Post Matric Scholarship : सरकार इन वर्गों को देती है स्कॉलरशिप, 31 मार्च है लास्ट डेट
Manya Jain | Mar 01, 2025, 20:02 IST
post matric scholarship yojna
राजस्थान सरकार ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, सहित अन्य विशेष वर्गों के विद्यार्थियों के लिए कई छात्रवृत्ति योजनाएं चलाती है। जिसमें से उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना को 2024-25 शैक्षणिक सत्र के लिए लॉन्च किया गया है।
राजस्थान सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, और अन्य विशेष श्रेणियों के विद्यार्थियों के लिए कई छात्रवृत्ति योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें से एक योजना है उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, जिसे शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए शुरू किया गया है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने विधानसभा में जानकारी दी कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्र सरकार से अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने के लिए 250 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई है। मंत्री ने यह भी आश्वस्त किया कि 2021-22 से 2023-24 तक की बकाया छात्रवृत्ति राशि मार्च माह के पहले सप्ताह तक विद्यार्थियों के खाते में जमा कर दी जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए... आवास सहायता योजना : नहीं लगेगा हॉस्टल का किराया, सरकार उठाएगी पूरा खर्च
मंत्री ने बताया कि 2017-18 से 2020-21 तक बजट की कमी के कारण छात्रवृत्ति वितरण नहीं हो सका। इस दौरान राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से आग्रह किया था कि केन्द्रांश की राशि प्रदान की जाए, जिससे विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिल सके। अब, राशि मिलने के बाद केंद्र सरकार को उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके बाद और राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए... March 2025 Exam Calendar : मार्च में होंगी ये प्रमुख परीक्षाएं , चेक करें लिस्ट
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने यह भी बताया कि 2024-25 के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है। राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि समय पर सभी आवेदकों को छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके और केंद्र सरकार से योजनाओं के लिए निर्धारित बजट प्राप्त किया जा सके।
ये खबर भी पढ़िए... MPTAAS Scheme : सरकार इन वर्गों के लिए चलाती है स्कॉलरशिप योजना
राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2024-25 में राजस्थान के मूल निवासी छात्रों को विभिन्न श्रेणियों के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य राज्य की राजकीय और निजी शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देना है। इसके तहत, SC, ST, MBC, OBC, EWS, विमुक्त, घुमंतू और अर्धघुमंतू समुदाय के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।इस योजना का संचालन राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है और ऑनलाइन आवेदन 14 नवंबर से 31 जनवरी 2025 तक SSO ID के माध्यम से भरे जा सकते हैं।
योजना के लिए 250 करोड़ रुपए की राशि
ये खबर भी पढ़िए... आवास सहायता योजना : नहीं लगेगा हॉस्टल का किराया, सरकार उठाएगी पूरा खर्च
छात्रवृत्ति वितरण में देरी का कारण
ये खबर भी पढ़िए... March 2025 Exam Calendar : मार्च में होंगी ये प्रमुख परीक्षाएं , चेक करें लिस्ट
आवेदन की आखिरी तारीख
ये खबर भी पढ़िए... MPTAAS Scheme : सरकार इन वर्गों के लिए चलाती है स्कॉलरशिप योजना
योजना की जानकारी
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले SSO पोर्टल पर जाएं और अपनी SSO ID और पासवर्ड से लॉग इन करें।
- यदि आपके पास SSO ID नहीं है, तो SSO पोर्टल पर रजिस्टर करके नई ID बनाएं।
- SSO पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद “स्कॉलरशिप (SJE)” के विकल्प पर क्लिक करें।
- फिर “नया आवेदन” पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां सही-सही भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
thesootr links
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA