MICA ने शुरू किया 25 हफ्तों का खास ऑनलाइन प्रोग्राम, ऐसे बनें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

Anjali Dwivedi | Nov 05, 2025, 14:15 IST
Share
influecer
influecer

MICA ने 'द सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रोग्राम' लॉन्च किया है। यह 25 हफ्तों का ऑनलाइन कोर्स है। यह कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेस्ट चांस है। इसमें AI और बिजनेस स्ट्रेटेजी सिखाई जाएगी। टॉप 5 स्टूडेंट्स को पेड इंटर्नशिप भी मिलेगी।

अहमदाबाद के MICA (मुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन) ने एक कोर्स शुरू किया है। इसका नाम है 'द सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रोग्राम'। यह 25 हफ्तों का एक ऑनलाइन कोर्स है। यह कोर्स खास तौर पर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए है। जो लोग क्रिएटर बनना चाहते हैं, उनके लिए भी यह है।

इसका मकसद आपको सही टूल्स सिखाना है।ताकि आप कंटेंट क्रिएशन में बेहतर करियर बना सकें। यह प्रोग्राम क्रिएटर इकोनॉमी की चुनौतियों को समझेगा। भारत की क्रिएटर इकोनॉमी बहुत तेजी से बढ़ रही है। यह ग्लोबल इंडस्ट्री का एक बड़ा हिस्सा है।

ये खबरें भी पढ़ें...

Google Internship: गूगल स्टूडेंट रिसर्चर को दे रहा लाखों की सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

IBM की मुफ्त AI ट्रेनिंग वाली वर्चुअल इंटर्नशिप 2025 में यूथ कैसे करें अप्लाई?

कोर्स में क्या-क्या सीखेंगे?

Social Media Influencer Program का कोर्स करिकुलम बहुत खास है। इसमें एकेडमिक इनसाइट और बिजनेस की समझ होगी। आपको रियल वर्ल्ड में चीजें कैसे लागू करनी हैं, यह सिखाया जाएगा।

  • आपको पर्सनल ब्रांडिंग सिखाई जाएगी।
  • कंटेंट स्ट्रैटजी कैसे बनानी है, यह बताया जाएगा।
  • AI और दूसरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सीखेंगे।
  • इससे आप स्केलेबल कंटेंट आसानी से बना पाएंगे।
  • ब्रांड कोलैबोरेशन कैसे करना है, यह जानेंगे।
  • रेवेन्यू (पैसा) कैसे कमाना है, इसकी गाइडेंस मिलेगी।
  • अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर ऑडियंस को जोड़ना सीखेंगे।

करिकुलम में ये चीजें भी होंगी

  • प्लेटफॉर्म ऐल्गोरिद्म कैसे काम करते हैं।
  • मॉनेटाइजेशन स्ट्रेटेजी क्या होती है।
  • ग्रोथ प्लानिंग कैसे करनी है।

ऑनलाइन क्लासेज और इंटर्नशिप

MICA का यह कोर्स पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। आप अपनी जगह से ही क्लासेज ले सकते हैं। अपने काम को डिस्टर्ब किए बिना यह कोर्स कर सकते हैं।

इंटर्नशिप प्रोग्रामकी फीस 1 लाख 500 है. इसमें GST अलग से जोड़ा जाएगा। क्लासेज 28 दिसंबर 2025 से शुरू हो जाएंगी। इसमें आपको इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स की मेंटरशिप मिलेगी। लाइव सेशन्स भी होंगे। आपको सस्टेनेबल इन्फ्लुएंसर करियर बनाने का मौका मिलेगा।

सबसे अच्छी बात! कोर्स पूरा करने वाले टॉप 5 कैंडिडेट्स को एक मौका मिलेगा। उन्हें मुंबई में Monk Entertainment के साथ इंटर्नशिप मिलेगी। यह पेड internshipहोगी। यह एक बड़ा बूस्ट साबित हो सकता है। तो, अगर आप content creator बनना चाहते हैं, यह कोर्स आपके लिए है। अपनी क्रिएटिविटी को बिजनेस में बदलिए।

FAQ

  1. यह कोर्स कितने हफ्तों का है?
    यह 'द सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रोग्राम' 25 हफ्तों का है।
  2. क्या यह कोर्स ऑनलाइन है?
    हां, यह कोर्स पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में है।
  3. कोर्स की फीस कितनी है?
    कोर्स की फीस ₹1,00,500 है. इसमें GST अलग से देना होगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

QS एशिया की नई रैंकिंग जारी, टॉप 100 में भारत की इन 7 यूनिवर्सिटी ने बनाई जगह, चेक करें लिस्ट

UGC ने 22 फर्जी यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी की, कहीं आपकी डिग्री भी बेकार तो नहीं?

Tags:
  • AI
  • Social Media
  • Entertainment
  • internship
  • social media influencer
  • content creator
  • इंटर्नशिप प्रोग्राम
  • Social Media Influencer Program
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज