Exam Tips: सही टाइम मैनेजमेंट से बने टॉपर, हर विषय को ऐसे करें बैलेंस

Kaushiki | Mar 04, 2025, 11:26 IST
Share
exam tips 2
exam tips 2

हर विषय को सही समय देना जरूरी है, खासकर कठिन विषयों को अधिक समय और सैद्धांतिक विषयों को छोटे ब्रेक के साथ पढ़ना फायदेमंद होता है। नियमित रिवीजन और सैंपल पेपर हल करने से परीक्षा की तैयारी प्रभावी बनती है।

पढ़ाई को इफेक्टिव बनाने के लिए हर विषय को सही समय देना और बैलेंस बनाकर पढ़ाई करना जरूरी होता है। इससे टाइम वेस्ट नहीं होता है और पढ़ाई भी अच्छे से होते रहती है। लेकिन अक्सर छात्रों के मन में यह सवाल आता है कि, किस विषय को कितना समय दें? अब यह निर्भर करता है कि कौन सा विषय कठिन लगता है, कौन सा आसान है और परीक्षा कितनी नजदीक है।

तो ऐसे में चलिए हम आपको 10 आसान पॉइंट्स में बताएंगे कि किस विषय को कितना समय देना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें...

हर दिन 6-8 घंटे पढ़ाई का लक्ष्य रखें

हर छात्र की क्षमता अलग होती है, लेकिन अगर आप तरीके से पढ़ाई करना चाहते हैं तो हर दिन कम से कम 6 से 8 घंटे का समय पढ़ाई के लिए जरूर निकालें। सुबह का समय सबसे अच्छा होता है, क्योंकि इस समय दिमाग तरोताजा रहता है।

मुश्किल विषयों को ज्यादा समय दें

हर छात्र के लिए कुछ विषय कठिन होते हैं और कुछ आसान। जिस विषय में आपको कठिनाई महसूस होती है, उसे ज्यादा समय दें। जैसे, गणित और विज्ञान को ज्यादा समय देने की जरूरत होती है, क्योंकि इसमें प्रैक्टिस जरूरी होती है।

ये खबर भी पढ़ें..

थ्योरी याद करने के लिए ब्रेक लें

हिंदी, सामाजिक विज्ञान (Social Science) और इतिहास जैसे विषयों में रटने के बजाय समझने की कोशिश करें। इन्हें छोटे-छोटे भागों में बांटकर पढ़ें और 40-50 मिनट के बाद 10 मिनट का ब्रेक लें।

गणित (Mathematics) - 2 से 3 घंटे

गणित प्रैक्टिस बेस्ड विषय है, इसलिए हर दिन कम से कम 2-3 घंटे गणित को दें। फार्मूला को समझें, प्रश्न हल करें और पिछली परीक्षाओं के पेपर सॉल्व करें।

ये खबर भी पढ़ें..

विज्ञान (Science) - 1.5 से 2 घंटे

विज्ञान (Physics, Chemistry, Biology) को रोजाना 1.5 से 2 घंटे पढ़ें। फॉर्मूला याद करें, थियोरी को समझें और प्रैक्टिकल ज्ञान पर फोकस करें।

सामाजिक विज्ञान (Social Science) - 1.5 घंटे

इतिहास (History), भूगोल (Geography), नागरिकशास्त्र (Civics) और अर्थशास्त्र (Economics) को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर हर दिन 1.5 घंटे दें। इसे इंटरेस्टिंग तरीके से पढ़ें ताकि जल्दी याद हो जाए।

ये खबर भी पढ़ें..

भाषा विषयों को 1-1.5 घंटे दें

हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषा विषयों के लिए 1 से 1.5 घंटे का समय काफी होता है। इसमें ग्रामर (व्याकरण) और राइटिंग प्रैक्टिस पर ध्यान दें।

रिवीजन के लिए अलग से 1-2 घंटे निकालें

पढ़ाई के बाद हर दिन 1-2 घंटे रिवीजन के लिए निकालें। इससे आपने जो पढ़ा है, वह लम्बे समय तक याद रहेगा। रात में सोने से पहले 30 मिनट तक पढ़े हुए विषय को दोहराएं।

सैंपल पेपर और टेस्ट हल करें

हर हफ्ते कम से कम 2-3 घंटे सैंपल पेपर और प्रैक्टिस टेस्ट करने के लिए रखें। इससे परीक्षा के समय स्पीड और एक्यूरेसी बनी रहेगी।

माइंड रिफ्रेशमेंट के लिए समय निकालें

लगातार पढ़ाई करने से दिमाग थक जाता है। हर 50 मिनट की पढ़ाई के बाद 10 मिनट का ब्रेक लें और हल्की एक्सरसाइज करें। इससे पढ़ाई का असर बेहतर होता है।

सोने से पहले टॉपिक्स को दोहराएं

रात को सोने से पहले 15-20 मिनट तक दिनभर में पढ़े गए टॉपिक्स को दोहराएं। इससे दिमाग में विषय लंबे समय तक रहता है और परीक्षा के समय जल्दी याद आता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • 10th-12th board exam
  • एजुकेशन न्यूज
  • latest news
  • board exam
  • Time Management
  • Exam Tips
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती