आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस जारी, जानें कब होंगे पेपर
Dolly patil | Sept 18, 2024, 17:14 IST
RAS Prelims Syllabus 2024
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने हाल ही में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के प्रारंभिक परीक्षा 2024 का सिलेबस जारी कर दिया है। इसी के साथ आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ( marking scheme ) और परीक्षा पैटर्न भी जारी कर दिया है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने हाल ही में राजस्थान प्रशासनिक सेवा ( RPSC RAS 2024 ) प्रारंभिक परीक्षा 2024 का सिलेबस जारी कर दिया है। बता दें कि ये परीक्षा 2 फरवरी, 2025 में आयोजित की जाएगी। इसी के साथ आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in.पर अंकन योजना (marking scheme) और परीक्षा पैटर्न भी जारी किया है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरएएस प्रारंभिक 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया (Registration Process) कल यानी 19 सितंबर से शुरू की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य 346 राज्य सेवा पदों और 387 अधीनस्थों सहित कुल 733 रिक्तियों को भरना है।
राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी ( CCE ) प्रारंभिक परीक्षा 2024 में सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान विषय पर एक पेपर होगा। जानकारी के मुताबिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार (objective type) की होने वाली है।ये परीक्षा अधिकतम 200 अंकों की होगी। प्रारंभिक परीक्षा की अवधि तीन घंटे होगी और प्रश्नपत्र में 150 प्रश्न होंगे। अंकन योजना के अनुसार, नकारात्मक अंकन होगा और गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काट लिए जाएंगे।
कब से कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
क्या होगा परीक्षा पैटर्न
जानें सिलेबस
- राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत
- भारतीय इतिहास
- विश्व और भारत का भूगोल
- राजस्थान का भूगोल (Geography of Rajasthan)
- भारतीय संविधान, राजनीतिक व्यवस्था और शासन
- राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था
- आर्थिक अवधारणाएँ और भारतीय अर्थव्यवस्था
- राजस्थान की अर्थव्यवस्था
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- तर्क और मानसिक क्षमता
- सामयिकी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari