प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी, 1 से 15 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन, बीएड वालों के लिए क्या रहेगा
Dolly patil | Sept 28, 2024, 09:34 IST
प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक आवेदन 1 से 15 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे और परीक्षा 10 नवंबर से शुरू होगी।
कर्मचारी चयन मंडल ने प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस शेड्यूल के मुताबिक आवेदन 1 से 15 अक्टूबर तक होंगे। बता दें कि ये परीक्षा 10 नवंबर से शुरू होने वाली है। परीक्षा में किसी भी तरह की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। इसके लिए योग्यता डीएड मांगी गई है। हालांकि प्राथमिक शिक्षकों के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा की वैधता आजीवन रहने वाली है।
जिन उम्मीदवारों ने 2020 में आयोजित प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा पास कर ली है, उन्हें आवेदन करने की जरूरत नहीं रहेगी। इसके लिए हायर सेकंडरी और प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।
2023 में आयोजित उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती (higher secondary teacher recruitment) के बाद अब प्राथमिक शिक्षक भर्ती (primary teacher recruitment) में भी पात्रता के बाद चयन परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। यानी अभ्यर्थी को शिक्षक बनने के लिए दो परीक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरना होगा। यह परीक्षा स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के स्कूलों के लिए संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है। बीएड ( बैचलर ऑफ एजुकेशन ) डिग्री वाले कैंडिडेट परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे।
प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपए और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपए फीस देना होगा। पात्रता परीक्षा के बाद चयन परीक्षा भी देनी होगी। आपको बता दें कि .ये परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 से 11.30 बजे होगी और दूसरी दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक।
बालाघाट, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, खंडवा, इंदौर, नीमच, रतलाम, रीवा, सीधी, सतना और उज्जैन
जानकारी के मुताबिक प्रदेश में शिक्षकों के 45 हजार पद खाली है। इनमें प्राथमिक शिक्षक (primary teacher) के 8 हजार पद हैं। हालांकि इस परीक्षा के लिए पदों का विवरण नहीं दिया गया है। दरअसल, पिछले साल से चयन से पहले पात्रता परीक्षा कराने का प्रावधान किया गया है। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी ही चयन परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे। वर्ष 2023 में भी पात्रता परीक्षा कराई गई थी, इनमें सफल रहे अभ्यर्थियों को भी चयन परीक्षा का इंतजार है।
2020 वाले उम्मीदवार नहीं करें आवेदन
किस के लिए आयोजित होती है परीक्षा
बीएड वाले पात्र नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने 11 अगस्त 2023 को जारी आदेश में एनसीटीई ( NCTE ) की 28 जून 2018 की अधिसूचना को निरस्त कर दिया है। इसके आधार पर बीएड योग्यताधारी उम्मीदवार प्राथमिक शिक्षक के लिए पात्र नहीं होंगे। दरअसल बीएड योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों को प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति में शामिल नहीं करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई थी।
आवेदन शुल्क
13 शहरों में परीक्षा केंद्र
कितने पदों पर होगी भर्ती
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava