CMAT Result 2025 : NTA ने जारी किया रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

Ravi Singh | Feb 14, 2025, 15:38 IST
Share
NTA CMAT Result 2025 Link Check
NTA CMAT Result 2025 Link Check

NTA ने CMAT 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। परीक्षा 25 जनवरी को आयोजित की गई थी।

NTA CMAT Result 2025 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CMAT पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आप यहां अपना स्कोरकार्ड भी देख सकते हैं। स्कोरकार्ड देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि आदि बताना होगा।

कब हुए थे एग्जाम

CMAT परीक्षा 25 जनवरी को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 107 शहरों के 178 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 74,012 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से कुल 63,145 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में कुल 85.32% उपस्थिति दर्ज की गई।

ये खबर भी पढ़ें...

मध्यप्रदेश में शिक्षा को आधुनिक और संस्कारी दोनों बनाया जा रहा

एजुकेशन: दो नई यूनिवर्सिटी की स्थापना

परीक्षा के बाद अब आगे क्‍या

सीमैट परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार एमबीए और मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन ले सकेंगे। चयन समूह चर्चा (जीडी) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) के माध्यम से किया जाएगा, जो उम्मीदवारों की परीक्षा के अंकों के अलावा उनकी क्षमताओं का आकलन करता है। हालांकि, प्रत्येक संस्थान अपना कटऑफ स्कोर और प्रवेश मानदंड निर्धारित करता है, इसलिए आवेदकों के लिए कॉलेजों की आवश्यकताओं और चयन प्रक्रिया को अच्छी तरह से जांचना महत्वपूर्ण है।

कब आई थी आंसर की

प्रोविजनल आंसर-की 31 जनवरी 2025 को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 2 फरवरी तक का समय दिया गया था। एनटीए द्वारा प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद अब अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। एनटीए जल्द ही सीमैट 2025 काउंसलिंग के बारे में भी जानकारी देगा।

ये खबर भी पढ़ें....

MP News | एक लाख में सबसे बड़ा हिस्सा स्कूल एजुकेशन को | Govt Jobs

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन

कैसे डाउनलोड करें रिजल्‍ट

कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2025 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CMAT पर जाएं। यहां 'CMAT-2025 स्कोरकार्ड' टैब पर क्लिक करें। टैब खुलने के बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जानकारी भरें। इसे भरने के बाद आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड भरकर सबमिट करना होगा। जिसके बाद आपको स्क्रीन पर अपना स्कोरकार्ड दिखाई देगा जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।

Tags:
  • एजुकेशन न्यूज
  • result
  • NTA released result
  • CMAT Result
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं