एनटीए ने जारी की यूजीसी नेट की सिटी स्लिप, इस लिंक से करें डाउनलोड
Dolly patil | Aug 13, 2024, 11:41 IST
nguy
एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा 2024 की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जो भी कैंडिडेट्स इस बार की यूजीसी नेट परीक्षा दे रहे हैं, वे इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा (ugc net exam) की सिटी इंटिमेशन स्लिप हाल ही में जारी की है। जो भी कैंडिडेट्स इस बार की यूजीसी नेट परीक्षा दे रहे हैं, वे इसकी आधिकारिक वेबसाइटugcnet.nta.ac.in.पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच कई शिफ्टों में किया जाएगा। आपको बता दें कि ये परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी मोड में होने वाली है। ये परीक्षा कुल 83 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी।
देश के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। किस कैंडिडेट का सेंटर किस शहर में पड़ेगा, इसकी सूची जारी की गई है।
ये भी जान लें कि अभी जारी सिटी स्लिप 21, 22 और 23 अगस्त को होने वाली परीक्षा की है। इसी के साथ आगे की स्लिप एग्जाम से काफी समय पहले और कई टुकड़ों में जारी की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किए जा सकते हैं। इस संबंध में एनटीए ने नोटिस जारी करके कैंडिडेट्स को ये सूचना दी है कि अभी जो जारी हुई है, वो सिटी इंटीमेशन स्लिर है नाकि एडमिट कार्ड। ये केवल एक एडवांस इंफॉर्मेशन है जिससे ये पता चल जाएगा कि किस कैंडिडेट को कौन सा शहर परीक्षा के लिए दिया गया है।
![dolly patil]()
कब होंगे एग्जाम
देश के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। किस कैंडिडेट का सेंटर किस शहर में पड़ेगा, इसकी सूची जारी की गई है।
जरूरी जानकारी
कब रिलीज होंगे एडमिट कार्ड
कैसे करें डाउनलोड
- यूजीसी नेट परीक्षा की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ugcnet.nta.ac.in पर।
- यहां होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज नाम की टैब तलाशें और उस पर क्लिक करें।
- ऐसा करने पर एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो – UGC NET June 2024 City Intimation Slip for 21, 22, 23 August Exam।
- ऐसा करने पर आपको फिर एक नये पेज पर भेज दिया जाएगा।
- यहां आपको अपने डिटेल्स डालने होंगे जैसे एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ।
- डिटेल डालें और सबमिट कर दें। इतना करते ही सिटी इंटिमेशन स्लिप आपके स्क्रीन पर दिख जाएगी।
- यहां से इसे चेक करें और देखें कि आपका सेंटर किस शहर में पड़ा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
dolly patil
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman