा करने पर उन्हें एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, जो उनके करियर को नई दिशा दे सकता है।

किसे मिल सकता हैं ये चांस

यह इंटर्नशिप फेयर फ्रेशर हों या अनुभवी दोनों के छात्रों के लिए खुला है। इस अवसर का फायदा वे छात्र भी उठा सकते हैं जो अपने रिज्यूमे को और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाना चाहते हैं। छात्र वर्क मॉडल के आधार पर इन-ऑफिस, वर्चुअल और पार्ट-टाइम इंटर्नशिप में से किसी भी ऑप्शन का सिलेक्शन कर सकते हैं। इस आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है। छात्र इंटर्नशाला के ऑफिशियल वेबसाइट https://internshala.com/gsif-2025/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...Global Youth Internship: कम उम्र में ग्लोबल लीडर बनने का मौका, जल्दी करें अप्लाई

इंटर्नशाला क्या है

इंटर्नशाला एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो छात्रों को इंटर्नशिप और ऑनलाइन कोर्स करने के मौका देता है। इसका मकसद छात्रों को उनके करियर के लिए व्यावहारिक अनुभव (practical experience) देना है। इंटर्नशाला पर छात्र अपनी रुचि और कौशल के हिसाब से कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यह उन्हें काम का अनुभव और नई चीजें सीखने का मौका देता है। इसके अलावा, इंटर्नशाला ऑनलाइन ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट कोर्स भी देता है, जिससे छात्रों का करियर बेहतर बन सकता है।

ये खबर भी पढ़ें... Amazon Internship 2025: अमेजन दे रहा वर्चुअल इंटर्नशिप का मौका, जल्दी करें एप्लाई

FAQ

  1. इंटर्नशाला GSIF 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
    इंटर्नशाला GSIF 2025 के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को इंटर्नशाला की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। वे अपनी रुचि और कौशल के आधार पर इंटर्नशिप खोज सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद, संबंधित कंपनियों द्वारा चयनित उम्मीदवारों से संपर्क किया जाएगा।
  2. इंटर्नशाला GSIF 2025 में किस प्रकार की इंटर्नशिप उपलब्ध हैं?
    इंटर्नशाला GSIF 2025 में विभिन्न क्षेत्रों जैसे मार्केटिंग, डिज़िटल मार्केटिंग, कंटेंट राइटिंग, वेब डेवलपमेंट, पायथन डेवलपमेंट, और अधिक क्षेत्रों में इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध हैं। छात्रों को अपनी रुचि और कौशल के मुताबिक इंटर्नशिप का चयन करने का मौका मिलेगा।
  3. इंटर्नशाला GSIF 2025 में स्टाइपेंड कितना है?
    इस इंटर्नशिप फेयर के माध्यम से चयनित छात्रों को प्रति माह 60 हजार रुपए तक का स्टाइपेंड मिल सकता है। इसके अलावा, सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूरी करने पर उन्हें एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

thesootr links

Tags:
  • एजुकेशन न्यूज
  • latest news
  • इंटर्नशिप
  • समर इंटर्नशिप
  • summer internship
  • internship opportunity
  • Internshala
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज