बनना है हेल्थ एक्सपर्ट, तो Medical Tourism में बनाएं करियर

Kaushiki | Apr 28, 2025, 11:20 IST
Share
career in medical tourism
career in medical tourism

भारत में मेडिकल टूरिज्म तेजी से बढ़ रहा है, जहां हेल्थकेयर, हॉस्पिटैलिटी और मैनेजमेंट के क्षेत्र में शानदार करियर अवसर मौजूद हैं। इस फील्ड में आप विदेश से भारत आने वाले मरीजन को हेल्थ फैसेलिटी गाइड देकर अच्छा खासी कमाई कर सकते हैं।

Career in Medical Tourism: आज के समय में मेडिकल टूरिज्म यानी स्वास्थ्य पर्यटन एक तेजी से उभरता हुआ फील्ड बन गया है। जब लोग इलाज या सर्जरी के लिए अपने देश से किसी दूसरे देश की यात्रा करते हैं, तो इस प्रक्रिया को मेडिकल टूरिज्म कहा जाता है। भारत, अपने चीप और हाई क्वालिटी वाले इलाज के कारण, दुनियाभर के मरीजों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बन चुका है।

क्योंकि यहां बेहतरीन डॉक्टर, अत्याधुनिक तकनीक (cutting-edge technologies) और अफोर्डेबल ट्रीटमेंट की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे जुड़ा इंडस्ट्री तेजी से फैल रहा है और इसमें करियर के ढेरों नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं। मेडिकल टूरिज्म में विदेशी मरीजों को इलाज, हॉस्पिटल चुनने और यात्रा के लिए गाइड करना होता है। तो ऐसे में अगर आप हेल्थकेयर, हॉस्पिटैलिटी या मैनेजमेंट जैसे एरियाज में इंटरेस्ट रखते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन करियर ऑप्शन हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें...Career in Blockchain: कैसे बनाएं ब्लॉकचेन में अपना करियर, यहां जानें पूरी गाइड

🏥 मेडिकल टूरिज्म क्या है

मेडिकल टूरिज्म का मतलब है किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अपने देश से दूसरे देश की यात्रा करना। लोग बेहतर इलाज, कम खर्च, उच्च तकनीक और विशेषज्ञ एक्सपर्ट डॉक्टरों के लिए मेडिकल टूरिज्म करते हैं। भारत, थाईलैंड, सिंगापुर और तुर्की जैसे देश इस क्षेत्र में काफी आगे हैं। मेडिकल टूरिज्म में विदेशी मरीजों को इलाज, हॉस्पिटल चुनने और यात्रा की व्यवस्था की जिम्मेदारी लैनी होती है। भारत विशेष रूप से आयुर्वेद, कार्डियक सर्जरी, ऑर्थोपेडिक सर्जरी, कॉस्मेटिक सर्जरी और कैंसर थैरेपी इलाज के लिए दुनियाभर के मरीजों को आकर्षित करता है।

🌎 भारत में मेडिकल टूरिज्म का बढ़ता इफेक्ट

भारत में मेडिकल टूरिज्म इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रहा है। इसकी ग्रोथ रेट एनुअल लगभग 20% से भी अधिक है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहर मेडिकल टूरिज्म के हॉटस्पॉट बन चुके हैं। यहां के अस्पतालों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं, अनुभवी डॉक्टर, कम लागत और तेजी से इलाज के चलते विदेशों से मरीज बड़ी संख्या में आ रहे हैं।

भारत सरकार की स्वास्थ्य योजनाएं जैसे आयुष्मान भारत भी इस विकास को मजबूती दे रही हैं। भारत में इलाज की लागत अमेरिका या यूरोप के मुकाबले 60%-80% कम होती है, जो इसे विदेशी मरीजों के लिए आकर्षक बनाती है।

🎓 मेडिकल टूरिज्म में करियर ऑप्शन

  • मेडिकल टूरिज्म कंसल्टेंट: ये विदेशी मरीजों के इलाज, हॉस्पिटल चयन और यात्रा प्लानिंग में मदद करने वाला एक्सपर्ट होता है।
  • इंटरनेशनल पेशेंट कोऑर्डिनेटर: ये अस्पताल और विदेशी मरीजों के बीच इलाज, डॉक्युमेंटेशन और स्टे से जुड़ी सारी प्रोसेस को मैनेज करता है।
  • हॉस्पिटल मैनेजमेंट एक्जीक्यूटिव: अस्पताल की रोजमर्रा की व्यवस्थाएं, स्टाफ कोऑर्डिनेशन और इंटरनेशनल डेस्क की क्वालिटी कंट्रोल करता है।
  • मेडिकल ट्रैवल एजेंसी मैनेजर: मरीजों की ट्रैवल बुकिंग, इलाज प्लानिंग और हॉस्पिटल सर्विसेज को एक साथ मैनेज करने वाला प्रोफेशनल होता है।
  • हेल्थकेयर सर्विस प्रमोटर: भारत के हॉस्पिटल और हेल्थकेयर सेवाओं का इंटरनेशनल लेवल पर प्रचार-प्रसार करता है और विदेशी मरीजों को आकर्षित करता है।
  • इंटरनेशनल क्लाइंट रिलेशनशिप मैनेजर: विदेशी मरीजों के साथ लंबे समय तक बेहतर संबंध बनाए रखने और उनकी सभी हेल्थकेयर जरूरतों को सपोर्ट करता है।
  • सर्जरी कोऑर्डिनेटर: मरीज की सर्जरी शेड्यूलिंग, प्री-ऑपरेटिव और पोस्ट-ऑपरेटिव केयर की पूरी प्रोसेस को हैंडल करता है।
  • हॉस्पिटल इंटरप्रेटर (language translator): मरीज और डॉक्टर के बीच भाषा संबंधी बाधाओं को दूर करता है, ताकि इलाज में कोई गलतफहमी न हो।
ये खबर भी पढ़ें...Digital Nomad Career : दुनिया घूमते-घूमते मोटी कमाई के साथ बनेगा सफल करियर, जानें कैसे

🎯 मेडिकल टूरिज्म में करियर बनाने का गाइडलाइन्स

12वीं के बाद सही कोर्स का चयन करें

अगर आप मेडिकल टूरिज्म में करियर बनाना चाहते हैं तो 12वीं (किसी भी स्ट्रीम से) पास करने के बाद हेल्थकेयर, हॉस्पिटैलिटी या टूरिज्म से जुड़ा कोर्स चुनें। इससे आपको इंडस्ट्री की शुरुआती समझ मिलती है और एक मजबूत बेस तैयार होता है।

ग्रेजुएशन के बाद मेडिकल टूरिज्म में स्पेशलाइजेशन करें

बैचलर डिग्री पूरी करने के बाद मेडिकल टूरिज्म या हेल्थकेयर मैनेजमेंट में MBA या PG डिप्लोमा करें। इससे आपको इस फील्ड की प्रोफेशनल नॉलेज मिलेगी और इंटरनेशनल मरीजों को संभालने की स्किल्स भी विकसित होंगी।

इंटर्नशिप से प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस लें

पढ़ाई के साथ या उसके बाद किसी हॉस्पिटल, मेडिकल ट्रैवल एजेंसी, या हेल्थ सर्विस प्रोवाइडर के साथ इंटर्नशिप करें। इंटर्नशिप से आपको असली वर्क एक्सपीरियंस मिलेगा और यह आपकी प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी है।

एक्सपीरियंस बढ़ाकर बड़ी कंपनियों से जुड़ें

इंटर्नशिप और शुरुआती नौकरी के बाद अपने अनुभव को बढ़ाते हुए आप इंटरनेशनल हॉस्पिटल नेटवर्क्स या बड़ी मेडिकल ट्रैवल कंपनियों के साथ काम कर सकते हैं। यहां से आपको ग्लोबल एक्सपोजर और बेहतरीन करियर ग्रोथ के अवसर मिलते हैं।

खुद की मेडिकल ट्रैवल एजेंसी या कंसल्टेंसी शुरू करें

जब आपके पास पर्याप्त अनुभव और इंडस्ट्री नॉलेज हो जाए तो आप अपना खुद का मेडिकल ट्रैवल बिजनेस या कंसल्टेंसी फर्म खोल सकते हैं। इस क्षेत्र में खुद का वेंचर शुरू करना न सिर्फ करियर को ऊंचाई देता है, बल्कि आपको इंटरनेशनल मार्केट में पहचान भी दिला सकता है।

ये खबर भी पढ़ें...Career in Aviation: ऐसे बनाएं एविएशन में अपना करियर, जानें कौन से कोर्स हैं बेस्ट

📈 भारत में ये कोर्स आप कहां से कर सकते हैं

  • Indian Institute of Tourism and Travel Management (IITTM)
  • Amity University
  • Apollo Hospitals Educational and Research Foundation
  • Madurai Kamaraj University
  • IIM Bengaluru (as per opportunity)
  • यहां से आप डिप्लोमा कोर्स या मास्टर कोर्स कर सकते हैं। डिप्लोमा कोर्स आमतौर पर 6 महीने से 1 साल और मास्टर कोर्स 2 साल का होता है।

🛤️ मेडिकल टूरिज्म इंडस्ट्री का फ्यूचर

भारत में मेडिकल टूरिज्म इंडस्ट्री का फ्यूचर बहुत ही ब्राइट है। यहां हेल्थ टेक्नोलॉजी, टेलीमेडिसिन और डिजिटल हेल्थकेयर सेवाओं में नए-नए मौके तेजी से बढ़ रहे हैं। विदेशी मरीजों की सुविधा के लिए अस्पतालों में इंटरनेशनल डेस्क, ट्रांसलेटर और विशेष हेल्थ ट्रैवल पैकेज जैसी सेवाएं बढ़ती जा रही हैं, जो इस क्षेत्र में नौकरियों की मांग और भी बढ़ा रही हैं।

मेडिकल टूरिज्म आज सिर्फ एक इलाज का जरिया नहीं, बल्कि ग्लोबल करियर के लिए गोल्डन ओप्पोर्तुनिटी भी है। भारत अपनी बेहतरीन चिकित्सा सुविधाओं, एक्सपेरिएंस्ड डॉक्टर्स और सस्ती हेल्थ सर्विसेज के कारण दुनियाभर के मरीजों के लिए पहली पसंद बन रहा है।

अगर आप हेल्थकेयर, हॉस्पिटैलिटी और मैनेजमेंट में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो मेडिकल टूरिज्म आपके लिए एक शानदार और तेजी से बढ़ता हुआ विकल्प हो सकता है।

career guidance | career opportunities | new career options | Careers in future secured | एजुकेशन न्यूज

ये खबर भी पढ़ें...Career in Social Science: अब ह्यूमनिटीज भी दे रहा है बेहतरीन करियर ऑप्शन, यहां जानें पूरी गाइड

Tags:
  • एजुकेशन न्यूज
  • मेडिकल
  • Career
  • new career options
  • Careers in future secured
  • मेडिकल टूरिज्म
  • career opportunities
  • career guidance
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती