MPESB Result : NEP से तैयार होंगे रिजल्ट, नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया में हुआ बदलाव
Manya Jain | Mar 01, 2025, 18:09 IST
mpesb result system update
एमपीईएसबी की ओर से परीक्षा परिणाम को लेकर अपडेट आया है। बता दें भर्ती परीक्षाओं के परिणाम तैयार करने में अब नार्मलाइजेशन फार्मूले में बदलाव करते हुए नार्मलाइज्ड इक्वी-पर्सेंटाइल (एनईपी) स्केलिंग टेक्निक को लागू किया जाएगा।
MPESB Result : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने इस साल से परीक्षा परिणाम तैयार करने में बदलाव किए हैं। पहले की प्रक्रिया में कई बार यह देखा गया था कि अभ्यर्थियों को उनके अंक पूर्णांक से अधिक मिल जाते थे। इस समस्या को खत्म करने के लिए अब ईएसबी ने नार्मलाइजेशन फार्मूले में बदलाव किया है। अब नई तकनीक के तहत एक से अधिक पारी में होने वाली परीक्षा के परिणाम अब एनईपी पद्धति से तैयार होंगे।
इस नई पद्धति का उद्देश्य परीक्षा परिणामों को और अधिक न्यायसंगत और पारदर्शी बनाना है। अब से ईएसबी की सभी परीक्षाओं के परिणाम इसी नई पद्धति से तैयार किए जाएंगे। इसके लिए चार अगस्त 2016 के आदेश को निरस्त कर दिया गया है। अब ईएसबी की परीक्षा में होने वाली किसी भी प्रक्रिया के दौरान यह नई स्केलिंग तकनीक लागू की जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें... Exam Notes Tips: स्मार्ट स्टडी के लिए ऐसे बनाएं स्मार्ट नोट्स, ये रहीं टिप्स
नई तकनीक के तहत एक से अधिक पारी में होने वाली परीक्षा के परिणाम अब एनईपी पद्धति से तैयार होंगे। इस प्रक्रिया में यह देखा जाएगा कि किसी एक पारी में उपस्थित उम्मीदवारों का स्कोर क्या है। इसके बाद सभी पारी के स्कोर को एक साथ मिलाकर अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें... MPESB Paryavekshak Admit Card : पर्यवेक्षक भर्ती एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
नए फार्मूले की खास बात यह है कि अब परीक्षा परिणामों में उन मामलों को रोका जा सकेगा, जिनमें परीक्षार्थियों को पूर्णांक से ज्यादा अंक मिल जाते थे। इससे परिणाम और अधिक सटीक और विश्वसनीय होंगे।
ईएसबी के निदेशक साकेत मालवीय ने कहा कि नार्मलाइजेशन फार्मूले में बदलाव करने का कारण यह था कि कई बार अभ्यर्थियों को पूर्णांक से अधिक अंक मिल जाते थे, जो परिणामों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाता था। इसलिए नए फार्मूले को लागू किया गया है।
यह खबर भी पढ़ें... MPPSC SET Result 2024 : मध्य प्रदेश पीएससी ने 10 विषयों का सेट रिजल्ट किया जारी
इस नई सिस्टम से यह उम्मीद की जा रही है कि ईएसबी की परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी। इससे अभ्यर्थियों को अधिक न्याय मिलेगा और उनके परिणाम सही तरीके से तैयार होंगे। इस बदलाव के बाद परिणामों में किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना बहुत कम हो जाएगी।
नई पद्धति का उद्देश्य
यह खबर भी पढ़ें... Exam Notes Tips: स्मार्ट स्टडी के लिए ऐसे बनाएं स्मार्ट नोट्स, ये रहीं टिप्स
किस प्रकार होंगे परिणाम तैयार
इसके अलावा, यदि परीक्षा बहु-चरणीय हो तो पहले चरण के पर्सेंटाइल स्कोर के आधार पर अगले चरण का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद टी-स्कोर की गणना होगी, जिसमें पेपर के अधिकतम अंक और मानक को ध्यान में रखा जाएगा।
नए फार्मूले के फायदे
साकेत मालवीय का बयान
यह खबर भी पढ़ें... MPPSC SET Result 2024 : मध्य प्रदेश पीएससी ने 10 विषयों का सेट रिजल्ट किया जारी
नए फार्मूले से परीक्षा में सुधार की उम्मीद
FAQ
- ईएसबी परीक्षा परिणाम में क्या बदलाव किए गए हैं?
ईएसबी ने परीक्षा परिणामों में नार्मलाइजेशन प्रक्रिया एनईपी पद्धति से होगी । - ईएसबी परीक्षा में एनईपी स्केलिंग टेक्निक क्या है?
एनईपी एक स्केलिंग तकनीक है जो पर्सेंटाइल रैंकिंग के आधार पर स्कोर को एडजस्ट करके सटीक परीक्षा परिणाम देती है। - क्या यह नया फार्मूला सभी परीक्षाओं पर लागू होगा?
हां, यह नया फार्मूला इस साल से सभी परीक्षाओं पर लागू होगा। - इस नई प्रक्रिया से क्या फायदा होगा?
नई प्रक्रिया से परीक्षा रिजल्ट्स में ट्रांसपेरेंसी बनी रहेगी। - ईएसबी द्वारा जारी किया गया नया आदेश कब से लागू होगा?
यह नया आदेश तुरंत लागू हो जाएगा। जिसे आगामी परीक्षाओं में इस्तेमाल किया जाएगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman