MUMBAI: 3 महीने बाद क्रिकेटर संग शादी के बंधन में बंधेगी अन्ना की लाड़ली, KL Rahul और आथिया शेट्टी के पेरेंट्स ने की मुलाकात

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
MUMBAI: 3 महीने बाद क्रिकेटर संग शादी के बंधन में बंधेगी अन्ना की लाड़ली, KL Rahul और आथिया शेट्टी के पेरेंट्स ने की मुलाकात

MUMBAI. क्रिकेटर और एक्ट्रेसेज के अफेयर्स के चर्चे तो आपने सुने ही होंगे। ज्यादातर क्रिकेटर्स बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के साथ शादी करते हैं या उनके साथ होने की खबरें आती रहती हैं। ठीक इसी तरह भारतीय क्रिकेटर KL Rahul और एक्ट्रेस आथिया शेट्टी के रिलेशनशिप की भी खबरें आपने सुनी होंगी। हाल में आईं रिपोर्ट्स के मुताबिक KL Rahul और आथिया शेट्टी इसी साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। खबरें आ रहीं हैं को दोनों 3 महीने बाद शादी कर लेंगे। 



3 महीने बाद करेंगे शादी



एक इंटरव्यू में आथिया शेट्टी के करीबी ने बताया कि आथिया और केएल राहुल करीब 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब 3 मंथ में शादी भी कर लेंगे। दोनों शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। उनकी शादी की तैयारियां फुल जोश में चल रही हैं। 



शादी के बाद नए घर में शिफ्ट होगा कपल



रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल और आथिया के पेरेंट्स ने हाल ही में मुंबई में मुलाकात की। कपल, पेरेंट्स के साथ मुंबई के नए घर को देखने भी गया, जहां दोनों शादी के बाद रहने वाले हैं। दोनों परिवारों के लिए ये शादी ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा। दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी (अन्ना) की लाड़ली अपनी शादी की सारी प्लानिंग खुद कर रही हैं, वे हर छोटी-बड़ी चीज का ध्यान खुद रख रही हैं। 


player एक्ट्रेस Cricketer Relationship क्रिकेट बॉलीवुड शादी खिलाड़ी Actress Bollywood Cricket Indian cricketer क्रिकेटर भारतीय क्रिकेटर Wedding रिलेशनशिप