UPSC New Rules: यूपीएससी ने OTR प्रोफाइल में बदलाव के लिए जारी किए नए नियम

Manya Jain | Published:
Share
UPSC New Rules
UPSC New Rules

यूपीएससी ने सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के लिए ओटीआर प्रोफाइल अपडेट में बदलाव की जानकारी दी। आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2025 है।

UPSC New Rules: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 और भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए ओटीआर प्रोफाइल अपडेट में बदलावों के बारे में जानकारी दी है। दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2025 है। उम्मीदवारों को अपनी ओटीआर प्रोफाइल में कुछ बदलाव करने का मौका मिलेगा, लेकिन यह प्रक्रिया जीवनभर में सिर्फ एक बार ही की जा सकेगी।

UPSC ने दी जानकारी

UPSC ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि यदि कोई अभ्यर्थी अपनी ओटीआर प्रोफाइल में कोई बदलाव करना चाहता है, तो उसे ओटीआर प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन के बाद केवल एक बार ही इसकी अनुमति होगी। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद 7 दिनों तक ओटीआर प्रोफाइल में बदलाव संभव होंगे। अगर उम्मीदवार पहले आवेदन कर चुके हैं, तो ओटीआर प्रोफाइल अपडेट करने की आखिरी तिथि 18 फरवरी 2025 होगी।

ये भी पढ़ें :

SSC GD Exam 2025 की शुरुआत आज से, यहां जानें पूरी गाइडलाइन और पैटर्न

JEE Mains 2025 : प्रोविजनल आंसर-की जल्द होगी जारी, जानें कैसे करें चेक

ओटीआर प्रोफाइल में निम्नलिखित बदलाव किए जा सकते हैं:

  • नाम या परिवर्तित नाम
  • जन्मतिथि (Date of Birth)
  • लिंग (Gender)
  • पिता/माता/अभिभावक का नाम
  • अल्पसंख्यक दर्जा (Minority Status)
  • कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रोल नंबर
यूपीएससी ने यह स्पष्ट किया है कि ओटीआर प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन के बाद इन बदलावों को सिर्फ एक बार ही किया जा सकता है। उम्मीदवारों को अपना ईमेल आईडी बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया और तारीख

यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी 2025 को शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को आवेदन 11 फरवरी 2025 तक पूरी करनी होगी। इन दोनों परीक्षाओं के लिए प्रारंभिक परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की जाएगी।

भर्ती की पूरी जानकारी

इस वर्ष यूपीएससी ने सिविल सेवा के लिए 979 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें 38 पद बेंचमार्क विकलांगता श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। यह पिछले 4 वर्षों में सबसे कम वैकेंसी है।

ये भी पढ़ें :

MP NEET PG काउंसलिंग 2024 : मॉप-अप राउंड की तारीखें जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

MPBSE 2025 : पांचवीं और आठवीं परीक्षा का नया पैटर्न, जानें बदलाव

Tags:
  • UPSC Exam
  • Education news
  • UPSC
  • New rules
  • upsc recruitment
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर