शादी में बर्तन धोने वाले के बेटे ने क्लियर किया NEET, तीसरे प्रयास में मिली सफलता

Kaushiki | Jun 16, 2025, 10:54 IST
Share
neet ug exam 2025
neet ug exam 2025

राजस्थान के श्रवण कुमार ने तीसरे प्रयास में NEET UG 2025 परीक्षा पास की, यह उनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष का परिणाम है। इस आर्टिकल में जानें उनके जीवन की प्रेरक कहानी।

भारत में कई छात्रों का जीवन कठिनाइयों से भरा होता है लेकिन जब वे अपने गोल को अचीव करते हैं, तो उनका संघर्ष प्रेरणा बन जाता है। 14 जून को NEET UG 2025 का परिणाम घोषित किया गया। इसमें राजस्थान बालोतरा जिले के एक छोटे से गांव के 19 साल के श्रवण कुमार ने नीट परीक्षा पास किया।

श्रवण ने अपने तीसरे प्रयास में नीट एग्जाम को सफलतापूर्वक पास की। श्रवण का जीवन कठिनाइयों से भरा हुआ था और उनकी ये सफलता उनके कठिन संघर्ष की मिसाल है। उनके पिता रेखाराम सियाग शादी समारोहों में जूठे बर्तन धोते हैं और खेती-बाड़ी करके घर चलाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... NEET UG 2025 में राज्य कोटे से छात्रों को मिलेगा एडमिशन में फायदा, जानें कैसे

गरीबी और संघर्ष

श्रवण कुमार के पिता, रेखाराम सियाग शादी-ब्याह में जूठे बर्तन धोने का काम करते हैं। साथ ही, खेती-बाड़ी में भी हाथ बंटाते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी और उनके पास एक पक्का मकान तक नहीं था। जब नीट का रिजल्ट आया, तब रेखाराम अपने घर की झोपड़ी की मरम्मत कर रहे थे। बता दें कि, श्रवण के लिए पढ़ाई इतना आसान नहीं थी। 10वीं के बाद, जब उसे आगे पढ़ाई के लिए पैसे नहीं मिले, तो उसने दिहाड़ी मजदूरी शुरू कर दी। इस दौरान, उसे फिफ्टी विलेजर्स संस्था का समर्थन मिला, जिसने उसे अपनी पढ़ाई में मदद दी। यह संस्था आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की मदद करती है और श्रवण को उनकी मदद से अपनी पढ़ाई जारी रखने का अवसर मिला।
ये खबर भी पढ़ें...अब बिना NEET के भी पूरा होगा मेडिकल में करियर का सपना, ये कोर्स दिलाएंगे सफलता

तीसरे प्रयास में मिली सफलता

श्रवण का परिवार आज भी झोपड़ी में रहता है। उनके परिवार में पिता, मां, छोटी बहन और दादी शामिल हैं। जब रिजल्ट आया, तो गांव के लोग और संस्था के सदस्य मिठाई लेकर श्रवण के घर पहुंचे। श्रवण ने तीसरे प्रयास में नीट UG पास किया।

उसने 700 में से 556 नंबर हासिल किए और ऑल इंडिया 9754वीं रैंक प्राप्त की। ओबीसी कैटेगरी में उसकी रैंक 4071 रही। इससे पहले दो बार वह परीक्षा में शामिल हुआ था, लेकिन कटऑफ पार नहीं कर पाया था।

श्रवण ने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ नीट की तैयारी की। पहले दो प्रयासों में उसे सफलता नहीं मिली, लेकिन उसने हार मानने के बजाय तीसरी बार कोशिश की।

मां की मदद और स्मार्टफोन

श्रवण की मां को अक्टूबर 2023 में सरकारी योजना के तहत स्मार्टफोन मिला। वह इस स्मार्टफोन का इस्तेमाल अपनी पढ़ाई के लिए करता था। छुट्टियों में घर जाते समय, वह उसी स्मार्टफोन का उपयोग अपने डाउट्स क्लियर करने के लिए करता था।

यूट्यूब पर सवालों को सर्च करता और परीक्षा में पूछे गए आंसरों को हल करने में मदद मिलती थी। जब NEET का रिजल्ट आया और श्रवण ने सफलता हासिल की, तो उसके पिता की खुशी का ठिकाना नहीं था। रेखाराम ने कहा, "अब बर्तन नहीं धोने पड़ेंगे, बेटे ने हमारी उम्मीदों को पूरा किया।"

ये खबर भी पढ़ें...NEET PG 2025 में पहले आओ-पहले पाओ से छात्रों को एग्जाम सिटी चुनने का मिलेगा ऑप्शन

सफलता की प्रेरक कहानी

श्रवण कुमार की कहानी उन हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा है जो कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते। उनका जीवन यह साबित करता है कि अगर इरादा मजबूत हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।

श्रवण ने यह दिखा दिया कि मेहनत और संघर्ष से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनका आत्मविश्वास और संघर्ष निश्चित रूप से दूसरों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

ये खबर भी पढ़ें...MP College Admission List : नहीं आई UG-PG की एडमिशन लिस्ट, जानें कब होगी रिलीज

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

NEET UG Exam Result | Rajasthan | नीट यूजी परीक्षा | नीट यूजी रिजल्ट | एजुकेशन न्यूज

Tags:
  • Rajasthan
  • राजस्थान
  • एजुकेशन न्यूज
  • नीट यूजी परीक्षा
  • नीट यूजी रिजल्ट
  • NEET UG Exam Result
  • neet ug
  • NEET UG 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच