/sootr/media/media_files/2026/02/24/aspire-leaders-program-2026-02-24-11-36-29.jpg)
Aspire Leaders Program: क्या आप अपनी लाइफ में कुछ बड़ा करना चाहते हैं? हार्वर्ड के मेंटर्स से सीखना अब मुमकिन है। Aspire Leaders Program 2026 आपका ये सपना सच करेगा।
ये प्रोग्राम साल 2017 में शुरू हुआ था। इसका मकसद टैलेंटेड छात्रों को सही दिशा दिखाना है। यह पूरे 9 हफ्तों का ऑनलाइन कोर्स है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह पूरी तरह फ्री है। इसमें आपको हार्वर्ड के स्टडी मॉड्यूल्स मिलेंगे।
कौन कर सकता है अप्लाई
इस प्रोग्राम के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं।
आपकी एज 18 से 29 साल होनी चाहिए।
आप अभी कॉलेज में पढ़ रहे होने चाहिए।
कॉलेज पास कर चुके छात्र भी एलिजिबल हैं।
ये प्रोग्राम लो इनकम वाले परिवारों के लिए है।
फर्स्ट-जनरेशन कॉलेज स्टूडेंट्स को प्रॉयोरिटी दी जाएगी।
किसी भी विषय के छात्र आवेदन कर सकते हैं।
प्रोग्राम के फायदे
Aspire Leaders Program 2026 में आपको हार्वर्ड के स्टडी मॉड्यूल्स मिलेंगे। लाइव मास्टरक्लासेस में भाग लेने का मौका मिलेगा। दुनियाभर के छात्रों से नेटवर्क बनेगा।
आपको एक प्रोफेशनल सर्टिफिकेट (विदेश में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप) भी दिया जाएगा। यह सर्टिफिकेट आपके करियर में बहुत काम आएगा। बेहतरीन प्रोजेक्ट्स को एक लाख रुपए तक का ग्रांट मिलेगा।
आवेदन करने का आसान तरीका
स्कॉलरशिप (Leadership) में अप्लाई करने के लिए आपको Aspire Leaders Program 2026 पोर्टल पर जाना होगा।
Apply Now बटन पर क्लिक करना होगा।
अपनी आईडी से लॉग इन या रजिस्टर करें।
एप्लीकेशन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें।
फॉर्म को ध्यान से चेक करके सबमिट कर दें।
अभी कोई भी डॉक्यूमेंट अपलोड नहीं करना है।
भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप (scholarship) आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 मार्च 2026 है। समय रहते अपना फॉर्म जरूर भर लें। देरी करने पर आप मौका खो सकते हैं। अगर कोई सवाल हो तो ईमेल करें। ईमेल आईडी vandita.indiaprograms@aspireleaders.org है।
ये खबरें भी पढ़ें...
NASA Internship 2026 कॉलेज स्टूडेंट्स को दे रहा स्पेस रिसर्च में करियर बनाने का मौका
कॉलेज स्टूडेंट्स को ISRO Internship 2026 दे रहा 21 दिनों की ट्रेनिंग का मौका, करें अप्लाई
आज है UPSC CSE 2026 आवेदन की आखिरी तारीख, जल्द भरें फॉर्म
Microsoft Internship 2026 में सिक्योरिटी रोल के लिए काम करने का मौका, करें अप्लाई
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us