MP Swarojgar Yojna : कम ब्याज दर पर सरकार बिजनेस के लिए देती है लोन, ऐसे करें आवेदन

Manya Jain | Mar 30, 2025, 15:17 IST
Share
mp swarojgar yojna
mp swarojgar yojna

संत रविदास स्वरोजगार योजना मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराकर नए व्यवसाय शुरू करने में मदद की जाती है।

MP Swarojgar Yojana : मध्‍यप्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लोगों के लिए संत रविदास स्वरोजगार योजना चलाई जाती है। यह योजना उनके आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इसके तहत सरकार कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराती है, ताकि अनुसूचित जाति के लोग अपने खुद के व्यवसाय की शुरुआत कर सकें।

लोन की राशि

इस योजना के माध्यम से उद्योग क्षेत्र में 1 लाख से 50 लाख तक और सेवा/व्यवसाय क्षेत्र में 1 लाख से 25 लाख तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य एससी वर्ग के लोगों के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

ये भी पढ़ें... BPSC Recruitment 2025 : बिहार में प्रिंसिपल के हजारों पदों पर भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन

किन्हे मिलता है लाभ

संत रविदास स्वरोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराकर उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने में मदद करना है। इसके माध्यम से लोग अपना खुद का उद्योग शुरू कर सकते हैं।

इस योजना के तहत सरकार अपनी गारंटी पर लोन प्रदान करती है, और यह लोन कम ब्याज दर पर 50 लाख तक उपलब्ध कराया जाता है। इसके साथ ही, इस योजना के तहत लोन लेने वालों को टर्म और वर्किंग कैपिटल लोन पर अधिकतम 7 वर्षों के लिए अनुदान मिलेगा।

स्वरोजगार योजना का लाभ

  • योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को कम ब्याज पर लोन मिलेगा।
  • उद्योग विनिर्माण ईकाई के लिए 1 लाख से 50 लाख तक की सहायता।
  • सेवा और खुदरा व्यवसाय के लिए 1 लाख से 25 लाख तक की सहायता।
  • योजना के तहत बैंक से टर्म और वर्किंग कैपिटल लोन पर 5 प्रतिशत दर से लोन मिलेगा।
ये भी पढ़ें...Top Sarkari Naukri 2025 : सरकारी नौकरी की है तलाश, तो हफ्ते की टॉप जॉब्स में करें अप्लाई

एलिजिबिलिटी

  • आवेदक अनुसूचित जाति (SC) वर्ग का होना चाहिए।
  • आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक/वित्तीय संस्था का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए।
ये भी पढ़ें... Top Sarkari Naukri 2025 : सरकारी नौकरी की है तलाश, तो हफ्ते की टॉप जॉब्स में करें अप्लाई

योजना में जरूरी डाक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • प्रोजेक्‍ट रिपोर्ट
  • बैंक पासबुक
  • वोटर आईडी कार्ड
Sarkari Naukri : रेल कॉर्पोरेशन में मिल रही है सरकारी नौकरी, ऐसे करें आवेदन

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सरल है। सबसे पहले, आप आधिकारिक वेबसाइट samast.mponline.gov.in पर जाकर प्रोफाइल बनाएं। फिर, आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और लोन के लिए आवेदन करें। आवेदन की स्थिति को भी वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है।

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

scholarship | indian startups | Startup | Loan | bad Loans | MP News | सरकारी योजनाएं

Tags:
  • MP News
  • scholarship
  • सरकारी योजनाएं
  • Startup
  • Loan
  • bad Loans
  • indian startups
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई