UPSC टॉपर बनने का फॉर्मूला! UPSC टॉपर्स के ऑप्शनल सब्जेक्ट, जिसने बदल दी किस्मत
Anjali Dwivedi | Nov 06, 2025, 16:35 IST
upsc
UPSC मेन्स में ऑप्शनल सब्जेक्ट चुनना सबसे बड़ा चैलेंज है। पिछले 10 साल के टॉपर्स ने कौन-कौन से सब्जेक्ट चुने? राजनीति विज्ञान, एंथ्रोपोलॉजी और यहां तक कि इंजीनियरिंग भी रही टॉपर्स की पसंद। सही फैसला सफलता की कुंजी है।
UPSC की तैयारी में यह सवाल सबको सताता है। ऑप्शनल में क्या लें? खासकर मेन्स एग्जाम में सफलता इसी पर निर्भर करती है। कई बार फेल होने पर लोग सब्जेक्ट बदल देते हैं। जबकि UPSC परीक्षा में ऑप्शनल सब्जेक्ट आपके नंबर बढ़ाते हैं। साथ ही इंटरव्यू में कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है।
पिछले 10 साल के टॉपर्स ने कुछ विषयों को चुनकर टॉप किया है। आइए देखते हैं upsc toppers की सीक्रेट टिप्स क्या थी?
ये खबरें भी पढ़ें...
UP DEl.Ed. का पेपर लीक: जानिए यूपी में कब-कब हुए बड़े पेपर लीक, कैसे गई एक छात्र की जान
12वीं साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए Free NCERT Online Course, रजिस्ट्रेशन 20 फरवरी 2026 तक
1. राजनीति विज्ञान एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध (PSIR)
शक्ति दुबे (2024) और इशिता किशोर (2022) ने यही सब्जेक्ट चुना। यह विषय आजकल बहुत पॉपुलर हुआ है। यह जनरल स्टडीज और एथिक्स से जुड़ा हुआ है। शक्ति दुबे बताती हैं कि इससे मेन एग्जाम की तैयारी मजबूत हुई। इंटरव्यू में भी प्रशासनिक समझ बेहतर हुई।
2. अपनी इंजीनियरिंग / मूल विषय की ताकत
आदित्य श्रीवास्तव (2023) ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग चुना। वह आईआईटी कानपुर से बीटेक थे। उन्होंने साबित किया कि विषय की गहरी समझ ताकत बन सकती है। कनिष्क कटारिया (2018) ने भी गणित को चुना। आईआईटी बॉम्बे से बीटेक कनिष्क ने टॉप करके इतिहास रचा। यह दिखाता है कि मुश्किल सब्जेक्ट भी चुने जा सकते हैं।
3. इतिहास, रुचि और लगन के साथ
श्रुति शर्मा (2021) ने इतिहास को चुना। कई लोग इसे कठिन मानते हैं। पर उन्होंने साबित किया कि रुचि से सब आसान है। उन्हें अतीत से सीखकर वर्तमान समझना पसंद था। हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया था।
4. स्कोरिंग विषय: एंथ्रोपोलॉजी
शुभम कुमार (2020) और अनुदीप दुरीशेट्टी (2017) दोनों ने एंथ्रोपोलॉजी चुना। यह सब्जेक्ट हाल में काफी पॉपुलर हुआ है। इसका सिलेबस सीमित है और यह स्कोरिंग माना जाता है। शुभम का कहना है कि यह समाज को गहराई से समझने में मदद करता है।
5. प्रशासनिक जुड़ाव: पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
प्रदीप सिंह (2019) का ऑप्शनल लोक प्रशासन था। यह सब्जेक्ट सिविल सेवा के काम से सीधे जुड़ा है। इसलिए यह हमेशा से छात्रों का पसंदीदा रहा है।
6. क्षेत्रीय भाषा की शक्ति: कन्नड़ साहित्य
नंदिनी के.आर. (2016) ने कन्नड़ साहित्य को चुना। उन्होंने दिखा दिया कि मातृभाषा से भी टॉप किया जा सकता है। बस तैयारी जबरदस्त होनी चाहिए।
टॉपर लिस्ट बताती है कि कोई एक 'बेस्ट' ऑप्शनल नहीं है। संघ लोक सेवा आयोग में हर विषय पर टॉप जा सकता है। आपकी रुचि, बैकग्राउंड और उस विषय में कंफर्ट सबसे जरूरी है। यूपीएससी सिविल सर्विस मेंविषय बदलने से पहले अपनी तैयारी पर ध्यान दें। इस तरह से आप सरकारी नौकरी (government job) में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।
सरकारी नौकरी: तीन नए टाइगर रिजर्व के लिए MP के वन विभाग में 1000 नौकरियां
सरकारी नौकरी: RSSB का राजस्थान कंडक्टर भर्ती 2025 एग्जाम आज से शुरु
पिछले 10 साल के टॉपर्स ने कुछ विषयों को चुनकर टॉप किया है। आइए देखते हैं upsc toppers की सीक्रेट टिप्स क्या थी?
टॉपर्स की ऑप्शनल सब्जेक्ट लिस्ट (पिछले 10 साल)
| साल | टॉपर का नाम | ऑप्शनल विषय |
| 2024 | शक्ति दुबे | राजनीति विज्ञान एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| 2023 | आदित्य श्रीवास्तव | इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग |
| 2022 | इशिता किशोर | राजनीति विज्ञान एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| 2021 | श्रुति शर्मा | इतिहास |
| 2020 | शुभम कुमार | एंथ्रोपोलॉजी |
| 2019 | प्रदीप सिंह | पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन |
| 2018 | कनिष्क कटारिया | गणित |
| 2017 | अनुदीप दुरीशेट्टी | एंथ्रोपोलॉजी |
| 2016 | नंदिनी के.आर. | कन्नड़ साहित्य |
UP DEl.Ed. का पेपर लीक: जानिए यूपी में कब-कब हुए बड़े पेपर लीक, कैसे गई एक छात्र की जान
12वीं साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए Free NCERT Online Course, रजिस्ट्रेशन 20 फरवरी 2026 तक
टॉपर्स ने क्यों चुना अपना ऑप्शनल?
शक्ति दुबे (2024) और इशिता किशोर (2022) ने यही सब्जेक्ट चुना। यह विषय आजकल बहुत पॉपुलर हुआ है। यह जनरल स्टडीज और एथिक्स से जुड़ा हुआ है। शक्ति दुबे बताती हैं कि इससे मेन एग्जाम की तैयारी मजबूत हुई। इंटरव्यू में भी प्रशासनिक समझ बेहतर हुई।
2. अपनी इंजीनियरिंग / मूल विषय की ताकत
आदित्य श्रीवास्तव (2023) ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग चुना। वह आईआईटी कानपुर से बीटेक थे। उन्होंने साबित किया कि विषय की गहरी समझ ताकत बन सकती है। कनिष्क कटारिया (2018) ने भी गणित को चुना। आईआईटी बॉम्बे से बीटेक कनिष्क ने टॉप करके इतिहास रचा। यह दिखाता है कि मुश्किल सब्जेक्ट भी चुने जा सकते हैं।
3. इतिहास, रुचि और लगन के साथ
श्रुति शर्मा (2021) ने इतिहास को चुना। कई लोग इसे कठिन मानते हैं। पर उन्होंने साबित किया कि रुचि से सब आसान है। उन्हें अतीत से सीखकर वर्तमान समझना पसंद था। हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया था।
4. स्कोरिंग विषय: एंथ्रोपोलॉजी
शुभम कुमार (2020) और अनुदीप दुरीशेट्टी (2017) दोनों ने एंथ्रोपोलॉजी चुना। यह सब्जेक्ट हाल में काफी पॉपुलर हुआ है। इसका सिलेबस सीमित है और यह स्कोरिंग माना जाता है। शुभम का कहना है कि यह समाज को गहराई से समझने में मदद करता है।
5. प्रशासनिक जुड़ाव: पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
प्रदीप सिंह (2019) का ऑप्शनल लोक प्रशासन था। यह सब्जेक्ट सिविल सेवा के काम से सीधे जुड़ा है। इसलिए यह हमेशा से छात्रों का पसंदीदा रहा है।
6. क्षेत्रीय भाषा की शक्ति: कन्नड़ साहित्य
नंदिनी के.आर. (2016) ने कन्नड़ साहित्य को चुना। उन्होंने दिखा दिया कि मातृभाषा से भी टॉप किया जा सकता है। बस तैयारी जबरदस्त होनी चाहिए।
टॉपर लिस्ट बताती है कि कोई एक 'बेस्ट' ऑप्शनल नहीं है। संघ लोक सेवा आयोग में हर विषय पर टॉप जा सकता है। आपकी रुचि, बैकग्राउंड और उस विषय में कंफर्ट सबसे जरूरी है। यूपीएससी सिविल सर्विस मेंविषय बदलने से पहले अपनी तैयारी पर ध्यान दें। इस तरह से आप सरकारी नौकरी (government job) में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।
FAQ
- UPSC में सबसे ज्यादा बार टॉपर्स का ऑप्शनल कौन सा रहा है?
पिछले 10 सालों में PSIR और एंथ्रोपोलॉजी दोनों टॉपर्स की लिस्ट में दो बार आए हैं। - क्या इंजीनियरिंग जैसे कठिन विषय को ऑप्शनल लेना सही है?
हां, अगर विषय में गहरी समझ और अच्छी कमांड हो तो आदित्य श्रीवास्तव और कनिष्क कटारिया की तरह यह स्कोरिंग हो सकता है। - UPSC में ऑप्शनल चुनने का सबसे बड़ा आधार क्या होना चाहिए?
सबसे बड़ा आधार आपकी रुचि और उस विषय में सहजता होनी चाहिए।
सरकारी नौकरी: तीन नए टाइगर रिजर्व के लिए MP के वन विभाग में 1000 नौकरियां
सरकारी नौकरी: RSSB का राजस्थान कंडक्टर भर्ती 2025 एग्जाम आज से शुरु
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari