SSC GD 2024 परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Amresh Kushwaha | Jul 11, 2024, 09:35 IST
Share
SSC GD Constable Result 2024
SSC GD Constable Result 2024

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 2024 के नतीजे जारी कर दिए हैं। आपको बता दें कि रिजल्ट के साथ ही कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं।

SSC GD Constable Result 2024 : स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर हैं। कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं।

जो कैंडिडेट्स इस साल की एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा शामिल हुए थें, वो आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...CUET UG 2024 Answer Key जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड, जानें ऑब्जेक्शन करने की लास्ट डेट

जानें कैसे रहे इस बार के नतीजे

इस साल की एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के माध्यम से कुल 45 हजार 284 पदों को भरा जाएगा। आज जारी नतीजों में कुल 3 लाख 11 हजार 736 पुरुष कैंडिडेट्स और 39 हजार 440 महिला कैंडिडेट्स अगले चरण के लिए सेलेक्ट की गई हैं। इन्हें अब पीईटी टेस्ट देना होगा।

इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर आपको रिजल्ट नाम का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जिस पर आपको एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा रिजल्ट का लिंक दिखेगा। इस पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही फिर एक नया पेज खुलेगा, जहां रिजल्ट की पीडीएफ दी होगी।
  • इस पीडीएफ से चेक कर लें कि सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट में आपका नाम है या नहीं।
  • आपको बता दें कि महिलाओं और पुरुषों की लिस्ट अलग-अलग दी होगी।
ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ व्यापमं ने जारी किया Exam कैलेंडर, इस Link से करें चेक

अब है दूसरे चरण की बारी

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का ये पहला चरण था, इसमें सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को अगले चरण की परीक्षा ( पीईटी/पीएसटी टेस्ट ) देना होगा। जिन कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्ट में आया है वो अब आगे की तैयारी शुरू कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...सिविल जज भर्ती : मेंस 25 अगस्त को, 542 अभ्यर्थी होंगे शामिल

ये भी उपलब्ध कराया गया है

रिजल्ट के साथ ही कैंडिडेट्स कट-ऑफ मार्क्स भी चेक कर सकते हैं।
कमीशन ने फाइनल आंसर की, क्वेश्चन पेपर कम रिस्पांस शीट्स भी उपलब्ध करायी हैं।
आपको बता दें कि रिस्पांस शीट 24 जुलाई शाम 6 बजे तक कमीशन की वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर उपलब्ध रहेंगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • SSC
  • SSC GD Constable Result 2024
  • SSC GD
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा