JNVST के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Ravi Singh | Jan 09, 2025, 16:07 IST
Share
JNVST Admit Card 2025 Released
JNVST Admit Card 2025 Released Photograph: (the sootr)

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इन्हें NVS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।

JNVST Admit Card 2025 Released: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (JNVST) 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा फरवरी के महीने में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा में होंगे 5 सेक्शन

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://cbseitms.nic.in/2024/nvsix?Aspx के जरिए भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए जेएनवीएसटी चयन परीक्षा 8 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। कक्षा 11वीं की परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 5 सेक्शन होंगे, जिसमें केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। कुल 100 प्रश्नों के लिए 100 अंक निर्धारित हैं। कक्षा 9वीं की परीक्षा इस परीक्षा की अवधि भी ढाई घंटे की होगी।

इसमें गणित, सामान्य विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी से प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रश्न पत्र का स्तर आठवीं कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित होगा। यह परीक्षा केवल उन जवाहर नवोदय विद्यालयों (जेएनवी) में आयोजित की जाती है, जहां सीटें खाली हैं। रिक्तियों का विवरण प्रॉस्पेक्टस के अंत में उपलब्ध है।

ऐसे करें डाउनलोड

  • NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • खुलने वाले पेज पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाए देगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंट आउट अपने पास रखें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एजुकेशन न्यूज
  • नवोदय विद्यालय
  • NVS Admission
  • JNVST Admission 2025
  • नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच