SSC CGL Answer Key : एसएससी आंसर-की आउट, इस वेबसाइट से सीधे करें डाउनलोड

Ravi Singh | Oct 03, 2024, 22:53 IST
Share
SSC CGL Answer Key
SSC CGL Answer Key

कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल टियर-1 परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं...

SSC CGL Answer Key : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (SSC CGL 2024) भर्ती की टियर-1 परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.goc.in. पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं।

6 अक्तूबर शाम 6 बजे तक दे सकते हैं चुनौती

आयोग ने आंसर-की जारी करने के साथ ही उम्मीदवारों से इसके खिलाफ आपत्तियां भी मांगी हैं। यदि किसी उम्मीदवार को आंसर-की में कोई कमी मिलती है, तो वह 6 अक्तूबर शाम 6 बजे तक Answer Key को चुनौती दे सकता है। एसएससी की ओर से 9 से 26 सितंबर 2024 तक सीजीएल टियर-1 परीक्षा आयोजित की गई थी। लाखों उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए और इस चरण को पास करने वालों को टियर-2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उम्मीदवार 100 रुपए प्रति ऑब्जेक्शन फीस के साथ एसएससी सीजीएल आंसर-की पर आपत्तियां और चुनौतियां उठा सकते हैं।

ये होगी ऑब्जेक्शन फीस

अस्थायी आंसर-की के साथ उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया के लिए फार्म उपलब्ध हैं। इस फार्म को आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए 6 अक्तूबर, 2024 को शाम 6 बजे तक 100 रुपए प्रति प्रश्न/उत्तर का भुगतान करके ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

जो भी उम्मीदवार टियर-1 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीचे बताए चरणों का पालन करके आंसर-की और अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए...

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइटssc.gov.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉग इन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और उत्तर कुंजी प्रदर्शित होगी।
  • आंसर-की की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
  • एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कर्मचारी चयन आयोग
  • आंसर की
  • SSC CGL Answer Key
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग