SINGA 2025 दे रहा भारतीय छात्रों को सिंगापुर में Ph.D. करने का मौका, आप भी करें अप्लाई

Kaushiki | Apr 29, 2025, 13:36 IST
Share
A-STAR Singapore Scholarship
A-STAR Singapore Scholarship

SINGA 2025 स्कॉलरशिप सिंगापुर में Ph.D. करने का शानदार मौका है, जिसमें चयनित छात्रों को मासिक स्टाइपेंड और अन्य लाभ मिलेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 1 जून 2025 है।

Singapore International Graduate Award (SINGA) 2025 एक प्रेस्टीजियस स्कॉलरशिप प्रोग्राम है, जिसे Agency for Science, Technology and Research (A-STAR) ने शुरू किया है। इस अवॉर्ड के तहत चुने गए छात्रों को सिंगापुर के मेजर रिसर्च इंस्टीटूशन्स में Ph.D. करने का मौका मिलेगा।

छात्रों को हर महीने USD 2,700 ( लगभग 24 लाख) का स्टाइपेंड दिया जाएगा, जो क्वालीफाइंग परीक्षा पास करने के बाद बढ़कर USD 3,200 ( लगभग 28 लाख) हो जाएगा। साथ ही, एयरफेयर और सेटलिंग अलाउंस (Airfare and Settling Allowance) भी मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें... Orange Tulip Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए नीदरलैंड्स में पढ़ाई के अवसर

📚 क्या है SINGA

SINGA (Singapore International Graduate Award) एक प्रेस्टीजियस स्कॉलरशिप प्रोग्राम है, जिसे सिंगापुर की Agency for Science, Technology and Research (A-STAR) चलाता है। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय छात्रों को सिंगापुर में हाई लेवल रिसर्च करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

SINGA के तहत छात्र सिंगापुर के प्रमुख संस्थानों से Ph.D. कर सकते हैं। इस स्कॉलरशिप में ट्यूशन फीस, एयरफेयर ग्रांट और मासिक स्टाइपेंड (USD 2,700 से बढ़कर USD 3,200 तक) शामिल है। यह पुरस्कार विशेष रूप से नए इंटरनेशनल छात्रों के लिए है, जो पहली बार सिंगापुर में पढ़ाई करने आ रहे हैं।

तो ऐसे में अगर आप भारत से हैं और पहली बार सिंगापुर में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो आप SINGA स्कॉलरशिप के लिए पूरी तरह से योग्य हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 1 जून 2025 है।

🏢 यह स्कॉलरशिप कौन प्रोवाइड कर रहा है

यह स्कॉलरशिप A-STAR (एजेंसी फॉर साइंस, टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च) के तहत प्रोवाइड की जा रही है, जो सिंगापुर की एक लीडिंग सरकारी एजेंसी है। इसका उद्देश्य वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देना और वैश्विक प्रतिभाओं को आकर्षित करना है।

👩‍🎓 कौन कर सकता है आवेदन

इस स्कॉलरशिप के लिए:

  • उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • ग्रेजुएट डिग्री होल्डर होना चाहिए।
  • अकादमिक रिकॉर्ड एक्सीलेंट होना चाहिए और रिसर्च में गहरी रुचि होनी चाहिए।
  • अंग्रेजी भाषा में अच्छी रिटेन और ओरल प्रोफिसिएंसी होनी चाहिए।
  • जो छात्र पहले से सिंगापुर में पढ़ रहे हैं या जिन्होंने वहां पढ़ाई की है, वे इसके लिए योग्य नहीं हैं।
  • Singaporeans और Permanent Residents भी आवेदन नहीं कर सकते।

🎁 स्कॉलरशिप के लाभ

चयनित छात्रों को ये लाभ मिलेंगे:

  • Ph.D. कोर्स के चार वर्षों तक ट्यूशन फीस का पेमेंट।
  • अर्ली मेंसेस स्टाइपेंड USD 2,700 ( लगभग 24 लाख रुपए), जो परीक्षा पास करने के बाद USD 3,200 ( लगभग 28 लाख रुपए) हो जाएगा।
  • एक बार का एयरफेयर ग्रांट: USD 1,500 ( लगभग 13 लाख रुपए)
  • सेटलिंग-इन अलाउंस: USD 1,000 (लगभग 83 हजार रुपए)
ये खबर भी पढ़ें... Alstom India Scholarships : आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को हायर एजुकेशन के लिए मिलेगी मदद

📄 डाक्यूमेंट्स रिक्वायर्ड

  • वैध पासपोर्ट (Valid Passport)
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो (Recent Photograph)
  • पिछली परीक्षा की मार्कशीट (Marksheet of Last Examination)
  • एडमिशन प्रूफ (Proof of Admission)

✍️ आवेदन प्रक्रिया

  • 'Apply Now' बटन पर क्लिक करें।
  • 'Register' बटन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन प्रक्रिया में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
  • एप्लिकैंट्स का चयन उनकी एबिलिटी और स्कॉलरशिप की सभी शर्तों को पूरा करने के आधार पर किया जाएगा।
  • फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू और अकादमिक डिस्प्ले के आधार पर होगा।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 1 जून 2025 है।
ये खबर भी पढ़ें...

Kind Circle Scholarship: आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा में मिलेगी मदद, ऐसे करें आवेदन

यूरोप में करना है पोस्ट ग्रेजुएशन तो ये यूनिवर्सिटी दे रही लाखों की Scholarship

Source:Agency for Science, Technology and Research (A-STAR)

Important Links

Contact details

Agency for Science, Technology And Research (A-STAR)
1 Fusionopolis Way,
#20-10 Connexis North Tower,
Singapore 138632
Email ID:singa_enquiries@hq.a-star.edu.sg|Phone Number:(65) 6826 6111

विदेश में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप | भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप | एजुPHD | PhD Student केशन न्यूज | latest news एजुकेशन न्यूज

Tags:
  • scholarship
  • स्कॉलरशिप
  • एजुकेशन न्यूज
  • latest news
  • Research
  • Singapore
  • PhD
  • भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप
  • विदेश में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप
  • PhD Student
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज