UPSC Exam Process Changes: अब प्रीलिम्स के तुरंत बाद जारी होगी आंसर-की, जानें नया फैसला
Manya Jain | Apr 04, 2026, 19:04 IST
UPSC Exam Process Changes
यूपीएससी ने परीक्षा प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब UPSC Prelims के तुरंत बाद आंसर-की (Answer Key) जारी होगी। पारदर्शिता और छात्रों की राहत के लिए बड़ा फैसला लिया गया है।
Education News.भारत की सबसे बड़ी परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी चयन प्रक्रिया में बदलाव किया है। लंबे समय से उम्मीदवारों द्वारा उठाई जा रही पारदर्शिता (Transparency) की मांग को देखते हुए। आयोग ने अब प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam) के तुरंत बाद 'आंसर-की' (answer key .) जारी करने का निर्णय लिया है।
यह घोषणा स्टेट फॉर पर्सनेल मिनिस्टर जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में की। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन करते हुए यूपीएससी ने अपनी कार्यप्रणाली में यह सुधार किया है। इससे पहले, उम्मीदवारों को आधिकारिक आंसर-की के लिए पूरी भर्ती प्रक्रिया (लगभग एक साल) के समाप्त होने का इंतजार करना पड़ता था।
नए नियमों के अनुसार, जैसे ही यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा संपन्न होगी, आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर प्रोविजनल आंसर-की (Provisional Answer Key) अपलोड कर देगा।
![upsc exam process change]()
पहले यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की तब जारी करता था जब फाइनल रिजल्ट (इंटरव्यू के बाद) घोषित हो जाता था। इस कारण छात्र असमंजस में रहते थे कि वे मुख्य परीक्षा (Mains) की तैयारी शुरू करें या नहीं। उन्हें निजी कोचिंग संस्थानों की आंसर-की पर निर्भर रहना पड़ता था, जो अक्सर 100% सटीक नहीं होती थीं।
इस फैसले से हर साल परीक्षा में बैठने वाले लाखों छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके कुछ प्रमुख फायदे निम्नलिखित हैं:
यूपीएससी ने केवल आंसर-की जारी करने का वादा नहीं किया है, बल्कि इसमें सुधार की गुंजाइश भी रखी है। यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि आयोग द्वारा जारी किए गए किसी उत्तर में तथ्यात्मक गलती (Factual Error) है, तो वह उसे चुनौती दे सकता है।
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यूपीएससी ने केवल आंसर-की जारी करने के समय में बदलाव किया है। व्यक्तिगत अंकों (Individual Marks) और कट-ऑफ (Cut-off) की जानकारी अभी भी चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण के बाद ही सार्वजनिक की जाएगी। आयोग का मानना है कि इससे मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू की इंटीग्रिटी बनी रहेगी। हालांकि, प्रोविजनल आंसर-की से छात्रों को एक 'रफ आइडिया' मिल जाएगा कि वे रेस में हैं या नहीं।
ये खबरें भी पढ़ें...
IIT टॉपर से UPSC टॉपर तक, कनिष्क कटारिया की वो लव स्टोरी, जिसने IAS बनने का सपना बुना
UPSC NDA-1 Admit Card: 12 अप्रैल को होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
UPSC Result 2025 में MP के छोटे जिलों ने दी बड़े शहरों को टक्कर
MP Board New Admission Policy जारी, स्ट्रक्चर में बदलाव के बाद जानें कितनी बढ़ी फीस
यह घोषणा स्टेट फॉर पर्सनेल मिनिस्टर जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में की। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन करते हुए यूपीएससी ने अपनी कार्यप्रणाली में यह सुधार किया है। इससे पहले, उम्मीदवारों को आधिकारिक आंसर-की के लिए पूरी भर्ती प्रक्रिया (लगभग एक साल) के समाप्त होने का इंतजार करना पड़ता था।
यूपीएससी प्रीलिम्स आंसर-की: नया नियम क्या है? Key)
upsc exam process change
पहले क्या व्यवस्था थी? (Previous System)
उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत
- सटीक स्व-मूल्यांकन (Accurate Self-Assessment): छात्र अब आधिकारिक उत्तरों के आधार पर अपने अंकों की गणना कर सकेंगे। इससे उन्हें अपनी स्थिति का स्पष्ट अंदाजा हो जाएगा।
- कोचिंग संस्थानों पर निर्भरता कम होगी: अब छात्रों को इनफॉर्मल और अक्सर फॉल्टी कोचिंग आंसर-की के पीछे नहीं भागना पड़ेगा।
- समय की बचत: जो छात्र कट-ऑफ के करीब होंगे, वे बिना समय गंवाए मुख्य परीक्षा (Mains Exam) की तैयारी में जुट सकेंगे।
आंसर-की को चुनौती देने का अवसर
चुनौती देने की प्रक्रिया:
- आयोग एक निश्चित समयावधि (Window) प्रदान करेगा।
- उम्मीदवारों को पोर्टल के माध्यम से अपनी आपत्ति (answer key objection) दर्ज करानी होगी।
- विशेषज्ञों की एक समिति इन आपत्तियों की समीक्षा करेगी।
- यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो आंसर-की में सुधार कर 'फाइनल आंसर-की' जारी की जाएगी।
मुख्य परीक्षा और अंकों पर प्रभाव
ये खबरें भी पढ़ें...
IIT टॉपर से UPSC टॉपर तक, कनिष्क कटारिया की वो लव स्टोरी, जिसने IAS बनने का सपना बुना
UPSC NDA-1 Admit Card: 12 अप्रैल को होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
UPSC Result 2025 में MP के छोटे जिलों ने दी बड़े शहरों को टक्कर
MP Board New Admission Policy जारी, स्ट्रक्चर में बदलाव के बाद जानें कितनी बढ़ी फीस
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA