लता मंगेशकर स्कॉलरशिप में बिना फीस के इंडियन आर्ट कल्चर सीखने का मौका, ऐसे करें एनरोल

Kaushiki | Apr 03, 2026, 14:25 IST
Share
Lata Mangeshkar Scholarship
Lata Mangeshkar Scholarship

ICCR लाया है लता मंगेशकर स्कॉलरशिप 2026-27। छात्र लता मंगेशकर स्कॉलरशिप के जरिए संगीत और डांस सीख सकते हैं। स्टाइपेंड भी मिलेगा। इसके लिए 15 अप्रैल तक आवेदन करें।

लता मंगेशकर स्कॉलरशिप: भारत सरकार हमेशा से छात्रों को अपने कल्चर से जोड़ना चाहती है। इसी कड़ी में ICCR ने एक खास स्कॉलरशिप शुरू की है। इसका नाम महान गायिका लता मंगेशकर के नाम पर रखा गया है।

Lata Mangeshkar Scholarship उन आर्टिस्ट्स के लिए है जो इंडियन म्यूजिक, डांस और ट्रेडिशनल आर्ट्स में महारत हासिल करना चाहते हैं। इसमें पढ़ाई का पूरा खर्चा भारत सरकार खुद उठाती है। यह पहल देशों के बीच सांस्कृतिक रिश्तों को और मजबूत करेगी। आइए जानें....



कौन कर सकता है इसमें अप्लाई

इस स्कॉलरशिप के लिए कुछ जरूरी पात्रता नियम बनाए गए हैं। आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। यूजी और पीजी के लिए मैक्सिमम ऐज 35 साल रखी गई है। पीएचडी करने वालों के लिए उम्र सीमा 40 साल तक है। आपके पास कम से कम 2 साल की वैलिडिटी वाला पासपोर्ट होना चाहिए। अंग्रेजी भाषा पर आपकी अच्छी पकड़ होना भी बहुत जरूरी है।

इन विषयों की पढ़ाई के लिए मिलेगा पूरा सपोर्ट

छात्र कई तरह के भारतीय विषयों में पढ़ाई कर सकते हैं। इसमें भारतीय शास्त्रीय नृत्य और संगीत मुख्य रूप से शामिल हैं। इसके अलावा थिएटर, स्कल्पचर और इंडियन लैंग्वेजेज का विकल्प भी है।

अगर आप भारतीय खान-पान या योगा सीखना चाहते हैं, तो भी अप्लाई (छात्रों को मिल रहा स्कॉलरशिप) करें। योगा के लिए 1 साल का डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध है। हिंदी और संस्कृत जैसे विषयों के लिए कोई ऊपरी उम्र सीमा नहीं है। यह कोर्स भारतीय संस्कृति को दुनिया भर में फैलाने का काम करते हैं।



स्कॉलरशिप में मिलने वाले फायदे

Lata Mangeshkar Scholarship में चुने गए छात्रों को आर्थिक लाभ दिए जाएंगे। भारत आने-जाने का हवाई किराया सरकार द्वारा दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी की पूरी ट्यूशन फीस का पेमेंट ICCR खुद करेगा। छात्रों को हर महीने रहने के लिए स्टाइपेंड भी मिलेगा।

इसके अलावा घर का किराया और अन्य इन्सिडेंटल एक्सपेंसेस भी मिलेंगे। थीसिस या रिसर्च पेपर के लिए अलग से भत्ता दिया जाएगा। मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट देना सभी छात्रों के लिए जरूरी होगा। ये स्कॉलरशिप छात्रों की फाइनेंसियल कंसर्नस पूरी तरह खत्म कर देती है।

आवेदन करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

अप्लाई करने से पहले कुछ डाक्यूमेंट्स तैयार रखना बहुत जरूरी है। आपके पास वैलिड पासपोर्ट और आयु प्रमाण पत्र होना चाहिए। अपनी पुरानी पढ़ाई की सभी मार्कशीट्स और ट्रांसक्रिप्ट्स तैयार रखें।

अंग्रेजी में 500 शब्दों का एक अच्छा निबंध भी लिखना होगा। यदि आपने TOEFL या IELTS दिया है, तो उसका स्कोर लगाएं। सभी डॉक्यूमेंट्स अंग्रेजी भाषा में ही जमा करने होंगे। यदि डॉक्यूमेंट्स दूसरी भाषा में हैं, तो उनका ट्रांसलेशन करवाएं।

ICCR पोर्टल पर कैसे करें अप्लाई

  • आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और बहुत ही आसान है।
  • सबसे पहले आपको 'A2A' स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाना होगा।
  • वहां 'Registration' बटन पर क्लिक करके अपना अकाउंट बनाएं।
  • अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  • इसके बाद फॉर्म में अपनी सभी व्यक्तिगत जानकारी सही भरें।
  • मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को ध्यान से अपलोड करें।
  • 15 अप्रैल 2026 आवेदन करने की आखिरी तारीख तय की गई है।
APPLY LINK

ये खबरें भी पढ़ें...

जॉब रेडी स्किल्स के लिए गूगल का ये फ्री कोर्स है सबसे बेस्ट, ऐसे करें इसमें अप्लाई

MMVY Scholarship: MP सरकार की इस योजना से आपका करियर बनेगा स्ट्रॉन्ग, यहां से लें पूरी डिटेल

विदेश में करनी है पढ़ाई, तो अभी National Overseas Scholarship Scheme में करें आवेदन

कक्षा 9 से 12 के छात्रों को Muskaan Scholarship करता शिक्षा में मदद, मिलेगी 12 हजार रुपए तक की स्कॉलरशिप

Tags:
  • भारत सरकार
  • scholarship
  • स्कॉलरशिप
  • lata mangeshkar
  • छात्रों को मिल रहा स्कॉलरशिप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google