9 सितंबर से शुरू होने वाली है एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा, नोटिफिकेशन जारी
Dolly patil | Aug 09, 2024, 10:59 IST
exam date
कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से हाल ही में एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम की डेट्स का ऐलान कर दिया गया है। आपको बता दें कि ये परीक्षा 09 सितम्बर से शुरू होने वाली है।
कर्मचारी चयन आयोग ( SSC ) ने 8 अगस्त को एसएससी सीजीएल टियर-1 एग्जाम की तारीखों का ऐलान कर दिया है। संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा या एसएससी सीजीएल में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in पर जाकर इसका नोटिस चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से एसएससी का लक्ष्य लगभग 17727 रिक्त पदों को भरना है।
भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 24 जून से शुरू हो गए थे और 27 जुलाई तक चले थे। इसी के साथ आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो 10 से 11 अगस्त तक खोली गई थी।
एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा का आयोजन देश भर में किया जाएगा। इसी के साथ परीक्षा आयोजन को लेकर विभिन्न शहरों में एग्जाम सेंटर बनाए जाएंगे। परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड भी जल्द जारी किए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड इसी महीने के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे।
नोटिस के अनुसार एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा 2024 की शुरुआत 9 सितंबर से शुरू हो जाएंगी और 26 सितंबर 2024 को खत्म होंगी। परीक्षा 1 घंटे के लिए आयोजित होगी।
नोटिस में बताया गया है कि आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा 2024 ( टियर- I ) का आयोजन 09-Sep से 26-Sep तक करने का निर्णय लिया है। आपको बता दें कि इन पद पर उम्मीदवारों का चयन दो-स्तरीय कंप्यूटर आधारित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन ( verification ) के माध्यम से किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक टियर II एग्जाम का आयोजन दिसम्बर में किया जा सकता है।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
कब शुरू हुए थे पंजीकरण
एडमिट कार्ड कब होंगे जारी
कब होगा पेपर
किस मोड में होगी परीक्षा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava