विदेशों में काम कर रहे भारतीय वैज्ञानिकों को VAIBHAV Fellowship से मिलता है 4 लाख का स्टाइपेंड

Kaushiki | May 22, 2025, 11:46 IST
Share
VAIBHAV Fellowship 2025
VAIBHAV Fellowship 2025

VAIBHAV Fellowship 2025 विदेशी भारतीय वैज्ञानिकों को भारत में शोध सहयोग के लिए 4 लाख रुपए मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करती है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई 2025 है।

VAIBHAV Fellowship 2025 (Vaishvik Bharatiya Vaigyanik)भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (Department of Science and Technology) के तहत शुरू किया गया एक विशेष कार्यक्रम है।

इसका उद्देश्य विदेशों में काम कर रहे भारतीय वैज्ञानिकों को भारत के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और गवर्नमेंट रिसर्च इंस्टीटूशन्स के साथ जोड़ना है, ताकि वे मिलकर भारत में चल रहे रिसर्च वर्क में योगदान कर सकें।

इस फेलोशिप के तहत चुने गए स्कॉलर्स को चार लाख रुपए प्रति माह तक का फाइनेंसियल गेन और अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई 2025 है।

ये खबर भी पढ़ें...Sage IT Scholarship भारतीय छात्रों को दे रहा 50 हजार की स्कॉलरशिप जीतने का मौका

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

VAIBHAV Fellowship के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास ये योग्यताएं और अनुभव होना जरूरी है:

  • आवेदक के पास Ph.D./M.D./M.S./M.Tech की डिग्री होनी चाहिए।
  • वह NRI (Non-Resident Indian), विदेश में रहने वाला भारतीय या भारतीय मूल का व्यक्ति (PIO) होना चाहिए।
  • आवेदक एक्टिव रिसर्च वर्क में अटैच्ड हो और कम से कम 5 वर्षों का विदेशी संस्थान/विश्वविद्यालय में कार्य अनुभव हो।
  • ध्यान दें कि Ph.D. और पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप के समय लिए गए एक्सपीरियंस वैलिड नहीं होगें।
  • एप्लिकेंट खुद Ph.D. या पोस्ट-डॉक्टोरल फेलो नहीं होना चाहिए।

फेलोशिप के लाभ

चुने गए फेलो को ये लाभ दिए जाते हैं:

  • चार लाख रुपए प्रति माह तक की राशि, कम से कम 1 माह और अधिकतम 2 महीने प्रति वर्ष (लगातार) के लिए, अधिकतम 3 वर्षों तक।
  • वार्षिक रूप से अपने पैरेंट इंस्टीटूशन से भारत में कार्यस्थल तक बिजनेस क्लास की राउंड ट्रिप।
  • भारत में रहने के लिए 75 सौ रुपए प्रति दिन तक का गेस्ट हाउस या होटल खर्च।
  • रिसर्च वर्क के लिए एक लाख रुपए का कंटिंजेंसी फंड।
  • अकादमिक उद्देश्यों के लिए घरेलू यात्रा (इकोनॉमी क्लास) दो बार भारतीय अकादमिक/साइंटिफिक इंस्टीटूशन्स के बीच।
ये खबर भी पढ़ें...मास्टर्स की पढ़ाई के लिए World Bank Scholarship दे रहा सुनहरा मौका, 23 मई तक करें आवेदन

जरूरी डाक्यूमेंट्स

  • आवेदक का बायोडाटा (अधिकतम 7 पेज)
  • हाल के तीन वर्षों की पब्लिकेशन्स की सूची और इम्पैक्ट रिपोर्ट
  • हाईएस्ट क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट की कॉपी
  • वर्क एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट कॉपी
  • OCI/PIO कार्ड या वर्क वीजा की कॉपी

नियम और शर्तें

  • एक होस्ट/आवेदक के द्वारा केवल एक आवेदन स्वीकार्य होगा।
  • आवेदन की समय सीमा के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • होस्ट और आवेदक संस्थानों के प्रमुखों के साइंड कंसेंट फॉर्म जरूरी हैं।
  • अंतिम 72 घंटों में आवेदन से संबंधित फोन या ईमेल का जवाब नहीं दिया जाएगा।
  • सभी डॉक्यूमेंट ऑथराइज्ड सिग्नेचर और स्टांप के साथ होने चाहिए।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई 2025 है।
ये खबर भी पढ़ें... Cambridge University Scholarship दे रही विदेश में मास्टर्स का मौका, ऐसे करें आवेदन

आवेदन प्रक्रिया

  • 'Apply Now' बटन पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें या यदि पहले से रजिस्टर हैं तो लॉगिन करें।
  • ‘Apply for Proposal’ पर क्लिक करें।
  • ‘New PI Registration’ टैब पर जरूरी डिटेल भरें और सबमिट करें।
  • वैध क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन जमा करें।
  • आवेदन भारतीय होस्ट वैज्ञानिक द्वारा ऑनलाइन किया जाना चाहिए।
  • आवेदन पत्र में सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने चाहिए।
  • आवेदकों का चयन एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और डॉक्यूमेंटेशन के आधार पर किया जाएगा।
top education news | Education news | State Bank of India | sbi Bank

e-PMS portal

APPLY LINK

Contact Details:

For more details, the following may be contacted: Mr. Vinod Kumar Sharma, Under Secretary VAIBHAV Cell, International Cooperation Division Technology Bhawan, Department of Science and Technology Ministry of Science and Technology, New Delhi-110016 Email: vaibhav-india@gov.in ये खबर भी पढ़ें...छात्राओं के लिए खास है India Women Leadership Scholarship, पढ़ाई के लिए मिलेगा इतना पैसा

Fellowship Program | Junior Research Fellowship | National Scholarship | फेलोशिप प्रोग्राम | एजुकेशन न्यूज | भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप

Tags:
  • scholarship
  • स्कॉलरशिप
  • एजुकेशन न्यूज
  • Fellowship Program
  • फेलोशिप प्रोग्राम
  • National Scholarship
  • Junior Research Fellowship
  • भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा