AAUW International Fellowship : महिलाओं को अमेरिका पढ़ाई का मौका, यहां करें अप्लाई
Manya Jain | Mar 29, 2025, 16:02 IST
MANYA JAIN - 2025-03-29T155743.512
AAUW इंटरनेशनल फेलोशिप प्रोग्राम महिलाओं को संयुक्त राज्य अमेरिका में उच्च शिक्षा और रिसर्च के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करता है। यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है जो स्नातक या पोस्टडॉक्टोरल अध्ययन करना चाहती हैं।
AAUW International Fellowship : AAUW इंटरनेशनल फेलोशिप प्रोग्राम अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटी वीमेन (AAUW) द्वारा महिलाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। यह कार्यक्रम उन अंतर्राष्ट्रीय महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करता है, जो अमेरिका में स्नातक या पोस्टडॉक्टोरल अध्ययन करना चाहती हैं। आज हम आपको इस फेलोशिप के बारे में सभी जानकारी देंगे।
AAUW की इस फेलोशिप का उद्देश्य महिलाओं को शिक्षा और शोध के लिए समर्थन देना है। इसकी प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं...
AAUW की इंटरनेशनल फेलोशिप कार्यक्रम से महिलाओं को कई लाभ मिलते हैं।
AAUW फेलोशिप के लिए आवेदन करने वाली महिलाएं अमेरिकी नागरिक या स्थायी निवासी नहीं होनी चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर है। विशेष ध्यान उन महिलाओं पर दिया जाएगा, जो विकासशील देशों से हैं या जिनका समुदाय में कम प्रतिनिधित्व है।
यह पुरस्कार राशि विद्यार्थियों के अध्ययन क्षेत्र के अनुसार भिन्न होती है।
आवेदन के लिए निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स जरूरी हैं।
AAUW फेलोशिप के मुख्य विवरण
- वित्तीय सहायता: 20,000 से 50,000 डॉलर तक
- पंजीकरण तिथि: प्रत्येक वर्ष 1 अगस्त से 15 नवंबर तक
- अवधि: एक वर्ष (1 जुलाई से 30 जून)
AAUW फेलोशिप के लाभ
- वित्तीय सहायता: छात्राओं को अपनी शिक्षा और शोध के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक मदद मिलती है।
- नेटवर्किंग अवसर: यह महिलाओं को एक बेहतरीन नेटवर्किंग मंच प्रदान करता है, जहां वे अन्य विद्वानों और पेशेवरों से जुड़ सकती हैं।
- विकासात्मक वर्कशॉप: पेशेवर विकास के लिए वर्कशॉप और सेमिनारों का आयोजन किया जाता है।
चयन और आवेदन प्रक्रिया
AAUW फेलोशिप की पुरस्कार राशि
- मास्टर/प्रथम व्यावसायिक डिग्री: 20,000 डॉलर
- डॉक्टरेट डिग्री: 25,000 डॉलर
- पोस्टडॉक्टोरल: 50,000 डॉलर
आवेदन के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स
- अनुशंसा पत्र: तीन अनुशंसा पत्र, जो शैक्षिक और व्यावसायिक योग्यताओं को प्रमाणित करें।
- शैक्षिक प्रतिलेख: सभी शैक्षिक संस्थानों से प्रतिलेख।
- TOEFL/IELTS स्कोर: इंग्लिश proficiency प्रमाणित करने के लिए।
आवेदन कैसे करें?
- अपनी पात्रता की पुष्टि करें और व्यक्तिगत जानकारी भरें।
- शैक्षिक विवरण और इंग्लिश proficiency टेस्ट स्कोर दर्ज करें।
- तीन अनुशंसा पत्र और सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स संलग्न करें।
- आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी की समीक्षा करें और उसे सेव करें।
thesootr links
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava