Career in Social Science: अब ह्यूमनिटीज भी दे रहा है बेहतरीन करियर ऑप्शन, यहां जानें पूरी गाइड

Kaushiki | Apr 23, 2025, 14:53 IST
Share
career in social science
career in social science

ह्यूमनिटीज और सामाजिक विज्ञान में करियर के कई विकल्प हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि ह्यूमनिटीज और सामाजिक विज्ञान क्या है और इसमें करियर कैसे बना सकते हैं।

आज के समय में करियर सिर्फ इंजीनियरिंग या मेडिकल तक ही सीमित नहीं रह गया है। ह्यूमनिटीज (Humanities) और सामाजिक विज्ञान (Social Sciences) जैसे विषयों में भी बेहतरीन करियर के अवसर मौजूद हैं। इन क्षेत्रों में काम करने वाले लोग समाज को समझने, सुधारने और आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

अगर आपको लिखना, पढ़ना, समाज की समस्याएं समझना और लोगों के साथ जुड़ना अच्छा लगता है, तो यह क्षेत्र आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।

कॉर्पोरेट सेक्टर भी अब इन ग्रेजुएट्स को अच्छे पैकेज पर जॉब ऑफर कर रहा है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि ह्यूमनिटीज और सामाजिक विज्ञान क्या है और इसमें करियर कैसे बना सकते हैं...

ये खबर भी पढ़ें...Career in Tourism: कैसे बनाएं ट्रैवलिंग को अपना प्रोफेशन, जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

ह्यूमनिटीज और सामाजिक विज्ञान क्या है

ह्यूमनिटीज और सामाजिक विज्ञान (Social Science) दोनों ऐसे विषय हैं जो इंसानों और समाज को समझने में मदद करते हैं। ह्यूमनिटीज में हम भाषा, साहित्य, इतिहास, कला, संगीत और संस्कृति जैसे विषयों को पढ़ते हैं। ये हमें सोचने, समझने और अपनी भावनाओं को बेहतर ढंग से एक्सप्रेस करने में मदद करते हैं।

इसमें ह्यूमन लाइफ, भाषा, कला, संस्कृति, इतिहास और दर्शन से जुड़े होते हैं, जैसे – लिटरेचर, म्यूजिक, विसुअल आर्ट्स और ड्रामेटिक आर्ट्स ।

वहीं सामाजिक विज्ञान में हम समाज, लोगों के व्यवहार, राजनीति, अर्थव्यवस्था और मनोविज्ञान जैसे विषयों का अध्ययन करते हैं। यह हमें समाज की समस्याओं को समझने और उनके समाधान खोजने में मदद करता है। ये दोनों क्षेत्र करियर के कई अच्छे विकल्प भी देते हैं।

ह्यूमैनिटीज छात्रों के लिए टॉप करियर विकल्प

अगर आपकी रुचि समाज, साहित्य, कला, संवाद और मानव व्यवहार को समझने में है, तो ह्यूमैनिटीज (Humanities) आपके लिए एक शानदार करियर विकल्प हो सकता है। पहले इसे कम महत्व दिया जाता था, लेकिन आज शिक्षा, मीडिया, कानून और कॉर्पोरेट क्षेत्र में ह्यूमैनिटीज ग्रेजुएट्स की मांग बढ़ रही है।

छात्रों को अब विज्ञान और गणित की तरह यहां भी कई करियर विकल्प मिलते हैं, जो उनकी क्रिएटिविटी, सामाजिक समझ और कम्युनिकेशन स्किल्स का पूरा उपयोग करते हैं। यहां जानिए ह्यूमैनिटीज के करियर ऑप्शन, योग्यता, जरूरी स्किल्स और सैलरी।

जर्नलिज्म (Journalism)

  • न्यूज रिपोर्टर, फीचर राइटर, एडिटर, एंकर जैसे प्रोफाइल।
  • डिजिटल मीडिया के दौर में इसमें जबरदस्त ग्रोथ है।
  • सैलरी: 25 हजार रुपए – 1 लाख रुपए + प्रतिमाह
लॉ (Law)

  • LLB करके वकील, लीगल कंसल्टेंट या जज बन सकते हैं।
  • गवर्नमेंट, प्राइवेट फर्म और NGOs में अवसर।
  • सैलरी: 30 हजार रुपए – 2 लाख रुपए प्रतिमाह (according to experience)
टीचिंग (Teaching)

  • स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी तक शिक्षण का अवसर।
  • MA+B.Ed या Ph.D. के बाद प्रोफेसर बन सकते हैं।
  • सैलरी: 25 हजार रुपए – 80 हजार रुपए प्रतिमाह
ह्यूमन रिसोर्स (Human Resource)

  • लोगों के साथ काम करने का शानदार अवसर।
  • HR मैनेजर, एग्जीक्यूटिव, रिक्रूटमेंट स्पेशलिस्ट जैसे पद।
  • सैलरी: 30 हजार रुपए – 1 लाख रुपए प्रतिमाह
मास कम्युनिकेशन (Mass Communication)

  • रेडियो, टीवी, फिल्म, सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म।
  • RJ, कंटेंट प्रोड्यूसर, डायरेक्टर जैसे पद।
  • सैलरी: 20 हजार रुपए – 1.5 लाख रुपए प्रतिमाह
एडवरटाइजिंग (Advertising)

  • ब्रांडिंग, मार्केटिंग, क्रिएटिव कैंपेन में अहम भूमिका।
  • कंटेंट क्रिएटर, कॉपीराइटर, एड मैनेजर बन सकते हैं।
  • सैलरी: 25 हजार रुपए – 1 लाख रुपए+ प्रतिमाह
राइटिंग और एडिटिंग (Writing & Editing)

  • लेखक, ब्लॉगर्स, कंटेंट राइटर, मैगजीन एडिटर आदि के लिए अवसर।
  • बुक राइटिंग, स्क्रिप्टिंग और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र।
  • सैलरी: 20 हजार रुपए – 80 हजार रुपए प्रतिमाह
पब्लिक रिलेशन और कम्युनिकेशन (Public Relations & Communication)

  • कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, ब्रांडिंग और इमेज मैनेजमेंट में भूमिका।
  • PR एजेंसी, मीडिया हाउस और बड़ी कंपनियों में जॉब।
  • सैलरी: 30 हजार रुपए – 1.2 लाख रुपए प्रतिमाह

सामाजिक विज्ञान में हैं करियर के विकल्प

सामाजिक विज्ञान में आप

  • राजनीति विज्ञान (Political Science)
  • समाजशास्त्र (Sociology)
  • नृविज्ञान (Anthropology)
  • अर्थशास्त्र (Economics)
  • मनोविज्ञान (Psychology)
  • सामाजिक कार्य (Social Work)
  • पुरातत्व (Archaeology) करियर बना सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... Career Tips: 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में भूलकर भी न करें ये गलती, अपनाएं ये टिप्स

एलिजिबिलिटी और एंट्री प्रोसेस

स्नातक स्तर (UG)

  • 10+2 में न्यूनतम 50% अंक
  • विषय कोई भी हो सकता है
  • कई विश्वविद्यालय मेरिट के आधार पर प्रवेश देते हैं
परास्नातक स्तर (PG)

  • संबंधित विषय में स्नातक डिग्री
  • न्यूनतम 50% अंक
  • कुछ संस्थान प्रवेश परीक्षा लेते हैं (जैसे AIMA-UGAT, DUET आदि)

जरूरी स्किल्स

ह्यूमनिटीज और सामाजिक विज्ञान के लिए आपको इन स्किल्स की जरूरत होती है

  • संचार कौशल (Communication Skills)
  • सोचने-समझने की क्षमता (Critical Thinking)
  • प्रस्तुतीकरण कौशल (Presentation Skills)
  • अनुसंधान और विश्लेषण (Research & Analysis)
  • रचनात्मकता और नेतृत्व (Creativity & Leadership)

भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज

  • दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi - DU) - खासतौर पर मिरांडा हाउस, हिन्दू कॉलेज, सेंट स्टीफन जैसे कॉलेजों में ह्यूमनिटीज के पाठ्यक्रम बेहतरीन हैं।
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली - राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन और भाषा विभागों के लिए प्रसिद्ध।
  • टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS), मुंबई- सामाजिक कार्य (Social Work), विकास अध्ययन, पब्लिक पॉलिसी में सर्वश्रेष्ठ।
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी- हिंदी, संस्कृत, इतिहास, दर्शनशास्त्र जैसे विषयों में गहरी अकादमिक विरासत।
  • अम्बेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली (AUD)- इंटरडिसिप्लिनरी अप्रोच के साथ आधुनिक सोच और रिसर्च पर फोकस।
वहीं, भारत के प्रमुख संस्थानों जैसे JNU, DU, TISS, BHU और निजी विश्वविद्यालयों में अब विदेशी छात्र भी सामाजिक विज्ञान की पढ़ाई करने आ रहे हैं। इससे इस क्षेत्र की डिमांड और क्वालिटी दोनों में ग्रोथ हो रही है।

career guidance | new career options | career opportunities | career news | Tata Institute of Social Sciences | एजुकेशन न्यूज

ये खबर भी पढ़ें...

Career in Aviation: ऐसे बनाएं एविएशन में अपना करियर, जानें कौन से कोर्स हैं बेस्ट

Career in Architecture: डिजाइनिंग में है इंटरेस्ट तो ऐसे बनेगा सुनहरा भविष्य, जानें रोड मैप

Tags:
  • एजुकेशन न्यूज
  • Career
  • career news
  • new career options
  • दिल्ली विश्वविद्यालय
  • Tata Institute of Social Sciences
  • career opportunities
  • career guidance
  • social science
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान