इंटर्नशिप में काम के साथ होगी कमाई, करना होगा PM Internship Yojna में आवेदन

Manya Jain | Apr 10, 2025, 18:11 IST
Share
PM Internship Yojna
PM Internship Yojna

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2025 के दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल तक जारी रहेगी। हम आपको इस इंटर्नशिप योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, और स्टाइपेंड के बारे में जानकारी देंगे।

PM Internship Yojna: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2025 का दूसरा राउंड जल्द ही शुरू होने वाला है। Ministry of Corporate Affairs (MCA) द्वारा शुरू की गई यह योजना छात्रों और ग्रेजुएट्स को वास्तविक कार्य अनुभव प्राप्त करने का शानदार अवसर प्रदान करती है।

पंजीकरण के बाद, इच्छुक युवा https://pminternship.mca.gov.in/login/ पर आवेदन कर सकते हैं। यह योजना पूरे भारत में 20 से अधिक क्षेत्रों में इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराएगी, साथ ही प्रत्येक इंटर्न को ₹5 हजारस्टाइपेंड भी मिलेगा।

पीएम इंटर्नशिप योजना क्या है

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) 2025 युवा उम्मीदवारों को भारतीय सरकार के विभिन्न विभागों और निजी कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करती है।

इस योजना के तहत, चयनित उम्मीदवारों को स्टाइपेंड और प्रशिक्षण प्राप्त होगा। इस बार सरकार ने योजना के लिए आवंटन को बढ़ाकर 10,831.07 करोड़ रुपए कर दिया है।

ये भी पढ़ें...क्या आपको भी करनी है Infosys में Internship, तो यह है बेहतरीन मौका

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • आयु सीमा: 21 से 24 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। जो युवा पूर्णकालिक रोजगार या शिक्षा में संलग्न नहीं हैं।
  • पारिवारिक आय: जिन उम्मीदवारों की पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रुपए से अधिक है, वे आवेदन नहीं कर सकते।
  • सरकारी कर्मचारी का परिवार: यदि परिवार का कोई सदस्य स्थायी सरकारी नौकरी में है, तो उस परिवार के सदस्य इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
  • शिक्षा का माध्यम: ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से पढ़ाई करने वाले युवा इस इंटर्नशिप के लिए योग्य माने जाएंगे।
ये भी पढ़ें...MP में SC/ST के छात्रों को फ्री में मिलेंगी बुक्स और स्टेशनरी, जानें कैसे उठाएं लाभ

स्टाइपेंड

चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 5000 रुपए का स्टाइपेंड मिलेगा। जिसमें से 4500 रुपए केंद्र सरकार द्वारा और 500 रुपए संबंधित कंपनी के CSR फंड से दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, सभी चयनित उम्मीदवारों को एकमुश्त 6000 रुपए की अतिरिक्त राशि भी प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें...MP Minority Scholarship: अल्पसंख्यक छात्रों को स्कॉलरशिप देती है MP सरकार, ऐसे करें आवेदन

आवेदन की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटpminternship.mca.gov.inपर जाएं।
  • होमपेज पर 'रजिस्ट्रेशन लिंक' पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांचें और सबमिट करें।
  • भविष्य में संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालें।
how to join pm internship scheme 2024 | pm internship scheme 2024 kya hai | PM Internship Scheme | top education news | Education news

Tags:
  • Education news
  • top education news
  • PM Internship Scheme
  • pm internship scheme 2024 kya hai
  • how to join pm internship scheme 2024
  • Pm internship
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच