ऋतिक के साथ ये मिस्ट्री गर्ल कौन है? रेस्त्रां के बाहर हाथ थामे दिखे एक्टर

author-image
Pooja Kumari
एडिट
New Update
ऋतिक के साथ ये मिस्ट्री गर्ल कौन है? रेस्त्रां के बाहर हाथ थामे दिखे एक्टर

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) पिछले काफी समय से किसी भी फिल्म में नहीं दिखे हैं. ऐसे में फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए भी बेताब रहते हैं। हाल ही में ऋतिक मुंबई के एक रेस्टोरेंट में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए। इस इंसीडेंट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ये जानने को बेताब हो उठे कि आखिर ये लड़की है कौन? 





मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे दिखे ऋतिक: ऋतिक इस मिस्ट्री गर्ल का हाथ पकड़े हुए थे और उसे अपनी कार के अंदर बैठा रहे थे। ऋतिक पैपराजी से इस मिस्ट्री गर्ल को बचाते भी नजर आए। इस दौरान एक्टर के साथ-साथ इस मिस्ट्री गर्ल ने भी अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था इसलिए कोई नहीं जान पाया कि आखिर ये लड़की थी कौन?







View this post on Instagram

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)







सोशल मीडिया पर लगे डेटिंग के कयास: यूजर ने मिस्ट्री गर्ल की आइडेंटिटी रिवील करने की कोशिश करते हुए कई कयास कुछ यूजर्स ने भी कयास लगा लिए कि एक्टर शायद इस लड़की को डेट कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो देखकर कमेंट किया, क्या ऋतिक दोबारा डेटिंग कर रहे हैं? एक यूजर ने लिखा, ये कौन है? एक अन्य यूजर ने लिखा, ऋतिक सर के साथ ये लड़की कौन है?





2014 में हो चुका ऋतिक का तलाक: साल 2000 में ऋतिक सुज़ैन खान के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। 2006 में वे ऋहान और 2008 में ऋदान के माता-पिता बन गए। हालांकि, कपल का रिश्ता और आगे नहीं बढ़ा। दोनों 31 अक्टूबर 2014 में अलग हो गए और 17 साल की रिलेशनशिप को खत्म कर दिया। ऋतिक और सुजैन के बीच तलाक के बाद भी अच्छी बॉन्डिंग है। वे अक्सर एक-दूसरे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं और अपने बेटों की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं।



Mystery Girl ऋतिक रोशन Restaurant Dating मुंबई Hrithik Roshan सुज़ैन खान रिलेशनशिप तलाक सबा आजाद डेटिंग के कयास मिस्ट्री गर्ल