/sootr/media/post_banners/05d11984fa2005c154a4dc634093d4957646ba17055fa27aaabcd250a25cd229.jpeg)
स्पोर्ट्स डेस्क. सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें अक्सर मीडिया में आती रहती हैं। लेकिन अब एक ऐसी खबर आ रही है जिसने सुनील शेट्टी को भी सोचने और कमेंट करने पर मजबूर कर दिया। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि अथिया और के एल राहुल दोनों इसी साल शादी करने वाले हैं।
सुनीश शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट की आलोचना करते हुए ऐसी अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि इस तरह की खबरें ‘पत्रकारिता की विश्वसनीयता को कम करती हैं’। दरअसल, शुक्रवार को कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अथिया शेट्टी इसी साल बॉयफ्रेंड क्रिकेटर केएल राहुल से शादी करने वाली हैं। कुछ दूसरे लोगों ने अनुमान लगाया कि अथिया के भाई अहान शेट्टी भी इस साल प्रेमिका तानिया श्रॉफ के साथ शादी करने जा रहे हैं।
सुनील ने ट्वीट किया कि, “तय नहीं है कि दुखी होना चाहिए या खुश होना चाहिए। किसी भी तथ्य को प्रूव करने से पहले ‘स्कूप’ करने की जरूरत को नहीं समझ सकता। इस तरह की गैर-जिम्मेदार रिपोर्टिंग से नुकसान होता है और पत्रकारिता की विश्वसनीयता को कम करती है।”
पिंकविला ने बताया कि अहान के प्रवक्ता ने भी शुक्रवार को उनकी शादी की अफवाहों का खंडन किया था। अपनी बहन के विपरीत, अहान प्रेमिका तानिया श्रॉफ के साथ अपने संबंधों के बारे में ओपन हैं। दोनों अब तकरीबन एक दशक से साथ हैं। अथिया और राहुल कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं। अथिया राहुल के साथ उनके हाल के भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे पर भी गए थे। अहान ने दिसंबर में तारा सुतारिया के साथ फिल्म ‘तड़प’ के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। फिल्म के प्रीमियर पर, सलमान खान पहुंचे थे।