SWAYAM Portal पर AI के ये 5 फ्री कोर्स आपके करियर के लिए हैं परफेक्ट

Kaushiki | Jun 11, 2025, 14:59 IST
Share
free ai course 2025
free ai course 2025

SWAYAM पोर्टल पर उपलब्ध ये 5 फ्री AI कोर्स आपके करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। इन कोर्सेज से आप AI के विभिन्न पहलुओं को सीख सकते हैं।

आज का समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का है और यह सभी नौकरी क्षेत्रों में क्रांति ला रहा है। AI का ज्ञान रखने वाले और इसके उपयोग को समझने वाले पेशेवरों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है।

अगर आप भी अपनी करियर यात्रा को नया मोड़ देना चाहते हैं और अपनी सैलरी को बढ़ाना चाहते हैं, तो SWAYAM पोर्टल पर उपलब्ध ये टॉप 5 फ्री AI कोर्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। इन कोर्सेज को IIT मद्रास की एक्सपर्ट टीम ने तैयार किया है और ये आपको AI के विभिन्न पहलुओं में महारत दिलाने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... Microsoft Internship 2025: AI और मशीन लर्निंग में करियर बनाने का मौका, करें आवेदन

Python का यूज कर AI/ML कोर्स

  • कोर्स की अवधि: 36 घंटे
  • इस कोर्स में आपको डेटा विजुअलाइजेशन तकनीकों, लीनियर एलजेब्रा, स्टेटिस्टिक्स और ऑप्टिमाइजेशन के बेसिक प्रिंसिपल्स को सिखाया जाएगा।
  • अगर आपके पास हाई स्कूल लेवल तक गणित का ज्ञान और बेसिक प्रोग्रामिंग स्किल्स हैं, तो यह कोर्स आपके लिए उपयुक्त है।

AI से क्रिकेट एनालिटिक्स

  • कोर्स की अवधि: 25 घंटे
  • यह कोर्स आपको स्पोर्ट्स एनालिटिक्स से परिचित कराएगा, विशेष रूप से क्रिकेट में AI का उपयोग कैसे किया जाता है, इस पर ध्यान केंद्रित करेगा।
  • हाई स्कूल लेवल तक गणित का ज्ञान और बेसिक प्रोग्रामिंग की जानकारी वाले उम्मीदवार इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... Edunet Foundation Internship स्टूडेंट्स को दे रहा AI सीखने का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

फिजिक्स में AI

  • कोर्स की अवधि: 45 घंटे
  • इस कोर्स के माध्यम से आप जानेंगे कि AI टूल्स जैसे मशीन लर्निंग और न्यूट्रल नेटवर्क का उपयोग रियल-वर्ल्ड फिजिक्स समस्याओं को हल करने के लिए कैसे किया जा सकता है।
  • यह कोर्स उन छात्रों के लिए है जो अपनी ग्रेजुएशन के पहले साल में हैं।

केमिस्ट्री में AI

  • कोर्स की अवधि: 45 घंटे
  • यह कोर्स अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट्स को केमिस्ट्री की विभिन्न शाखाओं में AI के उपयोग से परिचित कराता है।
  • इसमें छात्रों को Python टूल्स का उपयोग करके आणविक गुणों की भविष्यवाणी, दवाओं का डिजाइन और प्रतिक्रियाओं को मॉडल करने की विधि सिखाई जाएगी।

अकाउंटिंग में AI

  • कोर्स की अवधि: 45 घंटे
  • यह कोर्स विशेष रूप से कॉमर्स और मैनेजमेंट छात्रों के लिए है।
  • इसमें AI की विभिन्न मूल अवधारणाओं को समझाया जाएगा और यह बताया जाएगा कि इन अवधारणाओं को अकाउंटिंग के सिद्धांतों के साथ कैसे जोड़ा जा सकता है।
SWAYAM PORTAL

ये खबर भी पढ़ें...

NHAI Recruitment 2025 में डिप्टी मैनेजर के पदों के लिए करें आवेदन, एक लाख तक सैलरी

सीख लो AI : अगले साल तक 10 लाख आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पेशेवरों की जरूरत

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

स्वयं पोर्टल | एजुकेशन न्यूज | Artificial Intelligence | Artificial Intelligence Open AI | आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर फोकस | आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक की मदद | आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ओपन एआई

Tags:
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • Artificial Intelligence Open AI
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ओपन एआई
  • Artificial Intelligence
  • AI
  • एजुकेशन न्यूज
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक की मदद
  • Python
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर फोकस
  • स्वयं पोर्टल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा