मप्र राज्य सेवा परीक्षा 2022 प्री की दूसरी आंसर की जारी, दूसरे पेपर के 20 सवाल के जवाब ठीक, लेकिन पहले पेपर में भी 5 सवाल विवादित

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
मप्र राज्य सेवा परीक्षा 2022 प्री की दूसरी आंसर की जारी, दूसरे पेपर के 20 सवाल के जवाब ठीक, लेकिन पहले पेपर में भी 5 सवाल विवादित

संजय गुप्ता, INDORE. मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2022 प्री की आंसर की के विवादित होने की खबर द सूत्र द्वारा चलाने के बाद मप्र लोक सेवा आयोग ने उसे रात को ही उसे हटा लिया और अब बुधवार दोपहर में नई आंसर की जारी कर दी। इसमें दूसरे प्रश्न पत्र में प्रश्न क्रमांक 31 से 50 तक जो 20 सवालों के जवाब आयोग ने गलत बताए थे, वे सभी हटा लिए गए हैं और इसे करेक्ट करके नई आंसर की जारी की है, लेकिन मप्र लोक सेवा आयोग ने प्रश्न पत्र-1 के लिए जारी आंसर की में विवादित सवालों के जवाब में बदलाव नहीं किया है, इसमें 5 सवालों पर अभी भी विवाद बना हुआ है। उम्मीदवारों को अब इन जवाबों पर आपत्ति लगाने के लिए हर सवाल के लिए 100 रुपए चार्ज देना होगा। 



इन सवालों पर अभी भी बना हुआ है विवाद



1. कोयला के सकल उत्पादन में मप्र का देश में कौन सा स्थान है? आयोग इसका जवाब चौथा स्थान बता रहा है, वहीं जानकार और कुछ सर्वे में तीसरा स्थान बताया गया है, इसे लेकर विवाद है।



2. किन स्थान पर बौद्ध गुफा स्थित नहीं है? इसका जवाब आयोग ने बलसार बताया है वहीं जानकार इसका जवाब सांची बता रहे हैं।



3. निम्न डायोड में कौन सा अत्यंत उच्च गति सूची इलेक्ट्रॉनिक परिपथ में प्रयोग किया जाता है? इसका जवाब आयोग ने टनल डायोड बताया है जबकि जानकार इसका जवाब डी यानि शॉर्टकी डायोड बता रहे हैं।



4. कौन सा प्रसिद्ध ढोंकरा कल के लिए सही नहीं है? आयोग का जवाब इसमें C होकर ये विवाद समारोह से जुड़ी एक सजावटी कपड़ा बताया गया है, वहीं जानकारों के अनुसार सभी कथन सही वाला विकल्प D होना चाहिए।



5. कौन सा ई-गर्वनेंस का वर्णन सही बैठता है? इसमें जानकारों के अनुसार सही आंसर तकनीक आधारित शासन की व्यवस्था देना है। वहीं आयोग के आंसर की के अनुसार तकनीकी आधारित शासन की व्यवस्था देना है।



ये खबर भी पढ़िए..



द सूत्र की खबर का बड़ा असर, MPPSC ने हटाई मप्र राज्य सेवा परीक्षा 2022 प्री की विवादित आंसर की; कैंडिडेट्स के करोड़ों रुपए बचेंगे



1.88 लाख उम्मीदवारों ने दी है परीक्षा



राज्य सेवा परीक्षा के लिए कुल 2.62 लाख ने आवेदन भर थे जिसमें से 1.88 लाख उम्मीदवार परीक्षा में बैठे थे। इसमें पहला प्रश्न पत्र जिसमें 100 सवाल थे कुल अंक 200 है, इसके आधार पर ही राज्य सेवा परीक्षा 2022 की मेरिट तय होगी। देखने में आया है कि अनारक्षित कैटेगरी में 75 से 80 फीसदी अंक लाने वाले मेन्स के लिए क्वालीफाई हो जाते हैं। वहीं दूसरे प्रश्न पत्र में केवल क्वालीफाई मार्क्स अनारक्षित के लिए 40 फीसदी और अन्य के लिए 30 फीसदी लाना ही पर्याप्त है, इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। हालांकि राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए इसके भी अंक जुड़ेंगे, लेकिन अब मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा दूसरे प्रश्न पत्र के विवादित आंसर ठीक कर दिए गए हैं, ऐसे में अब इस प्रश्न पत्र को लेकर ज्यादा विवाद नहीं रह गया है।


Madhya Pradesh State Service Exam 2022 Pre पहले पेपर के 5 सवालों के जवाब विवादित दूसरे पेपर के 20 सवाल के जवाब ठीक राज्य सेवा परीक्षा 2022 प्री की दूसरी आंसर की जारी answers to 5 questions of first paper are disputed answers to 20 questions of second paper are correct release of second answer of State Service Exam 2022 Pre मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2022 प्री
Advertisment